April 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी04जुलाई*गौ संरक्षण केंद्र के निर्माण में धांधली ही धांधली*

कौशाम्बी04जुलाई*गौ संरक्षण केंद्र के निर्माण में धांधली ही धांधली*

कौशाम्बी04जुलाई*गौ संरक्षण केंद्र के निर्माण में धांधली ही धांधली*

*ठेकेदार का मैनेजमेंट या सिस्टम का नकारा पन जो भी है बेहद शर्मनाक*

*कौशांबी* नगर पालिका परिषद मंझनपुर द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में ठेकेदार मनमानी पर उतारू है घटिया क्वालिटी से निर्माण कराए जा रहे हैं एक तरफ निर्माण हो रहे दूसरी तरफ निर्माण ध्वस्त हो रहे हैं लेकिन नगरपालिका के जिम्मेदार ठेकेदारों पर कार्यवाही करते नहीं दिख रहे हैं घटिया निर्माण में लगे ठेकेदारों का मैनेजमेंट है या सिस्टम का नकारा पन जो भी है बेहद शर्मनाक है योगी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का संकल्प अधिकारियों को दिला रही है लेकिन उनके सरकार में ठेकेदारों पर सिस्टम मेहरबान है निर्माण कार्यों की विश्वसनीयता संदेह के घेरे में है अधिकारियों को जांच करवानी चाहिए लेकिन सिस्टम के बीच कथित भाजपाई बिचौलिए बने हुए हैं निर्माण कार्यों में धांधली का यह मामला ठेकेदारों का मैनेजमेंट का है या सिस्टम का नकारा पन है लेकिन जो भी है बेहद शर्मनाक है

नगर पालिका परिषद मंझनपुर द्वारा टेन में विशाल गौ संरक्षण केंद्र के भवन का निर्माण कराया जा रहा है इस भवन के निर्माण में जमकर धांधली हो रही है तीसरे दर्जे की घटिया क्वालिटी के पटसेम ईट से गौ संरक्षण केंद्र का निर्माण बेखौफ तरीके से हो रहा है गौ संरक्षण केंद्र के निर्माण में लगाई जाने वाली ईट को जमीन पर पटकते ही चूर-चूर हो जाती है सीमेंट बालू के मिश्रण में भी मानक के अनुसार सामग्री नहीं मिलाई जा रही है मामले की शिकायत नगर पालिका से ग्रामीणों ने की लेकिन नगरपालिका के अधिकारी घटिया निर्माण पर रोक लगाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं करोड़ों के निर्माण पर नगर पालिका के अधिकारियों की विश्वासनीयता संदेह के घेरे में है कई दिन से काम लगे होने के बाद अधिकारियों ने घटिया निर्माण पर जांच नहीं कराई है इसके पहले भी नगरपालिका के कस्बा क्षेत्र में ठेकेदारों द्वारा कई कार्य किए गए हैं जिनमें मानक की खुलकर धज्जियां उड़ाई गई हैं ठेकेदारों के मैनेजमेंट के आगे योगी सरकार का सिस्टम फेल दिखाई पड़ा है ठेकेदारों पर सिस्टम मेहरबान है कथित भाजपाई बिचौलिए की भूमिका निभा रहे हैं जिससे भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को वह बचाने उतर आते हैं नगर पालिका परिषद मंझनपुर द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों की शासन स्तर से उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की जरूरत है यदि शासन ने मामले को गंभीरता से लिया तो नगर पालिका के भ्रष्टाचार के कारनामों की कलाई परत दर परत खुलेगी

 

Taza Khabar