कौशाम्बी 7 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[07/04, 19:48] +91 99194 75893: *वारण्टी अभियुक्त को महेवाघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना महेवाघाट पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 209/14 धारा 138बी विद्युत अधिनियम थाना महेवाघाट से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त सन्तोष कुमार पुत्र दिनेश गर्ग निवासी कुसुंबा थाना धाता जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया ।,
[07/04, 19:49] +91 99194 75893: *तेज रफ्तार कार और सवारियों से भरी ई रिक्शा में टक्कर*
*दो हिस्सों में बंटा ई रिक्शा,आधा दर्जन लोग घायल*,
*कौशाम्बी* मोहब्बतपुर पैंसा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है,जहा तेज रफ्तार कार और सवारी लेकर दावत में जा रहे ई रिक्शा में जबरदस्त भिड़ंत हो गई,टक्कर के बाद ई रिक्शा दो हिस्से में बंट गया और ई रिक्शा में सवार लोग सड़को पर इधर उधर बिखर गए,घटना के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा और जांच में जुट गई।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नारा निवासी अब्दुल वहीद पुत्र स्व० अब्दुल जाहिद उम्र 55 वर्ष अपने ई रिक्शा से नारा गांव से सवारी लेकर सैनी थाना क्षेत्र के नगियामई में वारिस के लड़के की शादी के वलीमा कार्यक्रम में जा रहे थे।जैसे ही ई रिक्शा बदबदा मोड पर पहुंचा तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार आई और ई रिक्शा से टकरा गई,हादसे में एकलाख उर्फ चांद पुत्र नजावत उम्र 46 वर्ष, सबीना पत्नी मो० महताब उम्र 40 वर्ष, गौसिया पुत्री मो० महताव उम्र 18वर्ष,आरिस पुत्र एकलाख उर्फ चांन्द उम्र 12वर्ष,अलीना पुत्री एकलाख उम्र 8 वर्ष,हीबा पुत्री मो० महताब उम्र 8 माह,ईनमा पुत्री मो0 महताब उम्र 8 वर्ष,सन्नो बेगम पत्नी एकलाख उम्र 40 वर्ष,नगीना पत्नी अफसार उम्र 45 वर्ष,जुबैदा पत्नी अंसार अहमद उम्र 35 वर्ष घायल हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी सिराथू भेजा,जहां हालत नाजुक होने पर सभी को जिला अस्पताल रिफर कर दिया जहां इलाज चल रहा है।
*
[07/04, 19:49] +91 99194 75893: *फार्मर रजिस्ट्री बनने के बाद, किसानों को सरकारी योजनाओं का घर बैठे लाभ मिलेंगा*
*कौशांबी* उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया कि सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली समस्त सुविधाओं के लिए पात्र बनाये जाने एवं सत्यापन के लिए सरकारी विभागों के द्वारा अनावश्यक लगने वाले समय से किसानों को निजात दिलाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री, कृषि एवं राजस्व विभागों को गॉव-गॉव कैम्प लगाये जाने के लिए वर्ष 2024 से लगातार प्रयास कर रही है। इस अभियान का यह आखिरी चरण है, जो दिनॉक-06 अप्रैल, 2026 से 15 अप्रैल, 2026 तक कृषि विभाग के क्षेत्रीय कमिर्यों, राजस्व लेखपाल तथा कृषि सहायक, ए0टी0एम0 एवं बी0टी0एम0 तथा पंचायत सहायकों एवं रोजगार सेवकों द्वारा जनसेवा केन्द्र संचालकों के सहयोग से किसान पहचान पत्र (फार्मर आई0डी0) बनाये जाने के लिए ग्राम सचिवालय/पंचायत भवनों में कैम्प का आयोजन कराया जा रहा है फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों के आधार से कृषक की समस्त भूमि को जोड़ दिया जाता है, जिससे किसी भी सरकारी लाभ को प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन कर विभाग सक्रियता के साथ बिना सत्यापन के कृषकों को सीधे उनके बैंक खातों में अनुदान, फसल बीमा व अन्य कृषि आदानों के लाभ से लाभान्वित करेंगी। उन्होंने किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि ससमय अपनी-अपनी फार्मर रजिस्ट्री के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र अथवा कृषि/पंचायत सहायक अथवा कैम्प आयोजित होने वाले स्थल पंचायत भवन/ग्राम सचिवालय पर पहुॅचकर अपना फार्मर आई0डी0 अनिवार्य रूप से बनवायें।
*

More Stories
वाराणसी14जुलाई26*बीजेपी नेता ने धोखे में बुजुर्ग दंपति की जमीन करा ली बैनामा, बुजुर्ग दंपति लगा रहे न्याय की गुहार..
हमीरपुर14 जुलाई 2026*ग्राम प्रधान ने बृक्षारोपण कर गॉंव में बृक्ष बंटवाये
पूर्णिया बिहार 14 जुलाई26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में NEP-2020 को धरातल पर उतारने की तैयारी