March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी08फरवरी*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरे

कौशाम्बी08फरवरी*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरे

[09/02, 5:01 PM] +91 96675 06046: *80 रेहड़ी -पटरी वालों का रोजगार पड़ा खतरे में*

*बीजेपी के स्थानीय निगम पार्षद अनूप पर लगाया परेशान करने का आरोप*

*प्रशासन क्यों है मोन, पुलिस भी है चुप्पी साधे हुए*

गुरुग्राम राजधानी संदेश सेक्टर 14 गुरुग्राम से बड़ी खबर आ रही है जहां पर 80 से ज्यादा रेहड़ी पटरी वालों ने प्रशासन के इशारे पर,आरडब्लूए की आड़ में, स्थानीय बीजेपी निगम पार्षद पर गंभीर आरोप लगाया है !
MCG द्वारा लाइसेंस धारी 80 रेहडी -पटरी वालों ने ,आरोप लगाते हुए कहा कि हम यहां पिछले 20 साल से काम कर रहे हैं ! रेहड्डी वालों ने कहां अब हमें बेरोजगार होने का डर सता रहा है !
रेहड़ी पटरी वालों के मुखिया दिलीप कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि हम mcg के नियमों के तहत पिछले 20 साल रेहड़ी पटरी लगाकर अपने घर का गुजर-बसर कर रहे हैं और प्रधानमंत्री की *सम्मान निधि के तहत हमें 10, 10, हजार का लोन भी मिला हुआ है ! रेहडी -पटरी हटाई जा रही है तो हम लोन कहां से चुकाएंगे*!
क्योंकि प्रशासन की तरफ से कोई समस्या नहीं है! लेकिन कुछ लोगों ने यहां समस्या उत्पन्न की है ! रेहडी – वालों ने आरोप लगाया है कि या तो *असामाजिक तत्व *आरडब्ल्यूए* के इशारे पर उत्पाद कर रहे है या कोई और है जो सामने नहीं आ पा रहा है पुलिस जांच हो तो सब सामने आएगा ! कुछ पता नहीं है कुछ लोग आते हैं और हमारा सामान उठाकर ले जाते हैं उसका सबूत वीडियो के तौर रेहडी- पटरी वालों के पास उपलब्ध है !स्थानीय पुलिस चुप्पी साधे हुए है! किसी भी तरह की मदद नहीं कर रही है!
बीजेपी के स्थानीय निगम पार्षद अनुप पर आरोप लगाया जा रहा है ! रेहड़ी पटरी वालों ने कहा कि अनूप के इशारे पर यह सब हो रहा है असामाजिक तत्व आते हैं और हमें परेशान करते हैं अगर ऐसा नहीं है तो स्थानीय निगम पार्षद रेडी पटरी वालों की मदद क्यों नहीं कर रहे हैं एक सवाल खड़ा कर दिया है रेडी पटरी वालों ने निगम पार्षद पर!
[09/02, 6:03 PM] +91 81156 50600: _*आरपीआई जिलाध्यक्ष ने भाजपा को सौपा समर्थन पत्र सौंपा*_

_*अझुवा कौशाम्बी* उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में विभिन्न पार्टियों में आस्था रखने वाले तमाम लोग अपने विचारधारा से मिलने वाले पार्टी और प्रत्याशियों के साथ शामिल और समर्थन दे रहे हैं आज उस कड़ी में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(अठावले)के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले के निर्देश के अनुपालन में कौशांबी के जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद केसरवानी के नेतृत्व में पार्टी का एक शिष्टमंडल भारतीय जनता पार्टी के कौशांबी जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी से संपर्क कर समर्थन पत्र सौंपने के लिए सिराथू स्थित केंद्रीय कार्यालय पहुंचे अनीता त्रिपाठी के अनुपस्थिति में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष धर्मराज मौर्य को आरपीआई का शिष्टमंडल समर्थन पत्र सौंपकर सहयोग प्रदान करने की पेशकश की है_

_
[09/02, 8:19 PM] +91 99191 96696: *खाली पड़ी रह गई कुर्सियां नहीं आई सपा प्रत्याशी पूजा पाल*

