कौशाम्बी03दिसम्बर23*आधी रात को घर में घुसे चोर मारपीट कर उठा ले गए 60 हजार रुपए का सामान*
*मुंह बांधकर पेड़ के सहारे घर के भीतर घुसे चोरों ने दंपति का हाथ पैर बांधकर तमंचा सटाकर किया मारपीट*
*चायल कौशांबी* पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड बूंदा रोड पर शनिवार की आधी रात को चार नकाबपोश बदमाश पेड़ के सहारे घर के भीतर घुस गए और दंपति का हाथ पैर बांधकर तमंचा सटाकर मारपीट कर घर के भीतर रखा लगभग 60 हजार रुपए कीमत का सोने की अंगूठी नगद रुपए मोबाइल आदि सामान उठा ले गए हैं मामले की सूचना भुक्तभोगी ने थाना पुलिस को दी है
जानकारी के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर के प्रेमचंद केसरवानी पुत्र मैकूलाल बूंदा रोड पर पेरई में मकान बनाकर रहते हैं इन दिनों उनके मकान में निर्माण का कार्य चल रहा है शनिवार की आधी रात को चार लोग मुंह बांधकर पेड़ के सहारे घर के भीतर घुस गए और घर के भीतर सो रहे दंपति का हाथ पैर बांधकर तमंचा सटाकर उनके साथ मारपीट किया और घर में रखी सोने की अंगूठी मोबाइल 15 हजार रुपए नगद समेत लगभग 60 हजार रुपए कीमत का सामान चोर उठा ले गए हैं बदमाशों के जाने के बाद परिवार के लोगों ने हो हल्ला मचाया मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर बदमाशों के तलाश में जुटी है। परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर दे कर मुकदमा दर्ज कर घटना के ख़ुलासे की मांग की है।

More Stories
लखीमपुर खीरी 24 मार्च 26*लायंस उपकार ने 19 सफल ऑपरेशन के साथ 18 निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी का आंकड़ा छुआ
वाराणसी 24 मार्च 26*Varanasi Weather : मार्च में फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश के आसार*
श्री गंगानगर 24 मार्च 26*शहीद दिवस पर कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, शहीदों को दी श्रद्धांजलि