कौशाम्बी 6 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[06/03, 19:22] +91 81156 50600: *पहली बार गृह जनपद सिराथू में डिप्टी सीएम का भव्य होली मिलन समारोह*
*अझुवा कौशाम्बी* सिराथू विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद के नेतृत्व में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित होने जा रहा है इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है क्षेत्रीय लोगों को मानना है यह सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि विकास के नए दौर की संभावित तलाश की शुरुआत का संकेत हो सकता है या यूं कहें की डिप्टी सीएम 2022 की हार का सबक लेकर अभी से चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। लंबे समय से सिराथू विधानसभा क्षेत्र से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य राजनीति कर रहे हैं लेकिन होली मिलन समारोह इस बार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले आयोजित किए जाने से चर्चाओं का बाजार गर्म है
*विकास को लेकर बढ़ी उम्मीदें ??या हार की सबक!*
*अझुवा कौशाम्बी* 2 दशक पहले तक कौशांबी पिछड़े जिले के रूप में शुमार था ,बसपा,सपा सरकार में तमाम परियोजनाएं से जिले का समुचित विकास हुआ ।जब भाजपा की सरकार आई तो जिले के विकास पुरुष बने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न परियोजनाओं की झड़ी लगा दी मेडिकल कॉलेज,रेलवे में उपरिगामी सेतु,बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का दुरुस्तीकरण ,सड़क चौड़ीकरण,सड़कों का जाल जिले में दिखने लगा ,राजनीतिक विशिष्ट लोगों का कहना है यदि डिप्टी सीएम की प्राथमिकता में सिराथू आता है तो यहां आधारभूत ढांचे में बड़ा बदलाव संभव है विकसित मॉडल जिला की तरह अस्पताल, शिक्षण संस्थान,और बेहतर कनेक्टिविटी पर फोकस किया जा सकता है।
*क्या होली मिलन समारोह बनेगा शक्ति प्रदर्शन ???*
*अझुवा कौशांबी* पहली बार आयोजित हो रहे होली मिलन समारोह को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुड़ने की संभावना है इसे आगामी चुनाव रणनीति से जोड़कर भी देखा जा सकता है स्थानीय नेताओं का दावा है यह आयोजन सामाजिक सौहार्द और विकास के संदेश के साथ डिप्टी सीएम की प्राथमिकता में क्षेत्र को नई पहचान देगा ।
*क्या कहती है क्षेत्र की जनता!!*
*अझुवा कौशांबी* क्षेत्र के सम्मानित बड़े बुजुर्गों और युवाओं के साथ व्यापारियों का कहना है यदि विकास कार्य जमीन पर दिखें तो सिराथू भी आने वाले समय में प्रदेश के उभरते हुए क्षेत्र में शामिल हो सकता है।कट्टर समर्थकों अमृत लाल,शिव प्रताप ,उमेश सहित दर्जनों युवकों ने कहा कि हार जीत लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन यदि विश्वास घात की स्थिति सामने आती है तो उससे सबक लेना जरूरी हो जाता है समर्थक मतदाता प्रत्यासी से मिलकर अपनी बात रखने की बाट जोहता रहा,लेकिन मत के ठेकेदारों,मठाधीशों की कार गुजारियाँ देखता रहा।इन लोगों ने बताया कि 2022 के चुनाव में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के अगल-बगल अधिकतर खड़े होने वाले जो दांत चितयार कर फोटो ही खिंचाते रहे अपने विकास को लेकर परेशान रहे कोई मोटर साइकिल रैली का ठेका लिया जिसमें कुछ के साथ फोटो खिंचवा कर भेजते रहे,चार पहिया ठेकेदार व्यवस्था ठेकेदारों ने रस मलाई काटी है।समर्थक मतदाता निरीह भाव से कार गुजारियां देखता रह गया।खैर ये तो गुजरी कहानी है। अब आगे होली मिलन समारोह के बाद क्या नया गुल खिलेगा यह भविष्य के गर्त में है।
[06/03, 19:22] +91 81156 50600: *शुद्ध पानी की जद्दो जहद में जूझते मोहल्ले वासी*
