कौशाम्बी10अप्रैल24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें
[10/04, 4:33 pm] +91 98391 01290: *आशुलिपिक, पेशकार एवं चपरासी के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमन्त्रित*
*कौशाम्बी* स्थायी लोक अदालत, कौशाम्बी में आशुलिपिक के एक पद, पेशकार के एक पद एवं चपरासी के लिए एक पद, कुल 03 पदों पर, जो कि जिला न्यायालय अथवा कलेक्ट्रेट के सेवा निवृत्त कर्मियों में से हों, उनको अधिकतम 02 वर्ष की अवधि के लिए एक निर्धारित मानदेय क्रमशः रू0-9000, 9000 एवं 7000 प्रतिमाह एवं अनुबन्ध के आधार पर नियुक्ति की जानी हैं।
यह जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री देवेश चन्द्र गुप्ता ने देते हुए बताया कि अभ्यर्थी की आयु 65 वर्ष से कम होनी चाहिए, आवेदक अभ्यर्थी का कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं होना चाहिए एवं उनके विरूद्ध कोई अनैतिक आचरण का आरोप भी नहीं होना चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय कौशाम्बी के कार्यालय में दिनांक 24.04.2024 की सायं 05 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकतें हैं।
[10/04, 4:51 pm] +91 99191 96696: *अस्पताल की महिला कर्मी के साथ वार्ड ब्वाय ने किया रेप*
*कौशाम्बी।* पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर स्थित आदित्य हॉस्पिटल में एक युवती वर्कर के रूप में कार्य कर रही है रोजाना की भांति 9 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार के भोर में काम कर अस्पताल के बने पांचवी मंजिल में अपने रूम पर युवती सो रही थी तभी अस्पताल का वार्ड ब्याय धर्मेंद्र कुमार दिवाकर पांचवी मंजिल में सो रही युवती के कमरे में पहुंचकर छेड़छाड़ करने लगा महिला ने जब जागकर देखा तो उसका हाथ पकड़ कर झटक दिया इतने में वार्ड ब्याय धर्मेंद्र कुमार युवती का मुंह दबाकर जबरन रेप करने लगा और कहा कि किसी से यदि कहोगे तो तुम्हें हॉस्पिटल से निकलवा दूंगा पीड़िता किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने घर आकर अपने परिजनों से घटना बताई परिजनों ने पुलिस चौकी को सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई पीड़िता ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर न्याय की मांग की है पुलिस अधीक्षक ने तहरीर पाकर पिपरी थाना प्रभारी से फोन के जरिए बात कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
[10/04, 5:12 pm] +91 94153 95024: **दिनांक-10.04.2024*
*थाना उतरांव पुलिस टीम द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार*
पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के निर्देशन में अपराध एवम अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त गंगानगर अभिषेक भारती के निर्देश के क्रम में एसीपी हंडिया पंकज कुमार लवानिया के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष उतराव पंकज कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में थाना उतरांव पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय ACJM कक्ष सं0-8 इलाहाबाद द्वारा निर्गत गिरफ्तारी अधिपत्र परिवाद सं0-784/05 धारा-452/323/504/506 भा0द0सं0 से सम्बन्धित 02 वारण्टी अभियुक्त 1. सतईराम पुत्र जोखूलाल 2. शिव सागर उर्फ सागर पुत्र पंचूराम निवासीगण मोहम्मदाबाद थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज को आज दिनांक-10.04.2024 को थाना उतरांव क्षेत्रान्तर्गत उनके निवास ग्राम मोहम्मदाबाद के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
*गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तों का विवरण-*
1. सतईराम पुत्र जोखूलाल निवासी मोहम्मदाबाद थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. शिव सागर उर्फ सागर पुत्र पंचूराम निवासी मोहम्मदाबाद थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
*सम्बन्धित वारण्ट का विवरण-*
