February 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 27/11/25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 27/11/25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 27/11/25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

[27/11, 5:01 pm] +91 99191 96696: *शिया/सुन्नी वक्फ बोर्ड में पंजीकृत समस्त वक्फ सम्पत्तियों को 05 दिसम्बर तक उम्मीद पोर्टल पर कराये अपलोड*

*कौशाम्बी।* जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शालिनी रंजन ने बताया है कि शिया/सुन्नी वक्फ बोर्ड लखनऊ में पंजीकृत समस्त वक्फ सम्पत्तियों को दिनांक 05.12.2025 तक एकीकृत वक्फ प्रबन्धक, सशक्तीकरण, दक्षता और विकास अधिनियम 1995 के अन्तर्गत उम्मीद पोर्टल की वेबसाइट umeed.minorityaffairs.gov.in पर अपलोड किया जाना है। जनपद कौशाम्बी के समस्त वक्फ सम्पत्तियों के मुतवल्लियों/वक्फ प्रबन्धन को सूचित किया जाता है कि अनिवार्य रूप से अपने वक्फ का पंजीकीरण उम्मीद UMEED पोर्टल की वेबसाइट umeed.minorityaffairs.gov.in पर दिनांक 05.12.2025 तक पंजीकृत/फीड़ कराये। उन्होने बताया कि उ0प्र0 शिया सेण्ट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ की उम्मीद पोर्टल हेल्प के लिए ई-मेल upshiacwbhelp@gmail-com helpupscwbumeed@gmail-com पर मुतवल्ली/मेकर अपने आधार कार्ड की कॉपी लगाकर फीडिंग के लिये आवश्यक अभिलेख यथा वक्फ नामा/वक्फ डीड, तौलियत का आदेश/बोर्ड का कोई अन्तरिम आदेश, मुकदमा तसम्बन्धी जानकारी, धारा-37 सम्बन्धी सूचना आदि की मांग करेंगे। समस्त प्रपत्र निःशुल्क उम्मीद पोर्टल की मोहर सहित सम्बन्धित बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराये जायेंगे। उम्मीद पोर्टल पर फीडिंग करते समय यदि कोई कठिनाई आती है, तो उसके समाधान के लिए एम०एम० शकील अब्बास वैयक्तिक सहायक/मास्टर ट्रेनर 9935190711, राहिब अली अवर वर्ग सहायक/मास्टर ट्रेनर 8756637860, आकाश वर्मा कम्प्यूटर प्रोग्रामर 9580120821,यहियाहु सैन 7459917868, शौजब अब्बास 9506677907, एजाज अहमद अधिशासी अधिकारी 9795742635, एस०एम०अफजल काशिफ कार्यालय अधीक्षक 9450627158, मुजाहिद हुसैन निरीक्षक सह अंकेक्षक 8299363648, अहमद मुबीन किदवई निरीक्षक सहअ ंकेक्षक 8299449768, अशहर सिददीकी निरीक्षक 8081079944 तथा हेल्प लाईन नम्बर 0522-3132567 पर सम्पर्क्र कर सकते है।

[27/11, 5:49 pm] +91 90050 12271: *अधिकारियों ने रेलवे पुल निर्माण के लिए भरवारी में किया निरीक्षण*

*नगर वासियों को गुमराह कर अंडर पास पुल बनवाने का भरोसा देते रहे अधिकारी लेकिन कहां से बनेगा अंडरपास पुल बताने में असमर्थ रहे अधिकारी*

*भरवारी कौशांबी* भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर ग्राउंड पुल और ओवर ब्रिज निर्माण के निरीक्षण के लिए पहुंचे रेलवे के अधिकारी असमंजस की स्थिति में दिखाई पड़े हैं कई बार निरीक्षण करने के बाद भी रेलवे के अधिकारी यह नहीं निश्चित कर सके हैं कि भरवारी रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात के लिए ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा या अंडरग्राउंड पुल का निर्माण कराया जाएगा जाम और असुविधा की वर्षों पुरानी समस्या को दूर करने के लिए गुरुवार को एक बार फिर रेलवे प्रशासन हरकत में आया।एनसीआर प्रयागराज मंडल के मंडल रेल महा प्रबंधक नरेश पाल सिंह मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल सहायक मंडल रेलप्रबंधक नवीन प्रकाश ने इंजीनियरिंग टीम के साथ भरवारी रेलवे क्रॉसिंग एवं आसपास के क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया लेकिन निरीक्षण के बाद हर बार की तरह इस बार भी नतीजा शून्य रहा

निरीक्षण के दौरान ओवर ब्रिज निर्माण और अंडरग्राउंड पुल के निर्माण से जुड़ी तकनीकी आवश्यकताओं स्कूल परिसर बस स्टॉप और मुख्य मार्गों की स्थिति का बारीकी से मूल्यांकन किया जाम की समस्या से निपटने के लिए रेलवे के अधिकारी अब तक दर्जनों बार निरीक्षण कर चुके हैं परंतु हर बार कभी क्रासिंग पर तो कभी पानी टंकी पर कभी जिला पंचायत की जमीन पर पुल निर्माण की बात करते हैं परंतु आज तक पुल कहां से बनेगा और कौन सा पुल बनेगा इसका जवाब रेलवे के किसी अधिकारी के पास नहीं है भरवारी में अंडरग्राउंड पुल या ओवर ब्रिज पुल के निर्माण के मामले को लेकर दर्जनों बार रेलवे के अधिकारियों के निरीक्षण करने के बाद किसी निष्कर्ष में न पहुंचने से यही लगता है कि रेलवे के अधिकारी भरवारी की जनता के साथ केवल ड्रामेबाजी करने तक सीमित रह गए हैं और इस ड्रामे बाजी के चलते गुरुवार को फिर भरवारी में पुल निर्माण को लेकर के रेलवे के मंडल महाप्रबंधक अपनी टीम के साथ पहुंचे हैं और घंटों तक निरीक्षण किया लेकिन किसी निश्चित स्थिति में नहीं पहुंचे हैं जब लोगों ने उनसे सवाल किया कि अंडर पास पुल बनना है पानी टंकी जिला पंचायत की जमीन या फिर रेलवे क्रॉसिंग पर तो मुख्य मार्ग से हटकर वहां का निरीक्षण करने का क्या मतलब हुआ जब मंडल रेल प्रबंधक पानी टंकी पर पहुंचे तो वहां के लोगों ने कहा कि यह कॉलोनी है यहां से कोई अंडरपास पुल नहीं बनने दिया जाएगा पूरा मोहल्ला की बस्ती उजड़ जाएगी और लोग बेघर हो जाएंगे इस संबंध में जब मंडल रेल महाप्रबंधक रजनीश अग्रवाल से अखंड भारत संदेश समाचार पत्र के पत्रकार राजू सक्सेना ने जानकारी ली तब उन्होंने कहा कि अंडर पास बनेगा कहां से बनेगा यह बताना उन्होंने अभी तक उचित नहीं समझा है अधिकारियों के मतिभ्रम के चलते जनता भी परेशान है कि आखिर पुल का निर्माण कब होगा या केवल रेलवे के अधिकारी अंडरपास पुल और ओवर ब्रिज के निर्माण के निरीक्षण कर नगर की जनता को गुमराह करके इसी तरह कस्बे में पिकनिक मनाने आते जाते रहेंगे

[27/11, 6:55 pm] +91 98391 01290: *नगर निकायों के कार्यों के प्रगति की डीएम ने की समीक्षा*

*निर्माण कार्य मानक के अनुरूप न पाए जाने पर अधिशासी अधिकारी की तय की जाएगी व्यक्तिगत जिम्मेदारी-डीएम*

*कौशाम्बी* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज उदयन सभागार में अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर निकायों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जिलाधिकारी ने नगर निकायों में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना,15 वां वित्त आयोग, नगरीय पेयजल योजना, सीवरेज जल निकासी योजना एवं वंदन योजना आदि के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की निकाय वार समीक्षा के दौरान सभी अधिशासी अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप कराए जाय। निर्माण कार्य मानक के अनुरूप न पाए जाने पर अधिशासी अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी।जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका परिषद,मंझनपुर में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान कुछ निर्माण कार्य अनारंभ पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अधिकारी,मंझनपुर से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पंचायत करारी में निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर अधिशासी अधिकारी करारी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों से कहा कि ठीक प्रकार से कार्य न करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाय जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने नगर निकाय में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाय। पार्कों को साफ सुथरा रखा जाय तथा पार्कों की फुटपाथ ठीक रहे। सुबह में निकलकर साफ सफाई के कार्यों की निगरानी करें। कंट्रोल रूम स्थापित किया जाय। शासन को कोई प्रस्ताव प्रेषित करना है तो एक सप्ताह के अंदर प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित कर दिया जाय बैठक में अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