*अझुवा कौशाम्बी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा वार्ड नंबर 4 रसूलपुर मडिया में काशीराम कॉलोनी के एक मोहल्ला के लोग शुद्ध पीने के पानी के लिए सुबह से ही जद्दो जहद में जुट जाते हैं। उस मोहल्ले के आनंदी ने बताया काशीराम कॉलोनी के समीप ननकू के घर के सामने लगा हैंडपंप का पानी खारा (नमकीन)होने के कारण पीने के पानी के लिए घर से करीब 100 मीटर दूर से पीने के लिए पानी लाना पड़ता है। इसी तरह इसी वार्ड के काशीराम कॉलोनी के सामने हैंड पंप के पास भीषण गंदगी है।पानी भरते समय लोग बदबू से परेशान हो जाते हैं। मुहल्ले के ननकू ने बताया हैंडपंप के चारों ओर बने गड्ढों में बदबूदार पानी भर होने से मच्छर जनित बीमारी फैलने की भी आशंका है जिसकी शिकायत नगर पंचायत में कई बार की गई है लेकिन नगर पंचायत के जिम्मेदार मौन बैठे हुए हैं।
[06/03, 19:22] +91 81156 50600: *डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्मार्ट लाइब्रेरी” का संसद ने किया उद्घाटन*
*स्मार्ट लाइब्रेरी के खुलने से युवाओं को मिलेगा आधुनिक अध्ययन केंद्र: सांसद पुष्पेन्द्र सरोज*
*अझुवा कौशाम्बी।* आदर्श नगर पंचायत अझुवा में शुक्रवार को “डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्मार्ट लाइब्रेरी” का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशांबी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। यह लाइब्रेरी संगम फाउंडेशन और वेक अप एंगेस्टर के सहयोग से स्थापित की गई है, जिसका उद्देश्य जनपद के विद्यार्थियों और युवाओं को आधुनिक एवं प्रेरणादायक अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना है। इस स्मार्ट लाइब्रेरी में लगभग 50 विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता है और इसे डिजिटल सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहां विद्यार्थियों को शांत और व्यवस्थित माहौल में पढ़ाई करने के साथ-साथ एस एस सी, बैंक तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त डिजिटल संसाधनों, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री और समय-समय पर करियर काउंसलिंग एवं शैक्षिक वर्कशॉप की भी व्यवस्था की जाएगी। उद्घाटन के दौरान सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि कौशांबी के युवाओं में अपार प्रतिभा है और यदि उन्हें सही संसाधन और माहौल मिले तो वे देश और समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह लाइब्रेरी कौशांबी में स्थापित होने वाली कई लाइब्रेरीयों के नेटवर्क की पहली कड़ी है, जिससे जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम में सपा विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज अहमद, आनंद मोहन पटेल, दौलत राम पंडा , ज्ञानदत्त यादव , फैसल हसन,सहित क्षेत्र के कई समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसकी सराहना की।यह लाइब्रेरी आने वाले समय में कौशांबी के युवाओं के लिए एक मॉडल अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित होगी, जहां उन्हें आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा।सेंटर का संचालन सैफ रहमान ,वसीम अहमद होंगे।
[06/03, 19:22] +91 81156 50600: *युवती के साथ हुई मारपीट का मुकदमा दर्ज*
*अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली के ग्राम सभा भैरायें में एक महिला ने अपने पोती के साथ हुई मारपीट ,गाली गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है ।,महिला श्री मती पत्नी शिवभवन ने गुरुवार को कोतवाली सैनी में तहरीर देकर आरोप लगाया पुरानी रंजिश में गांव के ही मोहन लाल ,सुमेर कुमार पुत्र गण स्व. चंद्रभवन ने बेल्ट से मारा पीट कर जान से मारने की धमकी दी है कोतवाली पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाकर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करवा कर छानबीन में जुट गई है।