परिवाद सं0-784/05 धारा-452/323/504/506 भा0द0सं0 मा0 न्यायालय ACJM कक्ष सं0-8 इलाहाबाद ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 रामसुधार यादव, थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उ0नि0 सूरज प्रकाश सिंह, थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज । अरुण मित्र समाचार पत्र एवम दैनिक आशा प्रहरी समाचार पत्र से उमेश चन्द्र द्विवेदी एवम प्रभात मिश्र।
[10/04, 5:12 pm] +91 94153 95024: **दिनांक-10.04.2024*
*दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार*
पुलिस आयुक्त प्रयागराज रमित शर्मा के निर्देशन में अपराध एवम अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त नगर दीपक भूकर के निर्देश के अंतर्गत एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना धूमनगंज वैभव सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0- 87/2024 धारा 376डी/342/506 भा0द0सं0 में वांछित अभियुक्त सुमित कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी सी2/ए1/212 शास्त्री पुरम थाना कोतवाली सिकन्दरा जनपद आगरा को दिनांक 09.04.2024 को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
सुमित कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी सी2/ए1/212 शास्त्री पुरम थाना कोतवाली सिकन्दरा जनपद आगरा, उम्र करीब 30 वर्ष ।
*सम्बन्धित अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0- 87/2024 धारा 376डी/342/506 भा0द0सं0 थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 गौरव सिंह, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
2. उ0नि0 राकेश कुमार, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
3. का0 सागर, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।अरुण मित्र समाचार पत्र एवम दैनिक आशा प्रहरी से उमेश चन्द्र द्विवेदी एवम अरुण कुमार द्विवेदी।
[10/04, 5:12 pm] +91 94153 95024: *दिनांक-10.04.2024*
*थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त गंगानगर अभिषेक भारती के निर्देश के क्रम में एसीपी थरवई चन्द्र पाल सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना फाफामऊ प्रवीण कुमार गौतम के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना फाफामऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-92/2024 धारा-376(डी) भा0द0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रिशभ पुत्र कृष्ण कुमार निवासी 189 नई बस्ती थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-10.04.2024 को थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत गोहरी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
रिशभ पुत्र कृष्ण कुमार निवासी 189 नई बस्ती थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 25 वर्ष ।
*सम्बन्धित अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0-92/2024 धारा-376(डी) भा0द0सं0 थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. का0 अजीत सिंह, थाना फाफामऊ कमिश्ररेट प्रयागराज। अरुण मित्र समाचार पत्र एवम दैनिक आशा प्रहरी से उमेश चन्द्र द्विवेदी एवम प्रवीण कुमार द्विवेदी एडवोकेट।
[10/04, 6:10 pm] +91 94153 95024: *दिनांक-10.04.2024*
*थाना लालापुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 कारतूस .315 बोर बरामद*
पुलिस आयुक्त प्रयागराज रमित शर्मा के निर्देशन में अपराध एवम अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत पर उपायुक्त यमुनानगर श्रद्धा नरेन्द्र पांडे के निर्देश के अंतर्गत सहायक पर आयुक्त बारा सन्त लाल सरोज के पर्यवेक्षण में थानाधक्ष लालापुर अजय कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना लालापुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 10.04.2024 को भंभौर तिराहा थाना क्षेत्र लालापुर से अभियुक्त लवकुश निषाद पुत्र बैजनाथ निषाद निवासी ग्राम भंभौर थाना लालापुर जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 कारतूस .315 बोर बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/ बरामदगी के संबंध में थाना लालापुर में मु0अ0सं0-23/24 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
