कौशाम्बी 7 अप्रैल 26*जिलाधिकारी ने की शिक्षा विभाग के निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने मंगलवार को उदयन सभागार में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, समाज कल्याण एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय एवं मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर,सी. एंड डीएस को निर्माण कार्य में तेजी से प्रगति लाकर मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कार्य माह जुलाई, 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत राजकीय विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल आदि निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान सहायक अभियंता यूपीसीडको को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष आदि के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को अवशेष निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराकर हैंडओवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय महिला महाविद्यालय,मूरतगंज के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर समयबद्ध पूर्ण कराई जाए। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता यूपीसीडको का वेतन रोकने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ 7 अप्रैल 26*लगातार खबर चलने के बाद भी कुंभकरण जैसी नींद में सोया विभाग जगने का नाम नहीं ले रहा है*
कौशाम्बी 7 अप्रैल 26*जिलाधिकारी ने की कृषि विभाग एवं कृषि एलाइड विभागों की योजनाओं/कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा*
लखनऊ 7 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*