*कौशांबी* चायल विधानसभा के बलीपुर टाटा गांव में समाजवादी पार्टी की चायल प्रत्याशी पूजा पाल की जनसभा आयोजित थी कार्यक्रम स्थल पर पंडाल बनाए गए थे और कुर्सियां सभा स्थल पर लगाई गई थी और गांव के लोग भी एकजुट होने लगे थे लेकिन इंतजार करते-करते देर रात हो गई लेकिन 4:00 बजे के आयोजित कार्यक्रम के बावजूद पूजा पाल 8:00 बजे तक बालीपुर टाटा गांव में कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंची है जिससे कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई है और पूजा पाल के विरोध में बातें करते कार्यकर्ता वापस घर को लौट गए हैं

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूजा पाल के सामने आखिर कौन सी मजबूरी थी जिससे कार्यक्रम आयोजन के बाद भी वह सभा स्थल पर नहीं पहुंची है आज दिनांक 09 फरवरी को पूजा पाल का जनसंपर्क कार्यक्रम चायल विधानसभा क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव में लगा हुआ था लेकिन सपा प्रत्याशी पूजा पाल कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुँची हैं कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई कुर्सियां खाली पड़ी रह गई सपा प्रत्याशी पूजा पाल के कार्यक्रम स्थल पर ना पहुंचने से कार्यकर्ताओं में काफी निराशा देखने को मिली है

[09/02, 8:29 PM] +91 97956 31116: *मोटर साइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कडाधाम पुलिस उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार मय हमराही पुलिस बल द्वारा वांछित अभियुक्त ओम सिंह उर्फ अमित उर्फ डब्बू पुत्र पप्पू यादव निवासी रामपुर बढनावा थाना कडाधाम को भोला चौराहा के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से एक अदद मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस UP7308089 व 2400 रुपए बरामद कर अभियुक्त को विधिक कार्यवाही के पश्चात् न्यायालय भेज दिया है

[09/02, 8:32 PM] +91 99191 96696: *तीनों विधानसभा से 44 प्रत्याशी चुनाव मैदान में*

*जांच के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने लाल बहादुर सहित 14 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र किया निरस्त*

*कौशांबी* विधानसभा चुनाव 2022 में जिले के तीनों विधानसभा सिराथू मंझनपुर और चायल में कुल 59 नामांकन पत्र प्रत्याशियों ने दाखिल किए थे लेकिन नामांकन पत्र के दौरान 15 नामांकन पत्र गलत पाए गए जिस पर 15 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने खारिज कर दिया है। 44 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच के बाद सही पाए गए है तीनों विधानसभा सीट से 44 नामांकन वैद्य पाए गए है जिसमें से विधानसभा मंझनपुर से 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है चायल विधानसभा से 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और विधानसभा सिराथू में 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है जिले में कुल 44 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं अब किसके सिर ताज सजेगा यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही तय होगा

मंझनपुर विधानसभा से सपा प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज, बसपा प्रत्याशी नीतू कनौजिया, भाजपा प्रत्याशी लाल बहादुर, कांग्रेश प्रत्याशी अरुण विद्यार्थी सहित 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में प्रचार कर रहे हैं वही सिराथू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सपा अपनादल गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी पटेल बसपा प्रत्याशी मुंसिफ उस्मानी कांग्रेसी प्रत्याशी सीमा देवी सहित 19 प्रत्यासी चुनाव मैदान में है और चायल विधानसभा से बसपा प्रत्याशी अतुल द्विवेदी सपा प्रत्याशी पूजा पाल कांग्रेस प्रत्याशी तलत अजीम और अपना दल भाजपा गठबंधन प्रत्याशी नागेंद्र सिंह पटेल निर्दल प्रत्याशी सुशील जयहिंद सहित 17 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे 15 प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे सिराथू विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रहे संतोष तिवारी को बदलकर उसकी जगह मुंसिफ उस्मानी को प्रत्याशी बनाया गया है

[09/02, 8:32 PM] +91 99191 96696: *सार्वजनिक रास्ते को दबंगों ने किया बन्द*

*पुलिस अधीक्षक उप जिलाधिकारी से शिकायत कर अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने की शुरू हुई मांग*