[27/11, 7:33 pm] +91 72030 25344: *कौशाम्बी में वन विभाग की सांठगांठ से हरियाली का हुआ महाविनाश*

*अंधेर तो तब हो गया जब हरे फलदार पेड़ के कटान में रोक के बावजूद हरे पेड़ों का विभाग जारी कर रहा है परमिट*

*डीएफओ और रेंजर की चुप्पी है या मिलीभगत है करोड़ों के सरकारी मंशा पर भारी पड़ रहा खुलेआम कमीशनखोरी का खेल*

*कड़ा कौशाम्बी* उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यावरण संरक्षण की योजनाओं पर कौशांबी जिले का वन विभाग पलीता लगा रहा है। जिले की सिराथू और चायल तहसीलें इस समय लकड़ी माफिया के लिए किसी ओपन परमिट ज़ोन से कम नहीं हैं जहां जिला वन अधिकारियों की कथित संरक्षण में प्रतिदिन दर्जनों हरे भरे पेड़ों का निर्मम कत्ल हो रहा है सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी माफिया पर एफआईआर क्यों नहीं करते उन्हें जेल क्यों नहीं भेजते सूत्रों के अनुसार हरे पेड़ों की अवैध कटाई पकड़े जाने पर लकड़ी माफिया को जुर्माने की रसीद थमाकर तुरंत रिहा कर दिया जाता है यह बार-बार होने वाली प्रक्रिया जिसे अधिकारी कानूनी कार्रवाई बताते हैं वास्तव में अवैध कटान को वैधता देने का एक भ्रष्ट तंत्र बन चुकी है जबकि हरे पेड़ काटने वाले पर जुर्माना के साथ-साथ नया पेड़ लगाए जाने की भी बाध्यता है लेकिन नए पेड़ नहीं लगाए जाते हैं

क्या जुर्माने की यह राशि वास्तव में सरकारी खजाने में जा रही है या यह रसीदें अधिकारियों और माफिया के बीच हुए खुलेआम कमीशन या हफ्ता वसूली का आवरण मात्र हैं बार-बार एक ही माफिया को सिर्फ जुर्माने पर छोड़ना अधिकारियों की नीयत पर सीधा संदेह पैदा करता है कि वे वन अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं यह कहना कि डीएफओ और रेंजर को इस अवैध कारोबार की जानकारी नहीं है यह सच्चाई से मुंह मोड़ना होगा। जिस पैमाने पर सिराथू और चायल रेंज क्षेत्र में रोजाना पेड़ काटे जा रहे हैं वह वन विभाग की सक्रिय भागीदारी या आपराधिक अनदेखी के बिना संभव ही नहीं है लाखों के पेड़ों की कटाई और लाखों के राजस्व को नुकसान के बदले चंद हजार का जुर्माना क्या यह राष्ट्रीय संपत्ति की लूट नहीं है जहां सरकार पर्यावरण बचाने को लेकर करोड़ों खर्च कर रही है वहीं जिम्मेदार अधिकारी जुर्माना के नाम पर बेखौफ लकड़ी काटने का आदेश जारी कर रहे हैं यह किस ऊपरी आदेश का पालन है जिला वन विभाग की यह कार्रवाई स्पष्ट संकेत देती है कि उन्हें न तो पर्यावरण की चिंता है न ही सरकारी आदेशों का सम्मान मुख्यमंत्री कार्यालय और पीसीसीएफ तत्काल हस्तक्षेप करे स्थिति की गंभीरता को देखते हुए
जिलाधिकारी और प्रधान मुख्य वन संरक्षक और मुख्यमंत्री कार्यालय के संज्ञान लेना चाहिए।

हरे फलदार पेड़ काटने का परमिट दिए जाने का नियम शासनादेश में नहीं है पेड़ का परमिट दिए जाने के पूर्व मौके का सर्वेक्षण करने की जिम्मेदारी वन विभाग के अधिकारियों की है लेकिन मौके का सर्वेक्षण अधिकारी नहीं करते हैं और उसके बाद हरे फलदार पेड़ को सूखा पेड़ घोषित करके वन विभाग के अधिकारी लकड़ी माफियाओं को परमिट देकर मोटी रकम की वसूली कर रहे हैं वन विभाग के अधिकारियों के इस भ्रष्टाचार को तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेकर सिराथू और चायल के सभी वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को हटाया जाए और एक स्वतंत्र एजेंसी जैसे भ्रष्टाचार निवारण संगठन और विजिलेंस द्वारा उनके अकूत संपत्तियों की जांच और पिछले एक साल के जुर्माना रसीदों की जांच की जाए अब तक केवल जुर्माना देकर छोड़े गए सभी लकड़ी माफिया पर भारतीय न्याय संहिता से संबंधित धाराओं जैसे सरकारी संपत्ति को नुकसान आपराधिक षड्यंत्र के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाए अगर इस महाविनाश को तुरंत नहीं रोका गया तो कौशाम्बी की हरियाली जल्द ही नक्शे से गायब हो जाएगी और इसके लिए सीधे तौर पर डीएफओ और रेंजर की उदासीनता नहीं बल्कि भ्रष्ट मिलीभगत जिम्मेदार होगी।

[27/11, 7:56 pm] +91 99194 75893: *रोजगार मेले का आयोजन 29 नवम्बर को*

*कौशाम्बी* जनपद के शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशाम्बी के माध्यम से राजकीय आई.टी.आई., मंझनपुर/सिराथू एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय आई.टी.आई.मंझनपुर के परिसर में दिनांक 29 नवम्बर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों के माध्यम से चयन की कार्यवाही की जायेगी। इस रोजगार मेले में न्यूनतम् हाईस्कूल उत्तीर्ण, आई.टी.आई., डिप्लोमा प्राप्त सभी प्रकार के (टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल) अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में विभागीय पोर्टल पर पंजीयन की भी व्यवस्था की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति के साथ प्रातः 10.30 बजे प्रतिभाग कर सकते हैं।

[27/11, 7:56 pm] +91 99194 75893: *विवाहिता की हत्या कर आरोपी पहुंचा थाने*

*कौशांबी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊनौ ग्राम सभा में बृहस्पतिवार की सुबह 8:00 बजे एक विवाहिता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है गोली मारने के बाद युवक तमंचा के साथ मंझनपुर कोतवाली पहुंचा पुलिस के सामने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है पुलिस ने युवक को अपने हिरासत में ले लिया है और घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक विवाहित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है मृतक विवाहिता दीपिका तिवारी उम्र 24 वर्ष पुत्री राम मोहन पांडे निवासी ऊनौ की तीन वर्षों पहले शादी हो चुकी थी कुछ दिन पहले वह अपने मायके ऊनौ वापस आई थी जहां उसे गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया है गोली मारने वाला उसका रिश्तेदार बताया जाता है

[27/11, 8:13 pm] +91 99191 96696: *जनपद के सभी गौ-आश्रय स्थलों में वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाए–डीएम*

*जिलाधिकारी ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती में गौशालाओं की उपयोगिता आधारित नवाचार कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया*

