कौशाम्बी08अक्टूबर23*हत्या के 03 अभियुक्तों को सराय अकिल पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*एसपी के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा है अपराध और अपराधियो के विरुद्ध आभियान*
*कौशाम्बी* मोहनलाल की 20 सितंबर को हत्या के मामले में सरायअकिल पुलिस ने हत्या के 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।गौरतलब है कि 20 सितम्बर को मोहन लाल का शव टप्पा गांव के पास नहर पटरी से बरामद हुआ था जिसके सम्बन्ध में मोहन लाल के पिता वादी द्वारा अपनी बहु व उसके प्रेमी के विरूद्ध थाना सराय अकिल पर मु0अ0सं0 379/23 धारा 302/201/120बी/34 भा0द0वि0 व 4/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कराया गया था ।
युवक की हत्या के खुलासे में लगीं सराय अकिल पुलिस ने 8 अक्टूबर को प्रकाश में आये 03 वांछित अभियुक्तों हबीबुर्रहमान उर्फ नन्हे मिया पुत्र जब्बाद हुसैन निवासी खरका फकीराबाद इस्लाम पुत्र वफाती निवासी पठन का पुरवा दिनेश उर्फ गब्बर पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी ग्राम रसूलपुर टप्पा थाना सराय अकिल को रसूलपुर टप्पा ईदगांह के पास से गिरफ्तार किया है अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त एक अदद कुल्हाड़ी व एक अदद चाकू तथा मृतक का एक जोड़ी चप्पल बरामद किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया है

More Stories
बांदा 1अगस्त 2026*लिखित आश्वासन पर समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक एवं किसानों का अनशन चौथे दिन समाप्त किया गया*
हाथरस1अगस्त26* सिक्कों की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़ ,35 लाख के सिक्कों से भरे 66 बोरे बरामद
बांदा 1 अगस्त 26*पशुपालन विभाग ने शुरू किया “पक्षी बचाओ अभियान”*