*कौशांबी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवरा गांव में मंगली प्रसाद श्रीवास्तव के घर के आगे पीछे दोनों तरफ लम्बे अरसे से सड़क है मंगली प्रसाद श्रीवास्तव कानपुर चले गए थे इसी का फायदा उठाते हुए गांव के बबलू प्रजापति ने मंगली प्रसाद के घर के पीछे के रास्ते को बंद कर दिया है और सड़क पर दीवार उठा कर गेट लगाकर सड़क की जमीन को अपने घर के भीतर शामिल कर लिया है जिससे मंगली प्रसाद सहित तमाम लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी टेवा से की गई शिकायत मिलने के बाद टेवा पुलिस जांच करने गांव पहुंची 4 दिन पूर्व अवैध तरीके से सड़क की जमीन में कब्जा कर नाली आदि को बंद करने जमीन को समतल करने की जानकारी कई दर्जन ग्रामीणों ने पुलिस को दी लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया बल्कि शिकायतकर्ता को वापस लौट जाने पर विवश कर दिया है चौकी पुलिस से न्याय न मिलने पर मंगली प्रसाद श्रीवास्तव के परिजनों ने उप जिलाधिकारी मंझनपुर और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अवैध तरीके से सड़क पर गेट लगाए जाने के मामले में आरोपी बबलू प्रजापति पर कार्यवाही करते हुए रास्ते को खाली कराए जाने की मांग की है इस मामले में स्थानीय पुलिस चौकी टेवा की भूमिका सवालों के घेरे में है यदि टेवा चौकी पुलिस के कारनामे की जांच हुई तो पुलिस का पक्षपात पूर्ण रवैया उजागर होना तय है

[09/02, 8:32 PM] +91 99191 96696: *राजस्व संपत्ति बचाने का डीएम का दिया गया आदेश हवा हवाई*

*6 महीने बीत जाने के बाद भी डीएम के आदेश पर रत्ती भर आगे नहीं बढ़ सके मंझनपुर उप जिलाधिकारी*

*राजस्व विभाग से सांठगांठ कर सरकारी भूमि पर फिर शुरू हुआ अवैध कब्जा*

*कौशाम्बी* सरकारी राजकीय संपत्तियों को बचाने में तहसील प्रशासन पूरी तरह से लापरवाह है जिससे राजकीय संपत्तियों में कब्जा करने वालों के हौसले बुलंद हैं आए दिन सरकारी संपत्तियों में कब्जे हो रहे हैं और सरकारी संपत्तियों को बचाने के जिम्मेदार सांठगांठ कर अभिलेखों में हेराफेरी कर अधिकारियों से लेकर शासन तक को गुमराह करने में संकोच नही कर रहे हैं फिर भी राजकीय संपत्ति बचाने में लापरवाह अधिकारियों कर्मचारियों पर ठोस कार्यवाही नहीं हो रही है जिससे राजकीय संपत्तियों का लगातार अहित हो रहा है तमाम मामले सामने आने के बाद भी दोषियों पर ठोस कार्यवाही नहीं हो रही है ताजा मामला मंझनपुर तहसील क्षेत्र के नगर पालिका परिषद मंझनपुर अंतर्गत ओसा का है

जानकारी के मुताबिक मंझनपुर तहसील क्षेत्र के नगर पालिका परिषद मंझनपुर अंतर्गत ओसा ग्राम सभा की आराजी संख्या 750 मॉडल स्कूल हेतु अधिकृत किया गया है लेकिन इस भूमि पर जितेंद्र उर्फ गोपाल वा शैलेन्द्र कुमार आदि जबरिया कब्जा कर रहे हैं मामले की शिकायत दीपू तिवारी आदि ने जिला अधिकारी से की इस मामले में दीपू तिवारी ने जिला अधिकारी के न्यायालय में मुकदमा भी दाखिल किया मुकदमे की सुनवाई के दौरान जिला अधिकारी ने 26 जुलाई 2021 को दिए गए अपने आदेश में स्पष्ट लिखा है कि प्रश्न गत प्रकरण में राजकीय संपत्ति का हित निहित है अतः किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी और उप जिलाधिकारी मंझनपुर को निर्देशित किया जाता है कि वह रिट याचिका संख्या 65 460 सन 2013 में पारित आदेश दिनांक 13 अप्रैल 2018 के विरुद्ध उच्च न्यायालय में स्पेशल अपील अभिलंब दाखिल करना सुनिश्चित करें जिला अधिकारी न्यायालय ने अपने आदेश में लिखा है कि किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी लेकिन जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश के 6 महीने बाद भी उप जिला अधिकारी मंझनपुर ने उक्त भूमि को बचाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की है जिससे भू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और उन्होंने सरकारी संपत्ति पर 2 दिन से फिर कब्जा करना शुरू कर दिया है आखिर राजस्व की संपत्तियों को बचाने में तहसील प्रशासन द्वारा इतना हीला हवाली क्यों की जा रही है यह बड़ी जांच का विषय है और जिलाधिकारी न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश वाद संख्या 00 297 सन 2021 को संज्ञान लिया तो उप जिला अधिकारी की लापरवाही उजागर होना तय है लेकिन क्या जिलाधिकारी अपने आदेश को पुनः संज्ञान लेंगे या फिर जिलाधिकारी के आदेश उप जिला अधिकारी रद्दी में डाल कर लापरवाह बने रहेंगे और राजकीय संपत्ति का अहित होता रहेगा यह राजस्व व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है

