May 6, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी01दिसम्बर*प्रदीप कुमार मिश्र अध्यक्ष और यज्ञेश कुमार द्विवेदी बने मंत्री*

कौशाम्बी01दिसम्बर*प्रदीप कुमार मिश्र अध्यक्ष और यज्ञेश कुमार द्विवेदी बने मंत्री*

कौशाम्बी01दिसम्बर*प्रदीप कुमार मिश्र अध्यक्ष और यज्ञेश कुमार द्विवेदी बने मंत्री*

*निर्चाचित अध्यक्ष प्रदीप मिश्र ने अपने उद्बोधन में संस्कृत के संरक्षण के साथ संस्कृत शिक्षकों के हित के लिए सतत संघर्ष करने का लिया संकल्प*

*कौशाम्बी* श्री दुर्गा देवी संस्कृत उ मा विद्यालय मंझनपुर में माध्यमिक संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति, उप्र की जनपदीय इकाई का गठन हुआ जिसमें निर्वाचन अधिकारी डॉ.रवींद्र नाथ शुक्ल(अध्यक्ष उप्र) एवं पर्यवेक्षक श्री काशी प्रसाद पांडेय पूर्व मंत्री कौशांबी के समक्ष निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जिसमें जनपद के समस्त स्थाई और अस्थाई शिक्षकों ने सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष पद हेतु प्रदीप कुमार मिश्र प्रधानाचार्य श्री दुर्गा देवी संस्कृत उ मा विद्यालय उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्र मंत्री यज्ञेश कुमार द्विवेदी कोषाध्यक्ष कुलदीप कुमार पांडेय प्रवक्ता अनुज कुमार उपमंत्री सच्चिदानंद त्रिपाठी केंद्रीय प्रतिनिधि में बृज बिहारी मिश्र एवं सुनील कुमार द्विवेदी को चुना गया। निर्चाचित अध्यक्ष प्रदीप मिश्र ने अपने उद्बोधन में संस्कृत के संरक्षण के साथ संस्कृत शिक्षकों के हित के लिए सतत संघर्ष करने का संकल्प किया अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। निर्चाचन अधिकारी डॉ.रवींद्रनाथ शुक्ल ने संस्कृत विद्यालयों की दशा और दिशा सुधारने हेतु आजीवन संघर्ष करने की बात कही। पर्यवेक्षक काशी प्रसाद पांडेय ने सफलतापूर्वक मतदान एवं निर्वाचित नए पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर शिक्षक संतोष कुमार पांडेय नीरज मिश्र डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी मुकेश चंद्र त्रिपाठी मधुसूदन मिश्र मनीष कुमार स्वतंत्र कुमार पांडेय आनंद कुमार त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।

 

About The Author