September 19, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी07मई*कार्यकर्ताओं की विचारधारा आधारित पार्टी है भाजपा --अनिल राजभर*

कौशाम्बी07मई*कार्यकर्ताओं की विचारधारा आधारित पार्टी है भाजपा –अनिल राजभर*

कौशाम्बी07मई*कार्यकर्ताओं की विचारधारा आधारित पार्टी है भाजपा –अनिल राजभर*

*बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।*

*कौशाम्बी।* भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं अनिल राजभर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की उपस्थिति में कांशी राम गेस्ट हाउस पर आयोजित हुई। गेस्ट हाउस में आयोजित जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की संयुक्त बैठक में मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग पर चर्चा की गई। बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कौशाम्बी में आयोजित हुए कामकाजी बैठक की सराहना की।उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की विचारधारा आधारित पार्टी है।भारतीय जनता पार्टी 24 घंटे एवं सातों दिन जनता के बीच में रहकर काम करती है। उन्होंने पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों से आह्वान किया कि वह केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को गरीबों व पात्रों तक पहुंचाने में मदद करें।भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने मंडल अध्यक्षों को माइक्रो डोनेशन एवं पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों व अभियानों को पूरी शिद्दत व मनोयोग से पूरा करने के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति की पर्याय बन चुकी है सांसद विनोद सोनकर ने मंत्री अनिल राजभर एवं सभी पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों का आभार प्रकट किया बैठक में तय किया गया कि माइक्रो डोनेशन के अंतिम दिन 7 मई को सभी पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता मिलकर बड़ी संख्या में समर्थकों व आम लोगों से पार्टी फंड में डोनेट कराएंगे बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजय जयसवाल ने किया। इसी कार्यक्रम के साथ साथ प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जन्म उत्सव भी बड़े धूमधाम से केक काटकर मनाया गया बैठक में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर पूर्व विधायक शीतला पटेल पूर्व विधायक चायल संजय गुप्ता भूपेंद्र सिंह पटेल पुष्पराज पटेल रमेश पासी प्रेम चंद्र चौधरी पुष्पा देवी ज्योती केसरवानी जितेन्द्र सोनकर धर्म राज मौर्य गोलू सिंह पटेल दुर्गेश कुमार गुप्ता शीलू पांडे दिनेश पाण्डे अजय पाण्डेय सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष जिले के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे

 

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.