[09/02, 8:32 PM] +91 81156 50600: *दो बाइक की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार हुए घायल*

*अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा गांव के पास दो बाइकों की आपस की भिड़ंत हो गई है इस हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए है जिन्हें मौके पर पहुंचे स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जिनमें अनिल पुत्र राम बहोरी निवासी अटसराय और दूसरा बाइक सवार कानपुर देहात का बताया जा रहा है जिसका नाम पता खबर लिखे जाने तक नहीं मिल सका है जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार खतरे से बाहर बताए जाते हैं।

[09/02, 8:35 PM] +91 97921 21202: *विवाहिता की गला घोटकर हत्या मासूम बेटी लापता*

*हत्या करने के बाद चिता जलाने जा रहे ससुराली जनों को पुलिस ने दबोचा*

*कौशाम्बी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका परिषद मंझनपुर क्षेत्र के नानुहा का पूरा में दहेज लोभी ससुराली जनों ने एक विवाहिता की गला घोटकर हत्या कर दी है और विवाहिता के लाश को आग लगाकर चिता के हवाले करने जा रहे थे लेकिन मामले की जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय थाना पुलिस को दे दिया जिस पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ससुराली जनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है विवाहिता की एक वर्ष की बेटी भी लापता है आशंका जताई जा रही है कि मासूम बेटी की भी हत्या कर लाश गायब कर दिया गया है जानकारी मिलते ही विवाहिता के मायके के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए हैं

घटनाक्रम के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक गांव निवासी मूलचंद्र लोध की बेटी रेखा देवी लोध की शादी इसी कोतवाली क्षेत्र के नानूआ का पूरा गांव निवासी हीरालाल के बेटे बद्री प्रसाद के साथ 4 वर्षों पूर्व हिंदू रीति रिवाज से सम्पन्न हुई थी लेकिन शादी के बाद ही रेखा का उत्पीड़न शुरू हो गया आए दिन उस पर तरह-तरह के आरोप लगाकर प्रताड़ित किया जाने लगा दहेज में कम सामान पाने का उलाहना देकर रेखा देवी का लगातार उत्पीड़न किया जाता रहा कई बार मामला थाना पुलिस चौकी पहुंचा पंचायत के बीच मामले में सुलह समझौता भी हुआ लेकिन ससुराली जनों का दहेज के लिए सुरसा जैसे मुंह कम नहीं हो सका रेखा की बहन प्रीति देवी की 10 फरवरी को शादी की तारीख निश्चित है वह अपनी बहन प्रीती की शादी में शामिल होने के लिए अपने मायके चक जाना चाहती थी लेकिन ससुराली जनों ने उसे मायके जाने से रोक दिया इसी बात को लेकर रेखा ने विरोध किया जिस पर उसके ससुराली जनों ने रेखा देवी का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी मामले की सूचना रेखा के मायके वालों को भी नहीं दी गई और रेखा की चिता जलाने की तैयारी कर ली गई आसपास के लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दिया विवाहिता की हत्या की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर थाना पुलिस पहुंची और विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है पुलिस ने ससुराली जनों को हिरासत में ले लिया है ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर विवाहिता के मायके के लोग भी पहुंच गए हैं

*एक बेटी की आनी थी बारात दूसरी बेटी की कर दी गई हत्या*

*कौशांबी* चक गांव निवासी मूलचंद्र की बेटी रेखा देवी लोध की शादी नानुहा का पूरा गांव में हुई है जिसकी बुधवार को दिन में हत्या कर दी गई है रेखा देवी की बहन प्रीती देवी की शादी की तारीख 10 फरवरी निश्चित है बेटी प्रीती की शादी की व्यवस्था में लगे रेखा देवी के पिता भाई को जैसे ही रेखा देवी की हत्या की जानकारी मिली मायके के लोग बेटी के बारात का इंतजाम छोड़कर रेखा देवी की ससुराल पहुंच गए हैं एक बेटी की बारात आनी थी और दूसरी बेटी की हत्या कर दी गई परिवार के सामने मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है

[09/02, 8:49 PM] +91 98397 86493: *कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत की गई कार्यवाही*

