कौशाम्बी08जून2024*सीएम कार्यालय पहुँचा लव जिहाद का मामला*
*मुख्यमंत्री ने कौशांबी पुलिस को जमकर सुनाई खरी खोटी*
*चायल सर्किल पुलिस ने महकमे की करा दी किरकिरी*
*कौशाम्बी।* पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी से 01 मार्च की रात्रि एक किशोरी को भरवारी कस्बे के कुछ मुस्लिम युवक जबरदस्ती कार में बिठाकर उठा ले गए थे किशोरी के साथ उसके घर से चार लाख रुपए से अधिक की रकम भी आरोपी युवक साथ में ले गए थे घटना को 3 महीने से अधिक बीत गया है लेकिन घर से आधी रात को किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस रत्ती भर आगे नहीं बढ़ सकी है मामले को लेकर किशोरी के पिता कई बार पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारियों से मिले लेकिन थाना पुलिस की लापरवाही लगातार बनी रही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि उसकी पुत्री का धर्म परिवर्तन कराकर उसका निकाह करने के बाद उसे कहीं गुप्त स्थान पर छुपाया गया है या फिर उसकी पुत्री की आरोपियों द्वारा हत्या कर दी गई है उन्होंने कहा कि लव जिहाद का मामला है लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने किशोरी को बरामद नहीं किया आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है मामले को लेकर मुख्यमंत्री की चौखट पर पीड़ित परिवार पहुंचा जिस पर मुख्यमंत्री ने कौशांबी पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए बालिका को शीघ्र बरामद करने का निर्देश दिया है।

More Stories
श्रीगंगानगर6 अप्रैल 26*भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 60 करोड़ की हेरोइन पकड़ी_:*
दिल्ली6 अप्रैल 26*क्राइम ब्रांच ने सरकारी मुफ्त दवाओं के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया।
लखीमपुर खीरी 6 अप्रैल 26*लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर—