कौशाम्बी07मई*गैंगरेप की नाबालिग पीड़िता का बयान फिर से कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन*
*कौशाम्बी* गैंगरेप की पीड़िता नाबालिग बालिका का बयान कराने में उपनिरीक्षक पर दबाव बनाए जाने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने चायल तहसील के पिपरी थाना परिसर में धरना प्रदर्शन कर नाबालिग गैंगरेप पीड़िता का बयान अदालत में फिर से कराए जाने की मांग करते हुए नारेबाजी की और कहा कि आरोपी उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार के कारनामों की जांच कराते हुए उसे दंडित किया जाए और अदालत में नाबालिग बालिका का फिर से बयान कराए जाएं धरना प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं ने कहा कि उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने पीड़िता पर नाजायज दबाव बनाकर अभियुक्त के विरुद्ध बयान नहीं करने दिया और सह अभियुक्त के विरुद्ध अदालत में पीड़िता पर दबाव डालकर बयान करवा दिया है जिससे मुख्य अभियुक्त जेल जाने से बच गया है किसान नेताओं ने कहा कि यदि पीड़िता का बयान फिर से नहीं कराया गया तो प्रदर्शन कर थाने का घेराव किया जाएगा धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने किया है इस मौके पर कमलेश कुमार राम जतन पाल प्रदेश उपाध्यक्ष शनी शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष नमो मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राजू सिंह महासचिव उदय यादव, चायल महासचिव प्रदीप चौधरी जिला सचिव ज्ञान सिंह यादव, अंकित पाल, राजू यादव, झुराई लाल, इंद्रजीत सहित तमाम किसान नेता मौजूद रहे।

More Stories
भागलपुर 5 अप्रैल 26*ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सत्र 2026-29 के लिए कार्यकारिणी का पदस्थापना कार्यक्रम का आयोजन
कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**संस्कार युक्त शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की नींव–डॉक्टर केपी श्रीवास्तव*
कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**लूट की घटनाओं का शातिर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार*