March 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*ग्राम मखऊपुर में ग्राम चौपाल लगाकर कृषकों की समस्याओं को सुना*

कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*ग्राम मखऊपुर में ग्राम चौपाल लगाकर कृषकों की समस्याओं को सुना*

कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*ग्राम मखऊपुर में ग्राम चौपाल लगाकर कृषकों की समस्याओं को सुना*

*कौशांबी।**चकबन्दी आयुक्त के निर्देशानुसार जिलाधिकारी के निर्देशन में शनिवार को तहसील-चायल के ग्राम-मखऊपुर के पंचायत भवन में चकबन्दी अधिकारी सोमेशनाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित किया गया। ग्राम चौपाल में सहायक चकबन्दी अधिकारी, चकबन्दीकर्ता,ग्राम प्रधान सदस्यगण चकबन्दी समिति एवं अधिकांश कृषकगण उपस्थित रहें।

ग्राम-मखऊपुर का उत्तर प्रदेश चकबन्दी अधिनियम की धारा.4 की विज्ञप्ति का प्रकाशन दिनांक.27.08.2016 को हुआ। ग्राम में तरमीम व पड़ताल तस्दीक खतौनी करने के पश्चात् धारा.09 का प्रकाशन दिनांक. 09.01.2018 को हुआ,ग्राम में दिनांक 06.01.2026 को स.च.अ. द्वारा चक निर्माण कार्य पूर्ण करके धारा 20 का प्रकाशन कराया गया, जिसके विरूद्ध प्राप्त कुल 22 चक आपत्तियों की सुनवाई चकबन्दी अधिकारी चायल द्वारा ग्राम में ही चौपाल लगाकर की गई,जिसका निस्तारण स्थल निरीक्षण के उपरान्त शीघ्र किया जाएगा। ग्राम चौपाल में कृषकों को चकबन्दी प्रकिया एवं उसके लाभ के बारे में अवगत कराया गया।

ग्राम चौपाल में उपस्थित अन्य कृषकों द्वारा ग्राम में प्रचलित चकबन्दी प्रकिया से संतोष व्यक्त करते हुए ग्राम की चकबन्दी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र पूर्ण किये जाने की मांग की गई। ग्राम चौपाल में उपस्थित चकबन्दीकर्ता एवं चकबन्दी लेखपाल को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधान की उपस्थिति में ग्रामसभा भूमि का स्थलीय सत्यापन किया जाय,यदि मौके पर किसी का कब्जा पाया जाता है तो तहसील कर्मचारी से सम्पर्क कर उसको कब्जामुक्त कराने की कार्यवाही की जाए। ग्रामसभा में उपस्थित कृषकगणों को अवगत कराया गया कि चक आपत्ति व चक अपीलों का निस्तारण ग्राम में चक सीमांकन एवं कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही रबि की फसल कटने के उपरान्त होना है।