कौशाम्बी01मार्च24*अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोज़र,अवैध निर्माण कराया गया ध्वस्त*
*कौशाम्बी* मंझनपुर तहसील क्षेत्र के टेवा गाँव में खलिहान की बेशकीमती भूमि पर कुछ लोगों ने निर्माण कर कब्जा कर रखा था।प्रशासन द्वारा नोटिस जारी होने के बावजूद निर्माण कार्य नही रोका जा रहा था। इस पर तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को बुलडोज़र लगा कर ध्वस्त कर दिया गया इस दौरान प्रशासन की कार्यवाही का विरोध एक महिला और उसके लड़को ने किया लेकिन मौके पर रही पुलिस बल ने स्थिति को संभाल लिया।
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के टेवा बाजार पश्चिम शरीरा रोड में खलिहान की गाटा संख्या 776 लगभग 3 बीघा से अधिक भूमि है। इस पर रवि नारायण तिवारी नाम के व्यक्ति द्वारा अवैध निर्माण कर कब्जा किया जा रहा था। इसकी जनाकारी होते ही हल्का लेखपाल ने अवैध निर्माण रोकने के लिए कई बार नोटिस दिया।लेखपाल घर के कार्यक्रम में व्यस्त हो गया था, आरोप है कि रवि नारायण ने इसी का फायदा उठाकर अवैध निर्माण कर लिया। शुक्रवार को एसडीएम आकाश सिह के नेतृत्व में तहसील प्रशासन द्वारा बोलडोज़र कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को खाली करवाया गया।अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान रवि नारायण की माँ अचानक बुलडोज़र के सामने पहुच गयी। हालांकि बाद में पुलिस ने कार्य मे बाधा डाल रहे 3 लोगो को हिरासत में लेकर मंझनपुर थाने ले गयी।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*