March 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 6 मार्च 26*पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई जनसुनवाई* *फरियादियों की समस्याओं का किया गया निस्तारण*

कौशाम्बी 6 मार्च 26*पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई जनसुनवाई* *फरियादियों की समस्याओं का किया गया निस्तारण*

कौशाम्बी 6 मार्च 26*पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई जनसुनवाई*

*फरियादियों की समस्याओं का किया गया निस्तारण*

*कौशाम्बी।* पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु जनसुनवाई का आयोजन किया गया।जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों/थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। इसी क्रम में जनसुनवाई के दौरान फरियादीयों के साथ आए छोटे-छोटे बच्चों को पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों को चॉकलेट देकर कर मानवीय संवेदनशीलता एवं सहृदयता का परिचय दिया गया पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर विधिक एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके तथा पुलिस-जन संवाद और अधिक मजबूत हो। कौशाम्बी पुलिस आमजन की सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

 

Taza Khabar