कौशाम्बी 9 जनवरी 26*पशु चिकित्सा मोबाइल एंबुलेंस सेवा विलुप्त होने से पशुओं को नहीं मिल रहा इलाज*
*एक माह से बीमारी से खेतों में तड़प रहा बेसहारा गोवंश*-
*चायल ब्लाक के कसेंदा गांव में आलू के खेत में पड़ा गोवंश*
*तिल्हापुर मोड़ कौशाम्बी* चायल तहसील क्षेत्र के विकास खंड क्षेत्र के कसेंदा गांव में घूम रहा बेसहारा गोवंश अचानक बीमार हो गया। एक महीने से वह बीमारी से तड़प रहा है। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा मोबाइल सेवा एंबुलेंस को सूचना देने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो रहा। पशुओं की गांव गांव इलाज करने के लिए शुरू की गई पशु चिकित्सा मोबाइल एंबुलेंस सेवा विलुप्त हो गई है जिससे पशुओं का इलाज नहीं हो रहा है गांव के लोगों ने चंदा इकट्ठा कर बीमार पशु का इलाज कराया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।पशु चिकित्सा मोबाइल एंबुलेंस सेवा विलुप्त होने से पशुओं को इलाज नहीं मिल रहा है जिससे बीमार पशु तड़प रहे हैं
चायल विकास खंड क्षेत्र के कसेंदा गांव के श्रवण कुमार यादव, उमेश कुमार, गोरेलाल राहुल, सुनील कुमार आदि ने बताया कि गांव में कुछ दिन से एक बेसहारा गोवंश घूम रहा था 08 दिसंबर 2025 को वह अचानक बीमार हो गया। चारा पानी छोड़ कर लेट गया। उठ भी नहीं रहा है। लोगों ने चंदा इकट्ठा करके प्राइवेट डॉक्टर से उसका इलाज कराया लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि गोवंश एक आलू के खेत में पड़ा है । कड़ाके की ठंड में वह खुले असमान के नीचे बीमार हालत में पड़ा हुआ है। सरकारी स्वास्थ्य सुविधा के लिए 1962 पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन काल नहीं मिली। मवेशी की हालत गंभीर होती जा रही है। यदि उसका समय पर सही इलाज नहीं हुआ तो उसकी जान भी जा सकती है। इस संबंध में चायल पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ उमाकांत का कहना है कि पैरावेट से इलाज कराया गया था। अभी तक वह ठीक नहीं हुआ इसकी जानकारी नहीं थी। लिहाजा इसको दिखवाते हैं।गौशाला या अस्पताल लाकर इलाज किया जाएगा।

More Stories
रोहतास 2 मार्च 26*मंडल रेल प्रबंधक के साथ अधिकारियों ने दोहराया ‘सेवा संकल्प’*
रोहतास 2 मार्च 26*परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति में भारी लापरवाही बरतने पर सख्त रुख अपनाया है।*
रोहतास 2 मार्च 26*डीडीयू मंडल में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को समापक भुगतान एवं होली मिलन समारोह*