कौशाम्बी04जुलाई*मण्डलायुक्त ने गौशाला बरियावॉ का किया आकस्मिक निरीक्षण*
*गौशाला में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के दिये निर्देश*
*सचिव, ग्राम पंचायत बरियावॉ को निलम्बित करने के निर्देश ग्राम प्रधान बरियावॉ के विरूद्ध 95जी एक्ट के तहत कार्यवाही करने के निर्देश*
*कौशाम्बी* मण्डलायुक्त संजय गोयल ने गौशाला बरियावॉ (विकास खण्ड नेवादा) का आकस्मिक निरीक्षण किया मण्डलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान गौशाला में भूसा एवं हरे चारे की उपलब्धता तथा पानी की सुविधा आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी को गौशाला में पर्याप्त मात्रा में चारा सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रखने के निर्देश दियें। उन्होंने गौशाला में व्यवस्थायें ठीक प्रकार से न पाये जाने पर सचिव, ग्राम पंचायत बरियावॉ को निलम्बित करने एवं ग्राम प्रधान बरियावॉ के विरूद्ध 95जी एक्ट के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दियें। उन्होंने कुछ गौवशों की ईयर टैगिंग न पाये जाने पर सम्बन्धित पशु चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दियें। इस अवसर पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं उपजिलाधिकारी चायल मनीष यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे

More Stories
लखनऊं २१ फरवरी २६ * मोहनलालगंज तहसील में आयोजित हुआ समूर्ण समाधान दिवस
मथुरा 21 फरवरी 26*थाना फरह पुलिस व स्वाट टीम द्वारा 25000 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
अयोध्या २१ फरवरी २६ * पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी ने क्षेत्र मे संपन्न वैवाहिक कार्यकर्मो मे किया शिरकत