April 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी09मार्च24*राष्ट्रीय लोक अदालत में 34287 मुकदमों का निस्तारण कर 2,71,22,993 वसूला गया*

कौशाम्बी09मार्च24*राष्ट्रीय लोक अदालत में 34287 मुकदमों का निस्तारण कर 2,71,22,993 वसूला गया*

कौशाम्बी09मार्च24*राष्ट्रीय लोक अदालत में 34287 मुकदमों का निस्तारण कर 2,71,22,993 वसूला गया*

*जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया*

*कौशाम्बी।* उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। न्यायिक अधिष्ठान के सभी सम्मानित न्यायिक अधिकरी एवं बैंक अधिकारी व कर्मचारी तथा जनमानस उपस्थित रहे।इस राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण के क्रम में जनपद न्यायाधीश द्वारा कुल 01 याद का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायालय द्वारा 35 वादों का निस्तारण कर प्रतिकर के रूप में 1,48,29,000/- रू० दिलाया गया।

प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा कुल 18 परिवारिक वादों का निस्तारण किये गये तथा इसी कम में अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम् द्वारा कुल 04 वाद का निस्तारण किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी द्वारा 08 याद का निस्तारण कर 8,000/- रू० का अर्थदण्ड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश सप्तम द्वारा कुल 04 वाद का निस्तारण कर 2,000 /- रू० का अर्थदण्ड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश अष्टम द्वारा विद्युत अधिनियम के 112 वाद तथा सिविल आरबिट्रेशन का 01 वाद का निस्तारण किया गया।

अपर जनपद न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय प्रथम द्वारा कुल 01 वाद का निस्तारण किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय द्वितीय द्वारा कुल 01 वाद का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 5945 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 7,09,890/- रु० अर्थदण्ड वसूला गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट / सिविल जज सी०डि० द्वारा कुल 761 वादों का निस्तारण कर 790/- रू० का अर्थदण्ड अधिरोपित करने के अतिरिक्त 2596192/- रू0 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।

सिविल जज सी०डि०/ त्वरित न्यायालय द्वारा कुल 2032 वादों का निस्तारण कर 6,300/- रू० अर्थदण्ड वसूला गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 899 वादों का निस्तारण कर 17,150/- रू० का अर्थदण्ड वसूला गया। इसी प्रकार सिविल जज जू०डि० / त्वरित न्यायालय प्रथम् द्वारा कुल 1827 वाद निस्तारित कर 180/- रु० अर्थदण्ड वसूला गया। ग्राम न्यायालय, चायल द्वारा कुल 155 वाद निस्तारित कर 3,260/- रू० का अर्थदण्ड वसूला गया।

जिले के समस्त राजस्व न्यायालयों द्वारा 21795 वादों व पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 212 वादों का निस्तारण कर 6,55,022 रु0 जमा कराया गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, कौशाम्बी द्वारा 04 वाद निस्तारित कर 4,67,445 रू० जमा कराया गया। न्यायालय, स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवायें), कौशाम्बी द्वारा सुलह समझौते के आधार कुल 01 मामले का निस्तारण किया गया तथा बैंक के ऋण वसूली वादों से सम्बन्धित जनपद के सभी बैंको के द्वारा 471 वादों का निस्तारण कर 78,27,764 रू० जमा कराया गया।इस प्रकार आज के राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल वाद 34287 का निस्तारण कर 2,71,22,993 रू0 वसूला गया।

Taza Khabar