April 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी*

कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी*

कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी*

*कौशाम्बी।* पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में एसपी द्वारा जनपद में बीएनएस बीएनएसएस,अधिनियम,महिला संबंधी अपराध,एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों की समीक्षा की गई इसी क्रम में लम्बित एसआर/एसएसआर/एलएसआर केस से संबंधित वांछित अभियुक्तों, जिलाबदर अपराधियों,टॉप-10 अपराधियों एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के सम्बन्ध में गहन समीक्षा करते हुए गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही लंबित विवेचनाओं के समयवद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रिवेन्टव कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया साथ ही अपराधों पर रोकथाम लगाये जाने हेतु रात्रि चेकिंग हाईवे चेकिंग में नियुक्त अधिकारियों द्वारा पीआरवी थाना मोबाइल चौकी मोबाइल पवन मोबाइल आदि को चेक करते समय उन्हे आवश्यक दिशा-निर्देश देने हेतु बताया गया ।
तत्पश्चात न्यायालय द्वारा निर्गत सम्मन,बीडब्लू, एनबीडब्लू एवं नोटिस की तामीला की समीक्षा की गयी जिसमें लंबित आदेशिकाओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में बरामदगी हेतु शेष अपहृत गुमशुदा की गहन समीक्षा करते हुए टीमें गठित कर बरामदगी हेतु ठोस कदम उठाने के लिए निर्देशित किया गया। शासन की प्राथमिकता के दृष्टिगत सीएम डैशबोर्ड से सम्बन्धित प्रकरणों पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही करने पर विशेष जोर दिया गया ताकि जनपद कौशाम्बी की अपेक्षित रैंकिंग बनी रहे एसपी द्वारा पुलिस मुख्यालय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा समय समय पर निर्गत किये गये डीजी परिपत्रों का अध्ययन कर तदनुसार अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया तत्पश्चात आईजीआरएस एवं शिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयवद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर बल दिया गया। समीक्षा के दौरान आईटीएसएसओ पोर्टल पर लम्बित पोक्सो बलात्कार के अभियोगों एवं आपरेशन कनविक्शन के अन्तर्गत पैरवी हेतु चिन्हित मुकदमों की समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

शासन की प्राथमिकता के दृष्टिगत मिशन शक्ति,महिला सम्बन्धी अपराधों पर जीरो टॉलरेंस,साईबर अपराधों की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारी को प्रत्येक बुधवार को गांव में चौपाल लगाकर विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर जैसे- 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन 181 महिला हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन एवं 102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में अवगत कराते हुये वृहद जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को प्रतिबिम्ब पोर्टल का भी समय से अवलोकन करते हुये सम्बन्धित प्रकरणों के सम्बन्ध में यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही हेतु बताया गया शासन द्वारा संचालित आईजीओटी पोर्टल पर पुलिस कर्मियों की दक्षता एवं कार्यक्षमता में वृद्धि हेतु उपलब्ध पाठ्यक्रमों को जनपद के समस्त पुलिस कर्मियों द्वारा पूर्ण किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये अपराध समीक्षा गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण,अग्नि शमन अधिकारी,समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष सहित सभी शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार व ब्यूरो प्रमुख मंझनपुर कौशाम्बी* *9838824938*