[09/11, 18:12] +91 99191 96696: *मैडम की स्कूटी से साइकिल सवार लहूलुहान*
*कौशांबी।* मंझनपुर कोतवाली के कस्बे में सिराथू रोड पर अजहर प्लाजा के पास स्कूटी सवार एक मैडम ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी है जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल साइकिल सवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है
जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के टेंगाई गांव निवासी रोहित पुत्र छठी लाल बुधवार की दोपहर को साइकिल से रेवरिया पर जा रहा था जैसे ही रोहित मंझनपुर कस्बे के अजहर प्लाजा के पास पहुँचा की सामने से तेज गति से आ रही स्कूटी सवार मैडम ने रोहित के साइकिल में टक्कर मार दी जिससे रोहित सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया आनन-फानन में लोगों ने घायल साइकिल सवार को उठाकर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है बताया जाता है कि स्कूटी सवार मैडम घटना के बाद फरार हो गई है
[09/11, 18:12] +91 99191 96696: *घटिया सामग्री से सीसी रोड और नाली निर्माण की डीएम से शिकायत*
*कौशांबी।* चायल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत काजू में आरसीसी रोड और नाली का निर्माण कराया जा रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता बिहीन समान लगाकर आरसीसी रोड और नाली का निर्माण किया जा रहा है इतना ही नहीं ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही आरसीसी रोड समतल नहीं है ग्रामीणों का आरोप है कि कहीं रोड ऊंची है तो कही रोड नीची बना दी गई जिससे आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं जिलाधिकारी को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि नाली का निर्माण भी सही तरीके से नहीं हो रहा है घटिया क्वालिटी के सामानों को लगाकर गुणवत्ता विहीन नाली का निर्माण किया जा रहा है जिससे नाली के ध्वस्त हो जाने की संभावना है ग्रामीणों ने बताया कि 9 इंच की जगह 4 इंच कि नाली निर्माण करके ठेकेदार सरकारी खजाने से रकम निकालने के जुगाड़ में लगा है ग्रामीणों ने कहा कि नाली में गहराई ना होने से नाली का पानी निकासी नहीं हो सकेगा और नाली का गंदा पानी सड़कों पर बहेगा जिससे आम जनमानस को दिक्कत होगी ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार के कर्मचारी लव कुश पुत्र सिपाही लाल और बड़े लाल पुत्र चैतू निवासी काजू ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट करने पर आमादा होते हैं ग्रामीणों ने कहा कि गलत तरीके से बनाई जा रही नाली और आरसीसी रोड के निर्माण कार्य को रोककर गुणवत्तापूर्ण नाली और सड़क का निर्माण कराया जाए और गलत तरीके से नाली सीसी रोड का निर्माण करने वाले ठेकेदार विभागीय अधिकारियों की जांच करवाते हुए उन पर मुकदमा दर्ज कराकर कठोर कार्रवाई की जाए डीएम को शिकायती पत्र देने वालों में लालचंद रामदेव गया प्रसाद शंकर लाल किशन लाल मुन्नी लाल राजा लोटन सहित तमाम लोग मौजूद रहे
[09/11, 18:29] +91 95549 78900: *लखनऊ*-
*यूपी में बदला गया माध्यमिक शिक्षा विभाग का निदेशक*
*माध्यमिक शिक्षा निदेशक सरिता तिवारी हटाई गई*
*महेंद्र देव यूपी के नए माध्यमिक शिक्षा निदेशक बने*
*महेंद्र देव को माध्यमिक शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार*
*गंभीर आरोपों से घिरे महेंद्र देव को माध्यमिक शिक्षा का सबसे बड़ा चार्ज*
*नियम को ताक पर रखकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक बनने में कामयाब हुए महेंद्र देव*
*सरिता तिवारी को अपर निदेशक पत्राचार प्रयागराज के पद पर भेजा गया।।*
[09/11, 18:30] +91 95549 78900: *कानपुर सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुसीबतें और बढ़ी*
*सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी के ख़िलाफ़ FIR दर्ज-*
*कानपुर पुलिस का बयान-*
कल थाना जाजमऊ में एक व्यक्ति ने बताया कि रिजवान सोलंकी और इरफान सोलंकी इनको लगातार परेशान कर रहे हैं, घर पर कब्ज़ा करना चाहते हैं और लगातार जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
कानपुर हिंसा और टेरर फंडिंग में भी सपा विधायक पर कसेगा शिकंजा
शासन के आदेश पर टेरर फंडिंग पर भी जाँच जल्द होगी शुरू
इरफान की कंस्ट्रक्शन कंपनी में शहर में हिंसा फैलाने वाले थे डायरेक्टर (पार्टनर)
जेल में बंद मोहम्मद हाज़ी वसी खान था कंपनी डायरेक्टर
इस कंपनी में सपा विधायक की पत्नी और चाचा भी थे डायरेक्टर
सपा विधायक इरफान सोलंकी और उसके भाई की गिरफ्तारी को निकली टीम
सपा विधायक की लोकेशन लखनऊ में होने की मिली
लखनऊ में हो सकती है सपा विधायक की गिरफ्तारी
[09/11, 20:11] +91 99191 96696: *आपदा कन्ट्रोल रूम किया गया स्थापित*
*कौशाम्बी* प्रभारी अधिकारी दैवी आपदा राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा अवगत कराया गया कि प्रयागराज में डेंगू के प्रकोप के दृष्टिगत जनपद में कलेक्ट्रेट कार्यालय (मंझनपुर) में आपदा/कोरोना कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष-05331-232414 एवं मोबाइल नम्बर-9454417886 है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए सम्पर्क किया जा सकता है

More Stories
बांदा7अगस्त 26*24 घंटे गुजर जाने के पश्चात मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम**।
बांदा 7 अगस्त 26*तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को, कुचलकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा*
बांदा 7 अगस्त 26*नाले में आठ किमी दूर मिला डूबे युवक का शव*