कौशाम्बी06मार्च24*अतीक के साथ सम्बन्धों के आरोप में घिरे विधायक को टिकट मिलने की चर्चा ने पकड़ा जोर*
*कौशाम्बी।* अतीक अहमद के काले साम्रराज्य में हिस्सेदारी के आरोप घिरे एक विधायक की पत्नी को कौशाम्बी लोकसभा का प्रत्याशी बनने की चर्चा जोरों पर चल रही है। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भाजपा अगर ऐसे लोगों को लोकसभा का टिकट देती है,तो जनता के बीच पार्टी की साख दांव पर लग जायेगी। हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है पार्टी अतीक अहमद जैसे अपराधियों के करीबी रहें विधायक या उसकी पत्नी को लोकसभा का टिकट देकर पार्टी की नीतियों को कटघरे में नहीं खड़ा करेगी। हालांकि कौशाम्बी में भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सूत्रों की माने तो कौशाम्बी की तीनों विधानसभा सीट गवाने के बाद लोकसभा में भाजपा किसी ऐसे विवादित चेहरे को उतार कर पार्टी किरकिरी नहीं कराएगी। साफ सुथरे छवि वाले चेहरे को ही मैदान में उतरेगी।

More Stories
उज्जैन 12सितंबर 26*बजरंग बली की शक्ति देख प्रशासन हुआ नतमस्तक, नहीं हटेगी मूर्ति*
उन्नाव 12सितंबर 26* उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के मेगा हेल्थ कैंप में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
गाजियाबाद 12सितंबर 26*इंदिरापुरम डी-मॉल कैफ़े में दबँगो की दबँगई ढा रही कहर