*कौशाम्बी* जनपद मे लाकडाउन के दृष्टिगत सरकार द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर विभिन्न थानों द्वारा अनावश्यक रूप से बाहर घूमने मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई एंव चेकिंग के दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया गया, जिनमें 91 वाहनों का चालान किया गया एवं 01 वाहन का चालान कर 1000 रुपए सम्मन शुल्क वसूल किया गया।

[09/02, 8:49 PM] +91 98397 86493: *जुआ खेलते तीन अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* थाना महेवाघाट पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तो तुलसी पुत्र ठाकुरदीन राम सुमेर पुत्र महेशी व संगम लाल पुत्र तीरथ निवासीगण महेवा उपरहार थाना महेवाघाट को सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुये गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 52 अदद तास के पत्ते व 100 रुपए मालफड तथा जमातलासी के दौरान 200 रुपए बरामद कर कार्यवाही की गई।

[09/02, 8:49 PM] +91 98397 86493: *48 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* जिले में चलाए जा रहे अवैध शराब के निर्माण एंव तस्करी के विरुद्ध अलग अलग थानों द्वारा चार अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 48 लीटर अवैध शराब बरामद कर सभी अभियुक्तो का चालान न्यायालय कर दिया है जानकारी के मुताबिक थाना मंझनपुर पुलिस बल द्वारा अभियुक्ता रहिमा देवी पत्नी राम भगन निवासी ओसा थाना मंझनपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से 18 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्ता का चालान न्यायालय कर दिया है

इसी प्रकार थाना पश्चिम शरीरा पुलिस बल द्वारा अभियुक्त पंचम लाल सरोज पुत्र स्व० ननका सरोज निवासी चकिया, पुनवार थाना पश्चिम शरीरा को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब व चौबे लाल सरोज पुत्र मंगल निवासी बरौली थाना पश्चिम शरीरा को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्ता का चालान न्यायालय कर दिया है

इसी प्रकार थाना सैनी पुलिस बल द्वारा अभियुक्त अशोक गुप्ता पुत्र पप्पू गुप्ता निवासी हब्बू नगर थाना कड़ाधाम को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है।

[09/02, 9:20 PM] +91 81156 50600: _*डिप्टी सीएम के पुत्र योगेश मौर्या के खिलाफ पार्टी छोड़ने की बात निकली हवा हवाई*_

_*डिप्टी सीएम के पुत्र के मीडिया प्रभारी ने कहा कि डिप्टी सीएम के पुत्र भाजपा में थे भाजपा में है और भाजपा में रहेंगे*_

_*विपक्षी दल के नेताओं कार्यकर्ताओं को अभी से एहसास होने लगा है कि विधानसभा चुनाव में विपक्ष के नेताओं की करारी हार होना तय है*_

_*अझुवा कौशांबी* उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भारतीय जनता पार्टी से सिराथू विधानसभा से विधायक पद के प्रत्याशी हैं उनका प्रचार प्रसार तेजी से चल रहा है चायल विधायक संजय गुप्ता डिप्टी सीएम के पुत्र योगेश मौर्या भाजपा जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी धर्मराज मौर्या पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल समेत तमाम दिग्गज नेता डिप्टी सीएम के चुनाव प्रचार में लगे हैं लेकिन इसी बीच किसी शरारती तत्व ने यूट्यूब में अफवाह फैलाने की कोशिश की है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है इस बात का खंडन डिप्टी सीएम के पुत्र ने किया है डिप्टी सीएम के पुत्र योगेश मौर्या के मीडिया प्रभारी भाजपा नेता सूरज विश्वकर्मा ने कहा है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी बौखला गए हैं विपक्षी दल के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को मानसिक दिवालियापन आ गया है और मानसिक दिवालियापन के चलते विपक्षी उल जलूल बातें करने लगे हैं उनका कहना है कि विपक्षियों का काम सच्चाई से हटकर उल जलूल बातें कर आम जनता का मन भड़काने का काम किया जा रहा है लेकिन आम जनता सब सच्चाई जानती है उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम के पुत्र भाजपा में थे भाजपा में है और भाजपा में रहेंगे उन्होंने कहा कि जनता के बीच झूठा प्रचार कर विपक्षी हताशा का परिचय दे रहे हैं और विपक्षी दल के नेताओं कार्यकर्ताओं को अभी से एहसास होने लगा है कि विधानसभा चुनाव में विपक्ष के नेताओं की करारी हार होना तय है उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या सिराथू विधानसभा सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे_