कौशाम्बी06नवम्बर23*गो-संरक्षण की जनपद स्तरीय अनुश्रवण,मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न*
*कौशाम्बी।* मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी की अध्यक्षता में उदयन सभागार में गो-संरक्षण के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण,मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इच्छुक आमजन से दान के रूप में पुआल प्राप्त कर गौशालाओं में पहुचाया जाय। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी दिनों में ठण्ड के दृष्टिगत गौशालाओं में गोवंशों को ठण्ड से बचाव के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही समय से सुनिश्चित कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि जिन चिन्हित चारागाहों में नेपियर घास की बुआई न हो पायी है, उन चारागाहों में शीघ्र नैपियर घास की बुआई सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने सभी पशु चिकित्साधिकारियों से कहा कि गौशालाओं में संरक्षित सभी गौवंशों की ईयर टैंगंग सुनिश्चित किया जाय, कोई भी गोवंश बिना ईयर टैंग का न दिखने पायें। उन्होंने कहा कि आवारा घूम रहे गोवंशों को पकडकर गौशालाओं में संरक्षित किया जाय इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार गोंड, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ए0के0 सागर, सभी खण्ड विकास अधिकारीगण एवं ई0ओ0 सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26 *टीबी उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, आमजनों को दी गई जागरूकता
बांदा21 फरवरी 26* गौशाला का निर्माण एक करोड़ 60 लाख का, लेकिन गौशाला के चारों तरफ बाउंड्री ही नहीं
मथुरा 21 फ़रवरी 26*तहसील मांट में लगा समाधान दिव