कौशाम्बी10नवम्बर23*तेज रफ्तार स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन हुआ फेल*
*एक घंटे खड़ी रही ट्रेन यात्री रहे परेशान*
*कौशाम्बी।* जिले में तेज रफ्तार ट्रेन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी हो गई,जिसके चलते ट्रेन चालक ने ट्रेन को बिदनपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया और उच्च अधिकारियों को सूचना दी,लगभग एक घंटे बाद दूसरा इंजन प्रयागराज से आया,जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
जयनगर से नई दिल्ली जाने वाली 12561 अप स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रैस ट्रेन जैसे ही प्रयागराज से सुबह लगभग 8.15 बजे निकली तो ट्रेन चालक को कुछ देर चलने के बाद इंजन में कुछ खराबी नजर आई, जिसके बाद भरवारी रेलवे स्टेशन पार करने के बाद इंजन में और अधिक खराबी की जानकारी होने पर चालक ने ट्रेन को 8.45 बजे बिदनपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया और अपने उच्च अधिकारियों को सूचना दी सूचना के लगभग एक घंटा बाद दूसरा इंजन प्रयागराज से आया और फिर दूसरे इंजन को जोड़कर ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।इस दौरान लगभग एक घंटे तक ट्रेन बिदनपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही जिससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।

More Stories
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*तीन दिनों से लापता व्यापारी का ट्रेन से कटा हुआ मिला शव*
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*संदीपन घाट थाना प्रभारी ने होली व रमज़ान के त्यौहार के पूर्व अर्ध सैनिक बल के साथ किया क्षेत्र में फ़्लैग मार्च*