[06/03, 19:33] +91 98391 01290: *वारण्टी दो सगे भाइयों को कोखराज पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*कोखराज कौशांबी* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना कोखराज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 112/83 धारा 302/34 व 307/34 भादवि से सम्बन्धित 02 वारण्टी अभियुक्तों सुरेशचन्द्र पटेल उर्फ ननका वा राकेश चन्द्र उर्फ लल्लू पुत्रगण राम सजीवन निवासी ग्राम सैदलीपुर थाना कोखराज को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।
[06/03, 20:46] +91 99194 75893: *सरस महोत्सव में 10 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद करेंगे, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य*
*कौशांबी* प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनपद में ग्रामीण आजीविका एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान,सयारा में आयोजित 02 दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का दिनांक 07 मार्च, 2026 को पूर्वान्ह 11:30 बजे उदघाटन करेंगे कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री लगभग 10 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद कर,उनके अनुभवों, कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करेंगे तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।सरस महोत्सव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद, कपड़े एवं अन्य घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए कुल 40 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उत्पाद निर्माण, गुणवत्ता सुधार, ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग से संबंधित प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, ताकि वे उत्कृष्ट उत्पाद तैयार करने के साथ-साथ उन्हें प्रभावी ढंग से बाजार में प्रस्तुत कर सकें और अपनी आय में वृद्धि कर सकें।
उप मुख्यमंत्री दिनांक 08 मार्च, 2026 को पूर्वान्ह 11:05 बजे पुनः सरस महोत्सव स्थल का निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर वे उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करेंगे तथा उनका उत्साहवर्धन करेंगे। मा. उप मुख्यमंत्री जी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डमी चेक एवं स्वीकृति पत्र भी प्रदान करेंगे, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने में सहायता मिलेगी।यह जानकारी उपायुक्त स्वत: राजगार सुखराज बन्धु ने देते हुए बताया कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण आत्मनिर्भरता तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
[06/03, 20:47] +91 99194 75893: *क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा जनसुनवाई कर सुनी गई आमजन की समस्याएं*
*कौशांबी*: क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा सर्किल कार्यालय सिराथू में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित प्रभारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
[06/03, 21:49] +91 99191 96696: *चोरी की घटनाओं का अनवरण करते हुए करारी पुलिस ने अभियुक्त किया गिरफ्तार*
*कौशांबी।* करारी थाना क्षेत्र में 21 फरवरी को भैयालाल पुत्र सुन्दरलाल निवासी चक सैय्यद अलीपुर थाना करारी द्वारा सूचना दी गयी थी कि ग्राम अमुरा में मेरी समरसेबल लगा हुआ हैं। जिसमें दिनांक 18/19.02.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा स्टार्टर चोरी कर लिया गया है तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 39/2026 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस पंजीकृत हुआ एवं दिनांक 19.12.2025 को थाना करारी पर वादिनी कुशुम देवी पत्नी राम सुरेमन दिवकर निवासी भैला मकदूमपुर थाना करारी द्वारा सूचना दी गयी थी कि अज्ञात चोरो द्वारा दिनांक 17.12.2025 की रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा मेरे घर में घुसकर बक्से से सोने व चांदी के जेवर चोरी कर लिये गये है तहरीर के आधार पर थाना करारी पर 409/25 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस पंजीकृत हुआ।
