April 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 4 अप्रैल 26*शिक्षा के नव-प्रभात का उद्घोषः ’स्कूल चलो अभियान-2026’ का भव्य जनपद स्तरीय शुभारंभ*

कौशाम्बी 4 अप्रैल 26*शिक्षा के नव-प्रभात का उद्घोषः ’स्कूल चलो अभियान-2026’ का भव्य जनपद स्तरीय शुभारंभ*

कौशाम्बी 4 अप्रैल 26*शिक्षा के नव-प्रभात का उद्घोषः ’स्कूल चलो अभियान-2026’ का भव्य जनपद स्तरीय शुभारंभ*

*कौशाम्बी।* विद्या ददाति विनयं के पावन आदर्शों को आत्मसात करते हुए शनिवार को कौशाम्बी की धरा पर ज्ञान के प्रकाश को घर-घर पहुँचाने के संकल्प के साथ स्कूल चलो अभियान-2026 का मंगलारंभ हुआ। जनपद के उदयन सभागार में आयोजित यह समारोह मात्र एक राजकीय आयोजन न रहकर,शिक्षा के प्रति एक सामाजिक जन-आंदोलन के रूप में परिलक्षित हुआ।मुख्यमंत्री के संकल्प से जुड़ी कौशाम्बी की आवाज कार्यक्रम का औपचारिक सूत्रपात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी के पावन परिक्षेत्र से किए गए राज्य स्तरीय शुभारंभ के सजीव प्रसारण के साथ हुआ। मुख्यमंत्री के प्रेरणापुंज संबोधन ने सभागार में उपस्थित प्रत्येक शिक्षक, अभिभावक और छात्र में एक नई ऊर्जा का संचार किया। इसके उपरांत जनपद की विशिष्ट विभूतियों द्वारा ज्ञान की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती के विग्रह के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर अज्ञानता के अंधकार को मिटाने का सामूहिक संकल्प लिया गया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ’स्कूल चलो अभियान-2026’ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे जनपद के सर्वांगीण विकास की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह पारस है,जो नौनिहालों के भविष्य को स्वर्णमयी आभा प्रदान करता है। समारोह उस समय भावुक और गौरवान्वित कर देने वाला हो गया जब राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ’हवाई यात्रा’ कर इसरो और साइंस म्यूजियम का भ्रमण करने वाली बालिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए। अंतरिक्ष की असीम संभावनाओं और विज्ञान के रहस्यों को अपनी आँखों से देख कर लौटीं इन बेटियों ने सिद्ध कर दिया कि यदि अवसर मिले तो कौशाम्बी की प्रतिभा आकाश की ऊँचाइयों को छू सकती है। इन बालिकाओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी ’अंग वस्त्रम’ व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया,जो इस बात का प्रतीक था, कि एक सफल विद्यार्थी के पीछे उसके परिवार का तप सम्मिलित होता है। इसी क्रम में मीना मंच के माध्यम से प्रदेश स्तर पर जनपद का गौरव बढ़ाने वाली छात्रा शिल्पा यादव,हिमानी चौरसिया (कक्षा-8) ने अपनी संघर्ष यात्रा और सफलता के मंत्रों से उपस्थित सहपाठियों को प्रेरित किया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अपने संबोधन में अभिभावकों से मार्मिक अपील की। मुख्य विकास अधिकारी ने ’गुणवत्तापूर्ण शिक्षा’ और ’नियमित उपस्थिति’ को अभियान की सफलता की कसौटी बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने वाली कार्यशालाएं हैं। मुख्य अतिथि ने बालिकाओं के उत्साहवर्धन पर विशेष बल देते हुए उन्हें समाज की असली शक्ति बताया।साझा प्रयासों से सिद्धि की ओर समारोह के अंतिम चरण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी अतिथियों,शिक्षकों और विभागीय सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। कार्यक्रम के सफल संचालन और प्रबंधन में जिला समन्वयक धर्मनाथ अवधेश कुमार योगेश तिवारी एवं एस.आर.जी. डॉ.ओमप्रकाश सिंह का महती योगदान रहा। सुनिष्ठा प्रजापति,अंजलि वर्मा,अंजलि मिश्रा एवं तपस्या भारती आदि शिक्षकवृन्द के प्रभावी उद्घोष ने कार्यक्रम को अंत तक जीवंत बनाए रखा राष्ट्रगान की गरिमामयी गूँज के साथ इस संकल्प-सभा का समापन हुआ कि कौशाम्बी का कोई भी बच्चा शिक्षा के इस महापर्व में छूटने न पाए।