लवकुश निषाद पुत्र बैजनाथ निषाद निवासी ग्राम भंभौर थाना लालापुर जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 25 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0-23/24 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना लालापुर कमिश्नरेट प्रयागराज।
*बरामदगी का विवरण-*
01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 कारतूस .315 बोर ।
*पुलिस टीम का विवरण-*
1.उ0नि0 चेतनारायण प्रजापति थाना लालापुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2.हे0का0 रूदल सिंह यादव थाना लालापुर कमिश्नरेट प्रयागराज।अरुण मित्र समाचार पत्र एवम दैनिक आशा प्रहरी से उमेश चन्द्र द्विवेदी एवम अरुण कुमार द्विवेदी।
[10/04, 6:10 pm] +91 94153 95024: *दिनांक-10.04.2024*
*हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त थाना झूंसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार*
पुलिस आयुक्त प्रयागराज रमित शर्मा के निर्देशन में अपराध एवम अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त नगर दीपक भूकर के निर्देश के निर्देश के क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त झूंसी विमल किशोर मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष झूंसी उपेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना झूंसी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0-123/2024 धारा-147/148/149/297/323/308/352/504/302 भा0द0सं0 में वांछित अभियुक्त सेबू मलिक पुत्र अहमद गनी निवासी हवेलिया थाना झूंसी जनपद प्रयागराज को आज दिनांक 10.04.2024 को शास्त्री ब्रिज के पास थाना क्षेत्र झूंसी से गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
सेबू मलिक पुत्र अहमद गनी निवासी हवेलिया थाना झूंसी जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 41 वर्ष।
*सम्बन्धित अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0-123/2024 धारा-147/148/149/297/323/308/352/504/302 भा0द0सं0 थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज।
*आपराधिक इतिहास का विवरण-*
1. मु0अ0सं0- 119/2007 धारा 302 भा0द0सं0 व 7 सी0एल0ए0 एक्ट थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. मु0अ0सं0- 219/2011 धारा 286/295/307 भा0द0सं0 व 7 सी0एल0ए0 एक्ट थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. मु0अ0सं0- 351/2014 धारा 387/506 भा0द0सं0 थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. मु0अ0सं0- 727/2014 धारा 12 पासपोर्ट अधि0 थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 उपेन्द्र प्रताप सिंह, थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज।
2.हे0का0 रामबदन, थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3.का0 राहुल कुमार, थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज ।अरुण मित्र समाचार पत्र एवम दैनिक आशा प्रहरी से उमेश चन्द्र द्विवेदी एवम अरुण कुमार द्विवेदी।
[10/04, 6:18 pm] +91 96216 39625: *हर वर्ष प्राइवेट स्कूलों द्वारा पाठ्यक्रम बदले जाने पर रोक लगाए जाने की है जरूरत*
*प्रत्येक वर्ष के शिक्षण सत्र में अलग-अलग पाठ्यक्रम से शिक्षा दिए जाने से देश के बच्चों का बर्बाद हो रहा भविष्य*
*प्राइवेट स्कूल मालिकानों की बढ़ रही मनमानी अदालत के आदेश का नहीं हो रहा पालन*
*कौशांबी।**कई प्राइवेट स्कूलों ने मनमानी करते हुए इस बार भी अपने पाठ्यक्रम में फेरबदल कर दिया है जिसके कारण अभिभावक परेशान हैं। कमीशन की नियत से कुछ विषयों की किताबें बदल दी गई है, बाकी पुरानी ही रखी गई है। यदि पुराना पाठ्यक्रम होता तो मध्यम वर्ग के बच्चे पास पड़ोस के बच्चों से किताबें लेकर अपना काम चला सकते थे लेकिन अब बच्चे और उनके अभिभावक दोनों ही नया कोर्स खरीदने के संकट से जूझ रहे हैं। हर वर्ष प्राइवेट स्कूलों द्वारा पाठ्यक्रम बदले जाने पर रोक लगाए जाने की जरूरत है। प्रत्येक वर्ष के शिक्षण सत्र में अलग-अलग पाठ्यक्रम से शिक्षा दिए जाने से देश के बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है।
