कौशाम्बी09मार्च24*धूमधाम से भरवारी में निकली खाटू श्याम की रथ यात्रा*
*शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारा का आयोजन*
*भरवारी कौशाम्बी* नगर पालिका परिषद भरवारी कस्बे में शनिवार को खाटू श्याम की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई,यह निशान यात्रा हनुमत निकेतन पुरानी बाजार से उठकर पूरे भरवारी नगर में भ्रमण करते हुए नगर पालिका स्टेडियम मंडी समिति पर जाकर समाप्त हुई बाबा खाटू श्याम की शोभा यात्रा में हजारों पुरुष और महिला भक्त डीजे की धुन पर खूब झूमे।नगर पालिका स्टेडियम मैदान में बाबा खाटू श्याम की शोभा यात्रा की समाप्ति के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारा का भी आयोजन किया गया है।
खाटू श्याम के कार्यक्रम में अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देने के लिए दिल्ली से साक्षी चोपड़ा,प्रयागराज से रोमा निषाद और कानपुर से अभिषेक शुक्ला आए हुए है।श्याम मित्र मंडल भरवारी के आयोजक मंडल के पदाधिकारी गौरव केसरवानी ने बताया कि भरवारी में बाबा श्याम की भव्य शोभा यात्रा और निशान यात्रा निकाली गई है।शाम को भजन संध्या का कार्यक्रम और फिर भंडारा प्रसाद का वितरण का आयोजन है।इस साल लगभग 35 हजार श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण कराने की व्यवस्था की गई है
*राजू सक्सेना पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र भरवारी जनपद कौशांबी*

More Stories
अयोध्या 20 अप्रैल 26*कम्पोजिट विद्यालय के अध्यापकों एंव बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली
लखनऊ20 अप्रैल 26* बहिन, बेटी की गला घोंटकर हत्या करने वाले भाई बाप गिरफ्तार
Bhahalpur 20 Aprail 2026*पुराने रोस्टर के सहारे चल रहा नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल, डॉक्टर नदारद, गायनो सेवा बदहाल — भ्रष्टाचार के आरोप तेज नवगछिया।