कौशाम्बी04नवम्बर23*पेट्रोल पंप पर CNG भरते समय ऑटो में अचानक लगी आग से मचा हड़कंप*
*कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई गई आग*
*कौशाम्बी* जिले के करारी थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरते समय ऑटो में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया,सूचना पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक ऑटो जलकर राख हो गया,गनीमत रही कि आग से पेट्रोल पंप को नुकसान नहीं हुआ, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के मोअजमपुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप में एक ऑटो सीएनजी गैस भरवा रही थी तभी उसमे अचानक आग लग गई,आग की लपटे ऊंची उठने लगी तो हड़कंप मच गया,सूचना पुलिस को दी गई,आग की सूचना पर पहुंची पुलिस और पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!