गौरतलब है कि 4 वर्ष पहले शासन ने प्राइवेट स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी की थी। उसमें यह कहा गया था कि निजी स्कूल अपने पाठ्यक्रम में कोई भी परिवर्तन नहीं करेंगे। गत वर्ष के पाठ्यक्रम के आधार पर ही शिक्षण कार्य संचालित कराएंगे लेकिन यह आदेश हवा हवाई साबित हो गया है। अधिकतर प्राइवेट स्कूलों ने हाई कोर्ट के निर्देश के बाद भी कोरोना काल के प्रारंभिक तीन महीने की फीस नही माफ की थी। निजी शिक्षण संस्थानों में कानून और अदालत के आदेश का पालन 4 वर्ष बाद भी नहीं हो सका है जिससे शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उदासीनता का अंदाजा लगाया जा सकता है। शासन की गाइडलाइन को शिक्षण संस्थान के जिम्मेदार नहीं मानते हैं। नए शैक्षिक सत्र में नर्सरी कक्षा से लेकर 12 वीं तक किताबों का पुराना कोर्स नहीं लागू किया गया है। नर्सरी से लेकर इंटर तक प्रत्येक कक्षा में विषयों की किताबें बदल दी गई है। इसका मकसद सिर्फ यह है कि अभिभावकों को महंगे दाम चुकाकर अपने बच्चों का नया कोर्स खरीदना पड़े। हर साल की तरह किताबों और ड्रेस पर बड़ा कमीशन भी मिल जाए।
*पुस्तक भंडार नहीं देते ठीक से जानकारी*
*कौशांबी।**स्कूलों द्वारा पाठयक्रम में बदलाव करने से अभिभावक परेशान हो जाते हैं। यदि अभिभावक किसी आस पड़ोस के बच्चें से पुरानी किताबें ले आते हैं, तो उन्हें पता भी नहीं चलता है कि स्कूलों में कौन सी किताबें बदली गई है। स्टेशनरी वाले भी दुकान न खोलकर डोर टू डोर डिलिवरी कर रहे हैं। अगर अभिभावक पुस्तक विक्रेताओं और विद्यालयों से कौन सी किताब बदली और कौन सी नहीं, का सवाल पूछते हैं, तो उन्हें ठीक ढंग से जानकारी भी नहीं देते क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे नुकसान हो जाएगा।
*प्रकाशक और दुकानदार के गठजोड़ से परेशान हो रहे अभिभावक*
*कौशांबी।**नए सत्र में तमाम प्रशासनिक आदेश के बावजूद अभिभावकों को स्टेशनरी की दुकानों से पूरा नया कोर्स की किताबें लेनी पड़ रही है। इसका कारण सिर्फ एक है वह यह है हर साल की तरह शिक्षा की आड़ में स्टेशनरी, प्रकाशन वाली कंपनियां और स्कूल प्रबंधन के बीच कमीशन का गठजोड़। अभिभावकों का कहना है न तो स्कूलों की ओर तीन महीने की फीस में छूट दी गई और ना ही किसी स्कूल प्रबंधन ने अन्य मदद की। ऊपर से कोर्स में बदलाव करके उनकी मुसीबत बढ़ा देते हैं। ज्यादातर अभिभावक महंगाई की मार से परेशान हैं। आर्थिक संकट में अपने बच्चों के लिए इतना महंगा नया कोर्स कैसे खरीदें।प्राइवेट स्कूल संचालकों को अभिभावकों की परेशानी को समझाना चाहिए। देश की आर्थिक मंदी ने सबकी कमर तोड़ दी है, ऐसे में उन्हें बच्चों के पाठ्यक्रम में बदलाव नहीं करना चाहिए था। अगर ऐसा नहीं होता तो मध्यम वर्ग परिवार के बच्चे पुरानी किताबों से काम चला सकते थे।
[10/04, 7:29 pm] +91 88401 88542: *दलित युवक से मारपीट लूटपाट करने वाले आठ लोगो पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज*
*कौशाम्बी।* संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बदनपुर रोड़ मूरतगंज मेला बाग निवासी अमरीश दिवाकर पुत्र कलेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने न्यायालय की शरण में जाकर अपने साथ हुए अत्याचार के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की और बताया कि घटना दिनांक 28 फरवरी की है जब अमरीश दिवाकर की माता के साथ पीआरडी में काम करने वाली मनोरमा देवी पत्नी हरिश्चंद से साठ हजार रुपए उधार लिया था और उधार पैसे वापस देने के लिए फोन करके अपने घर ग्राम रतगहा थाना चरवा बुलाया गया था। जब अमरीश उक्त के घर किसी तरह पूछते हुए रतगहा गांव पहुंचा तो 28 फरवरी शाम पहले से सुनियोजित षड्यंत्र के तहत मनोरमा देवी व उसका पति हरिश्चंद दो बेटियां अंशिका व दीक्षा साथ ही रतगहा के रहने वाले शिवसागर, सुमन, नरेश व सुभम यादव वहीं पर मौजूद थे। जैसे ही अमरीश पहुंचा उसे घर के अन्दर बुलाकर बैठाया और हरिश्चंद ने कहा जल्दी से दरवाजा