कौशाम्बी08सितम्बर*मनौरी बाजार में बड़े हर्षोल्लास के साथ गणेश उत्सव मनाया गया*
*गणेश उत्सव में भगवान की बहुत ही सुंदर सुंदर संगीतमय झाकियां दिखाई गई*
मनौरी कौशांबी : हर वर्ष की भांति इस वर्ष मनौरी बाजार में भगवान गणेश की मंदिर में बड़ी धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया गया ,नगर के हजारों लोगो ने इस उत्सव का आनंद उठाया,आज गणेश उत्सव का अंतिम होने की वजह से मंदिर कमेटी के सदस्यो ने गणेश जागरण का कार्यक्रम रखा गया जिसमे भगवान शंकर माता पार्वती,राधा कृष्ण की बहुत ही मनोरम संगीतमय झाकियां प्रदर्शित की गई ,पूरे पंडाल में गणेश भगवान की जय, माता पार्वती भोले बाबा की जय,राधा कृष्ण की जयकारे से पूरा नगर भक्तिमय हो गया ,भगवान गणेश की स्थापना से आखरी दिन तक मनौरी बाजार निवासी राज केसरवानी व फतेहपुर घाट निवासी विजय श्रीवास्तव प्रतिदिन भक्तिमय संगीत प्रस्तुत किया
गणेश उत्सव संपन्न कराने में अंकुश केसरवानी,मयंक कुमार,अमित केसरवानी मिर्ची,अमन केसरवानी,राज कुमार इंजीनियर,पुद्दन लाल,सुशील केसरवानी, बुल्ला भाई,अभिषेक चौरसिया,अंकित केसरवानी आदि लोगो का सराहनीय कार्य रहा

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*