कौशाम्बी05दिसम्बर23*नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी के एनसीसी कैडेट ने मोटे अनाज की उपयोगिता का प्रचार प्रसार किया।*
*भरवारी कौशाम्बी* नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी में दिनांक 05 दिसम्बर को अंतरराष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष 2023 के अंतर्गत भरवारी नगर पालिका में एनसीसी कैडेट्स एवं एनसीसी एएनओ और विद्यालय के समस्त अध्यापक गण ने रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया इस कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक रवि नारायण तिवारी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य कलीम अहमद द्वारा किया गया l एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट पंकज कुमार द्वारा बताया गया कि मोटे अनाज जैसे बाजरा ,ज्वार, रागी आदि में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट आदि पौष्टिक जैव कार्बनिक पदार्थ पाए जाते हैं। मोटे अनाजों से शरीर को संतुलित भोजन प्राप्त होता है तथा शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। कार्यक्रम का संचालन भूवनेश्वर तिवारी द्वारा किया गया। इस जन जागरूकता कार्यक्रम में फौज के सूबेदार बिशन सिंह थापा तथा विद्यालय के प्रवक्ता भरत लाल शर्मा एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

More Stories
हरदोई7जून2026*‘इज्जत’ के नाम पर खूनी पंचायत! बेटी को पीट-पीटकर मार डाला,फिर सांप और फांसी की पटकथा लिखते रहे घर के ‘जल्लाद
कौशाम्बी7जून2026*जन समस्याओं पर राजनीति भारी,अझुवा हाईवे की बदहाली पर उठे सवाल*
रीवा 7जून 2026*कटरा के समीप घेराबंदी कर स्कॉर्पियो में लोड भारी मात्रा में शराब पकड़ी