अन्दर से ताला बंद करो और उसके बाद ललकारने पर शिव सागर यादव शुभम यादव ने अमरीश को जाति सूचक शब्द प्रयोग करते हुए कहा साले धोबी और गाली गलौज कर कहने लगें की साले बहुत नेतागिरी करते हो तुमको कायदे से तेरा पैसा वापस करने के लिए बुलाए हैं । आज तुम्हारा सारे रुपए हम लोग मिलकर चुका देंगे कहते हुए सभी अमरीश के ऊपर झपट पड़े और सब ने मिलकर लात घूसो डंडों व शिवसागर ने राइफल की बाट से अमरीश को मारा पीटा और हाथ पैर बांध कर बंधक बनकर जमीन पर पटक दिया अमरीश के गले में पहनी हुई सोने की चैन 17 ग्राम व 7 ग्राम सोने की अंगूठी व जेब में नगद रखे हुए तेरह जहर रुपए लूट लिया पूर्व योजना बाध्य तरीके से रहते हुए षड्यंत्र के तहत पुलिस को बुलवाकर मनोरमा देवी ने अपनी लड़की दीक्षा कुमारी से अमरीश दिवाकर पर छेड़खानी किए जाने की झूठी कहानी गढ़ कर राजनीतिक दबाव लगवा कर थाना चरवा में अमरीश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवा कर अमरीश का चालान करवा दिया मनोरमा देवी द्वारा कूटरचना करके अमरीश की माता के द्वारा दिए गए साठ हजार रूपए को हड़प कर लिया हरिश्चंद्र एक हिस्ट्रीशीटर है इसके ऊपर भी कई मुकदमे दर्ज है चरवा थाना में 28 फरवरी को घटना कारित करने वाले के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया किंतु उपरोक्त सभी विपक्षीगणों से पुलिस की मिली भगत सत्ताधारी राजनीतिक दबाव होने की वजह से पुलिस द्वारा अमरीश की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और ना ही उक्त लोगो के विरुद्ध कोई कार्रवाई की गई प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए न्यायालय ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना किए जाने हेतु थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया।
[10/04, 7:29 pm] +91 88401 88542: *उच्च प्राथमिक विद्यालय के 6 कमरों का ताला तोड़कर चोर उठा ले गए सामान*
महगाव कौशाम्बी* चायल तहसील के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के 6 कमरों का ताला तोड़कर चोर सरकारी स्कूल से साउंड बक्सा माइक घड़ी तथा वजन करने वाली मशीन सहित आंगनवाड़ी की दस कुर्सी बीती रात चोर उठा ले गए है बुधवार की सुबह जब प्रधानाधपिका स्कूल पहुँची तो देखा कि 6 कमरे के ताले टूटे हुए हैं और स्कूल का कई सामान गायब है इस स्कूल में तीन महीने पहले भी चोरी हो चुकी है पूर्व की घटना का भी अभी तक थाना पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है और अब फिर से दूसरी बार स्कूल में चोरी की घटना हो गई है स्कूल की प्रधानाधपिका ने मामले की सूचना थाना पुलिस सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी है।
[10/04, 7:35 pm] +91 88401 88542: *पानी भरे गड्ढे में गिरने से बालक की मौत*
*कौशाम्बी* करारी थाना क्षेत्र में शौच के लिए गया हुआ एक किशोर पानी भरे हुए गड्ढे में पैर फिसलने से गिरा गया और किशोर की डूबकर मौत हो गई,किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा सहवानपुर गांव के जयकरण का बेटा अंकुश उम्र 13 वर्ष बुधवार को 10 बजे दिन में शौच के लिए खेत की तरफ गया था,वही पर बच्चा लाल ने सरकारी जमीन पर विरोध के बावजूद एक गड्ढा बनवाकर उसमे पानी भरवा दिया था,उस गड्ढे में किशोर अंकुश का शव मिला है।
परिजनो को जैसे ही सूचना मिली परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहा डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया है।मामले के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।

More Stories
हरदोई २८ फरवरी २६ * हरदोई में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत ,महमदपुर क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा, मृतक की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई।
जोधपुर २८ फरवरी २६ * चोखा में फाग उत्सव की धूम: प्रभुजनों संग फूलों की होली, भजनों और नृत्य से गूंजा वातावरण
मथुरा 28 फरवरी 26*क्षेत्राधिकार सदर मथुरा द्वारा रंग भरनी एकादशी में वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गस्त*