कौशाम्बी02जुलाई*विद्युत करंट की चपेट में आने से किसान की भैंस की मौत*
*कौशांबी* मंझनपुर तहसील क्षेत्र के डकसरीरा गांव के किसान विजय कुमार पुत्र राम अभिलाष 29 जून को भैंस को अपने घर ला रहे थे 29 जून को पानी की बरसात हुई थी बिजली के खंभे के पास लगी अर्थिंग के तार में भैंस चपेट में आ गई बिजली के खंभे के अर्थिंग में खंभे से करंट उतर रहा था जिससे भैंस विद्युत करंट की चपेट में आ गई और भैंस की तड़प कर मौत हो गई है मामले की सूचना पशु चिकित्सकों को दी गई चिकित्सकों ने मृत भैंस का पोस्टमार्टम भी किया किसान विजय कुमार ने बताया कि भैंस की कीमत लगभग 90 हजार रुपए थी मामले की सूचना किसान ने थाना पुलिस और राजस्व कर्मियों को दिया है लेकिन मामले में मुकदमा पुलिस ने नहीं दर्ज किया है विद्युत विभाग की लापरवाही से खंभे में विद्युत करंट उतर आया था जिससे भैंस की मौत हुई है मामले को लेकर अभी तक राजस्व लेखपाल ने भी जांच पड़ताल कर किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए रिपोर्ट नहीं लगाई है वहीं विद्युत विभाग की लापरवाही से भैंस की मौत को लेकर विद्युत अधिकारियों ने भी किसान को राहत राशि देने का प्रयास नहीं किया है जिससे किसान में आक्रोश व्याप्त है

More Stories
जोधपुर २८ फरवरी २६ * चोखा में फाग उत्सव की धूम: प्रभुजनों संग फूलों की होली, भजनों और नृत्य से गूंजा वातावरण
मथुरा 28 फरवरी 26*क्षेत्राधिकार सदर मथुरा द्वारा रंग भरनी एकादशी में वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गस्त*
मथुरा 28 फरवरी 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*