उपरोक्त क्रम में आसपास के लोगों से पूछताछ व सीसीटीवी/सर्विलांस की मदद से घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था कि इसी दौरान दिनांक 06.03.2026 को थाना करारी पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त समइया उर्फ सरवन पुत्र कन्हई सरोज निवासी ग्राम गुवारा तैयबपुर थाना करारी को गिरफ्तार किया अभियुक्त के कब्जे से चोरी का समान बेचकर प्राप्त रूपयों में से बचे हुए 1550 रूपये बरामद किया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया हैं।गिरफ्तार अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि मैंने अपने 03 अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनाक 17.12.2025 की रात्रि में ग्राम भैला मकदूमपुर के एक घर में ताला तोडकर बक्से मे से जेवरात चोरी किये थे वहाँ से मिले चाँदी की पायल, एक जोड़ी मीना चांदी का, नाक की नथिया ( सोने ), को आते जाते राहगीरों को बेच दिया था जिससे मिले कुल 18000 /- रूपये मे से मेरे हिस्से में 4500 /- रूपये आये थे तथा दिनांक 18/19.02.26 की रात में अमुरा गांव के बाहर बाग में ट्यूबवेल में उसके छत पर लगी जालीनुमा सरिया को हटाकर अन्दर घुसकर समरसेबल का स्टार्टर चोरी किया था जिसे मैने अगले दिन एक अनजान कबाडी को 1600 रुपये में बेंच दिया था । उपरोक्त प्राप्त रूपयों में से 1550 रू0 बचा हैं। शेष रूपये खर्च हो गये हैं।
[06/03, 21:49] +91 99191 96696: *ईओ के निलंबन की संस्तुति के बाद निदेशक ने बख्शीश में दे दिया दूसरी नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार*
*नगर पंचायत और नगर पालिका के विकास के नाम पर करोड़ों की रकम कमीशन में अधिकारियों की तिजोरी तक पहुंच रही है*
*नगर पंचायत और नगर पालिकाओं के विकास कार्यों में 30 प्रतिशत हिस्सा भी विकास योजना में नहीं हो रहा है खर्च*
*कौशांबी।* डीएम ने ईओ चरवा को निलंबित करने की संस्तुति 9 महीने पहले निदेशक नगर निकाय से की थी लेकिन नगर निकाय के निदेशक ने डीएम के पत्र के बाद निलंबित करने के बजाय ईओ को बख्शीश में दूसरी नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार दे दिया है जिससे नगर निकाय के निदेशक के कार्यों पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं नगर निकाय निदेशालय लखनऊ के निदेशक किस तरह से योगी सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था को पलीता लगाकर नगर निकाय निदेशालय के निदेशक खुद भ्रष्टाचार में शामिल दिखाई पड़ रहे है इसका जीता जागता उदाहरण कौशांबी जनपद के नगर पंचायत चरवा के अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र सिंह के भ्रष्टाचार के मामले से देखा जा सकता है नगर पंचायत चरवा के अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र सिंह पर विकास योजनाओ में धांधली करके अपने भाई और रिश्तेदारों के फर्म को टेंडर ठेका देकर के करोड़ों की रकम निकाल लिए जाने का गंभीर आरोप लगा इसके साथ-साथ नगर क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों में मानक की धज्जियां उड़ाकर घटिया क्वालिटी का निर्माण कर ठेकेदारों से कमीशन वसूली का आरोप भी अधिशासी अधिकारी चरवा पर लगा शिकायत जिला अधिकारी से हुई जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराई जांच में भ्रष्टाचार वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई जांच के दौरान अधिशासी अधिकारी चरवा सुभाष चंद्र सिंह भ्रष्टाचार के दोषी साबित हुए जिस पर जिलाधिकारी ने 9 महीने पहले नगर नगर निकाय निदेशालय लखनऊ के निदेशक को पत्र भेजकर अधिशासी अधिकारी चरवा सुभाष चंद्र सिंह को निलंबित करने की संस्तुति की लेकिन जिलाधिकारी द्वारा पत्र भेजे जाने के 9 महीने बाद भी अधिशासी अधिकारी चरवा को निदेशक द्वारा निलंबित नहीं किया गया है भ्रष्टाचार के दोषी अधिशासी अधिकारी को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए।
