March 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी08अप्रैल24*बहु ने पिता के साथ मिलकर सास को डंडों से पीटकर किया चोटिल*

कौशाम्बी08अप्रैल24*बहु ने पिता के साथ मिलकर सास को डंडों से पीटकर किया चोटिल*

कौशाम्बी08अप्रैल24*बहु ने पिता के साथ मिलकर सास को डंडों से पीटकर किया चोटिल*

*महगांव कौशाम्बी।* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पट्टीनरवर गांव में वृद्ध महिला मालती देवी पत्नी स्व.भैया लाल को उसकी बहू ने अपने पिता के साथ मिलकर डंडों से पीट दिया जिससे महिला के हाथ पैर व शरीर में चोट आई है, लहुलुहान हालत में महिला न्याय के लिए संदीपन घाट थाने पहुंची और पुलिस से मामले के बारे में बताया और न्याय की गुहार लगाई।

बृद्ध महिला मालती की दो बहुएं कुसुमी और शान्ति देवी ने सुबह पानी भरने के लिए आपस में विवाद किया सास मालती देवी ने दोनो को समझाया और मामले को शान्त करवाने का प्रयास किया किन्तु जब कुसुमी बाजार चली गई तो शान्ति देवी ने अपने पिता बुधाई को बुलाकर घर आई। और सास मालती देवी को गाली गलौज देने लगी मालती देवी ने जब विरोध किया तो बुधाई उसकी बेटी शांतिदेवी ने सास मालती देवी को डंडों से बेरहमी से मारपीट कर चोटिल कर दिया जिससे महिला का हाथ लहुलुहान हो गया। उसके बाद शान्ति देवी की बहन लालती देवी ने भी महिला को डंडों से मारा पीटा जिससे मालती देवी के शरीर में चोट आई है। मालती देवी के शोर मचाने पर उसके बेटे ने बीच बचाव किया तो मालती देवी की जान बच पाई साथ ही बुधाई व उसकी बेटियों ने वृद्ध महिला को जान से मार डालने की धमकी देते हुए चले गए। हालाकि संदीपन घाट थाना पुलिस ने महिला को न्याय का आश्वासन दिया।