कौशाम्बी05फरवरी24*पश्चिम शरीरा थानाध्यक्ष ने पुलिस फोर्स के साथ अषाढ़ा में की पैदल गश्त, सुरक्षा का दिलाया भरोसा।
कौशाम्बी। जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सोमवार को पश्चिम शरीरा थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह व अषाढ़ा चौकी इंचार्ज मनीष पाल ने पुलिस फोर्स के साथ अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत अषाढ़ा चौराहा व कस्बा पश्चिम शरीरा सहित अन्य मुख्य मार्ग, चौराहा, बाजार, व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान महिला कांस्टेबल स्वेता मिश्रा, कांस्टेबल राहुल सिंह, कांस्टेबल भगत सिंह, कांस्टेबल आशीष, कांस्टेबल प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

More Stories
वाराणसी 2 मार्च 26*दिनांक 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को काशी में ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण घटित होगा। धर्मशास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पूर्व से सूतक का विधान बताया गया है।
लखीमपुर खीरी 2 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर कि खास खबरें
पूर्णिया बिहार 2 मार्च 26*बिहार बंगाली एसोसिएशन के पूर्णिया यूनिट का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न