कौशाम्बी02मार्च24*पुलिस गस्त विहीन बस्ती मे फिर हुई ताला काट कर चोरी l। बंद पड़े घर को चोरों ने बनाया निशाना।
घर मे रखा लाखो रुपए नगद सहित लाखो रुपए का गहना सोने एवम चांदी पर किया हाथ साफ l घर वाली गए हुए थे अपने गांव परसरातेरही मे l
भरवारी थाना कोखराज अंतर्गत पुलिस चौकी के मेहता रोड निवासी सुरेश चंद्र तिवारी पुत्र स्व राम लखन तिवारी के मृत्यु उपरांत परसरा गांव मे तेरही कार्यक्रम मे गए हुए थे इसी बीच चोरों को बंद पड़े घर की जानकारी हुई l
जानकारी के मुताबिक गृह स्वामी सुरेश तिवारी ने बताया की मेरे पिता जी का स्वर्ग वाश हो गया था कल गांव परसरा मे पिता की तेराही कार्यक्रम था जिसमे सभी परिवार के सभी लोग गए हुए थे
देर रात वापस घर आनेपर घर मे गेट पर ताला लगा हुआ था परंतु चोर गेट के ऊपरी हिस्से से अंदर घुस गए l। अंदर घुस कर चोरों नई घर के दरवाजे में लगा ताला को काटकर प्रवेश किया जिसमे गोदरेज की अलमारी का ताला काटकर लाकर में रखा काफी सोने का गहना वा चांदी का गहना पर हाथ साफ कर दिया l
इसके बाद बड़े बक्शे में के अंदर गुल्लक में लगभग एक लाख नगद पर हाथ साफ किए l। चोरी गए सोने के सामानों की बात की जाय तो अलमारी में रखा सोने की दो तोले की जंजीर सोने का लच्छा सोने का मंगल सूत्र सोने का झुमका सुई धागा सोने का अंगूठी सोने की माथ बेदी सोने की सोने का कड़ा सोने के टाप्स सोने की नथ के अलावा चांदी की चैन पट्टी चार जोड़ा चांदी की पायल तीन जोड़ा चांदी की करधनी लगभग आधा किलो लगभग एक दर्जन बिछिया के अलावा और भी सामान चांदी वा सोने के चोरों ने हाथ साफ कर दिया l
इसके बाद भी मोहल्ले के लोगो ने बताया की आज तक किसी पुलिस के जवानों द्वारा गस्त न होने की बात कही l
लोगो ने बताया की किसी भी घटना की जानकारी यदि पुलिस चौकी को देना भी चाहे तो आप फोन करते रहे कोई फोन उठाने की बात तो दूर जानना भी जरूरी नहीं समझते हैं कि आखिर किसका फोन आ रहा हैं l
सब मिलाकर लोगो ने बताया की चौकी छेत्र में आय दिन घटना घट रही हैं किसी भी घटना का खुलासा बहुत दूर की बात हैं वही मोहल्ले वालों का कहना हैं की हम लोग पुलिस गस्त न होने से हम लोग अपने आपको आशुरच्छित समझ रहे है वही हम सभी लोग दहशत में हैं कि कैसे घर छोड़कर जाय l
सब मिलाकर गृह स्वामी सुरेश तिवारी का कहना हैं कि मेरे घर में जो चोरी हुई हैं उसका सोने चांदी वा नगद मिलाकर सात लाख रुपए के मॉल चोरी हुआ हैं मैने अपना बेटी की शादी के लिऐ जोड़कर रखा था l

More Stories
अयोध्या2 मार्च 26*जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष*
वाराणसी 2 मार्च 26*दिनांक 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को काशी में ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण घटित होगा। धर्मशास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पूर्व से सूतक का विधान बताया गया है।
लखीमपुर खीरी 2 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर कि खास खबरें