कौशाम्बी02अप्रैल24*गैस सिलेण्डर मतदाता जागरूकता का संदेश लेकर घर-घर पहुॅचेंगा, 20 मई को अवश्य करें मतदान*
*कौशाम्बी।* जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार राय के निर्देशानुसार जिला पूर्ति अधिकारी अमित कुमार तिवारी द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के महापर्व स्वीप के अन्तर्गत जनपद के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गैस वितरक-अटल गैस सर्विस, सिराथू एवं कमला गैस सर्विस, मंझनपुर के माध्यम से गैस सिलेण्डर पर मतदाता जागरूकता स्टीकर चस्पा कर मतदाताओं को 20 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतन्त्र को और मजबूत बनाने का आवाह्न किया गया तथा गैस सिलेण्डर वाहनों को रवाना किया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि अब तक रसोई गैस भोजन बनाने के ही काम आता रहा है, लेकिन अब यह भोजन बनाने के काम के साथ ही जनपद के मतदाताओं को मतदान दिवस 20 मई 2024 को “पहले मतदान करें, फिर भोजन बनायें” के प्रति जागरूकता का संदेश देता रहेंगा। गैस सिलेण्डरों के माध्यम से मतदाता जागरूकता संदेश घर-घर में पहुॅचेंगा। जनपद के कुल 30 गैस वितरकों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इस अनूठी पहल की शुरूआत की गई हैं। यह पहल निरन्तर आगामी 20 मई तक चलता रहेंगा।

More Stories
लखनऊ7 जून2026*जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, उमेश पाल पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमले का आरोप
मथुरा 7 जून 26*गिर्राज परिक्रमा अंतर्गत कुंड में एक युवक की डूबने से मौत*
मथुरा 7 जून 26* ऑपरेशन प्रहार” के तहत अभियुक्त को 360 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ किया गिरफ्तार*