निदेशालय की अंधेरगर्दी की हद तो तब हो गई जब जिलाधिकारी द्वारा निलंबन किए जाने की संस्तुति किए जाने के बाद भ्रष्टाचार में शामिल अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र सिंह को नगर पंचायत सराय अकिल का अतिरिक्त दायित्व सौंप दिया गया निलंबन की संस्तुति किए जाने के बाद अधिशासी अधिकारी चरवा को दूसरी नगर पंचायत सराय अकिल का भी अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के बाद निदेशक नगर निकाय निदेशालय लखनऊ के कार्यों पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं कि जिनके कार्यकाल में करोड़ों में घोटाले हुए हैं उसे निलंबित करने की संस्तुति डीएम कौशांबी द्वारा 9 महीने पहले की गई भ्रष्टाचार मुक्त सरकार में भ्रष्टाचार करने वाले अधिशासी अधिकारी को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए लेकिन ईओ को निलंबित करना तो दूर की बात रही उसे बख्शीश में एक और नगर पंचायत की जिम्मेदारी दे कर करोड़ों की रकम का खजाना शॉप दिया गया चर्चाओं पर जाए तो एक नगर पंचायत के कमीशन और भ्रष्टाचार की रकम अधिशासी अधिकारी चरवा के हिस्से में शामिल होगी और दूसरे नगर पंचायत के भ्रष्टाचार और धांधली की रकम के हिस्सेदार निदेशालय होगी योगी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त की बात कर रही है और उनके कार्यकाल में लखनऊ जैसे राजधानी में बैठे नगर निकाय के निदेशक इस कदर भ्रष्टाचार में शामिल है कि पूरे प्रदेश की नगर पंचायत और नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम पर व्याप्त है सूत्रों की माने तो 30 प्रतिशत हिस्सा भी विकास योजना में नहीं खर्च हो रहा है विकास कराए जाने के लिए शासन से भेजे जाने वाली करोड़ों की रकम में अधिशासी अधिकारियों की भ्रष्ट नजर लगी हुई है जो जांच के बाद लगातार प्रमाणित भी हो रही है कि अधिशासी अधिकारी कमीशन और खुद ठेकेदारी करने के चक्कर में सरकारी रकम हड़प रहे है औपचारिकता निभाने के लिए केवल मानक विहीन विकास कार्य कराए जाते हैं नगर पंचायत और नगर पालिका के विकास के नाम पर करोड़ों की रकम कमीशन में अधिकारियों की तिजोरी तक पहुंच रही है ईओ को निलंबित किए जाने की संस्तुति किए जाने के बाद अधिशासी अधिकारी को अतिरिक्त प्रभाव नगर पंचायत सराय अकिल का दिए जाने का यह मामला बेहद गंभीर है और इस मामले में यदि योगी सरकार ने उच्च स्तरीय जांच कराई तो अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चरवा सुभाष चंद्र सिंह की जहां मुसीबत बढ़ेगी वहीं नगर निकाय निदेशालय के निदेशक के भी भ्रष्ट करनामें उजागर होंगे और उन्हें भी दंड मिल सकता है लेकिन क्या योगी सरकार में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की बात केवल माइक मंच और भाषण बाजी तक सीमित रहेगी या फिर भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को कठोर दंड देकर भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की मनसा को योगी सरकार के अधिकारी सफल करेंगे यह पूरी व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा है।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी* 9838824938

More Stories
भागलपुर 6 मार्च 26*8040 पिस कोडीन युक्त सिरफ तथा 21000 टेन टैबलेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
भागलपुर 6 मार्च 26*आत्मा बाजार में एक ग्राहक से दो मनचले युवक ने बीस हजार रूपए की छिनताई,
कौशाम्बी 6 मार्च 26*पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई जनसुनवाई* *फरियादियों की समस्याओं का किया गया निस्तारण*