*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज गौ-आश्रय स्थल बरई सलेम,मूरतगंज में आयोजित जैविक एवं प्राकृतिक खेती में गौशालाओं की उपयोगिता आधारित नवाचार कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर एवं कृषि व कृषि एलाइड विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का फीता काट कर शुभारंभ व अवलोकन किया।जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी ब्लॉकों में गौ-आश्रय स्थल संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी गौ-आश्रय स्थल में वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने वर्मी कंपोस्ट बनाए जाने के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों एवं पशु चिकित्साधिकारियों को गौ-आश्रय स्थलों में भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों से कहा कि वर्मी कंपोस्ट बनाए जाने के संबंध में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विधिवत्त प्रशिक्षण दिया जाय। उन्होंने उपायुक्त एन.आर.एल.एम. से कहा कि स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित वर्मी कंपोस्ट की ब्रांडिंग, लोगो एवं मार्केटिंग के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रयागराज में स्थित नर्सरियों से समन्वय कर,उन्हें जैविक खाद विक्रय करने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि जैविक खेती को अपनाएं। वर्तमान समय में बाजारों में जैविक उत्पाद एवं हर्बल उत्पादों की बहुत मांग बढ़ गई है। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों से कहा कि स्थानीय स्तर पर ग्राम प्रधानों के माध्यम से लोगों को जैविक खेती अपनाने के प्रति जागरूक किया जाय। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से खेती की उत्पादकता बढ़ेगी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि होगी तथा गौशालाओं को भी स्वावलंबी बनाने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस नवाचार का व्यापक प्रचार प्रसार कर इसे गांव-गांव व घर-घर स्तर तक पहुंचाया जाय, ताकि लोग जागरुक हो सके।कृषि वैज्ञानिक डॉ.अजय कुमार ने उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, किसानों एवं गोपालकों को वर्मी कंपोस्ट बनाने की पूरी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी/प्रशिक्षण दी। इसके साथ ही उन्होंने वर्मी कंपोस्ट बनाने की प्रक्रियाओं को डेमो के माध्यम से भी समझाया। कार्यक्रम में जैविक खेती करने वाले कृषक उधौ श्याम ने जैविक खेती के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके द्वारा उत्पादित गेहूं एवं धान की बहुत मांग है। जैविक खेती करने से उनकी आमदनी में भी वृद्धि हुई है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी शैलेन व्यास एवं उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जैविक खेती व प्राकृतिक खेती कों, खेती व्यवसाय का मुख्य आधार कैसे बनाया जाये, इस पर भी विस्तृत चर्चा हुई स्वयं सहायता समूह की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट, प्रकृ‌तिक खेती के लिए बीजामृत व जीवामृत तैयार कर,उनकी ब्रांडिंग, लोगो लगाकर व उचित दाम पर उसकी मार्केटिंग सोशल मीडिया व अमेजन आदि के माध्यम से करें तो गौशाला के गोबर के सदुपयोग के साथ-साथ किसान भाई व अन्य लोग भी लाभान्वित होंगे। समूह की आय भी बढ़ेगी और वे स्वावलम्बी बनेंगी।कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि जनपद में स्थापित 76 गौशालाओं से प्राप्त अपशिष्ट से लगभग 950 टन यूरिया, 410 टन डीएपी एवं 290 टन पोटाश के बराबर पोषक तत्व मिट्टी को प्रदान की जा सकती है।

[27/11, 8:13 pm] +91 99191 96696: *जिलाधिकारी ने की डिजिटलीकरण किए गए गणना प्रपत्रों की प्रगति की समीक्षा*

*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर 28 बी.एल.ओ. के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश*

*कौशांबी।* भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ.प्र. लखनऊ द्वारा नियत कार्यक्रम के अनुसार विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बन्धित दिनांक 04.11.2025 से 04.12.2025 तक की अवधि में बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा गणना प्रपत्रों के वितरण एकत्रीकरण का कार्य किया जा रहा है।

जिलाधिकारी डॉ अमित पाल ने डिजिटलीकरण किए गए गणना प्रपत्रों की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा में 251-सिराथू के 04, 252-मंझनपुर के 19 (बूथ नं. 6 के बी.एल.ओ. राधेश्याम एवं बूथ नं. 432 के बी.एल.ओ. संतोष कुमार गुप्ता आदि) तथा 253-चायल के 05 बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा 10 प्रतिशत से कम डिजिटलीकरण किये गये गणना प्रपत्रों की प्रगति के कारण सम्बन्धित बी.एल.ओ. के खिलाफ निर्वाचन आयोग के सुसंगत धाराओ के अन्तर्गत वैधानिक कठोर कार्यवाही के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया एवं यह भी निर्देश दिए गए है कि पुनरीक्षण के कार्य में जिस बी.एल.ओ. के द्वारा लापरवाही की जायेगीं, उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

[27/11, 9:18 pm] +91 72030 25344: *थाना सैनी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 12 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*

*कड़ा कौशांबी* पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना सैनी पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल 09 अभियोगों से सम्बन्धित 12 अभियुक्तों को अगल-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया गिरफ्तार अभियुक्तों में केस नं0 1042/2023 से सम्बन्धित 03 वारण्टी अभियुक्त 1. भीम सिंह पुत्र राधेश्याम यादव 2. प्रहलाद सिंह पुत्र मातादीन यादव 3. बचान सिंह पुत्र राधेश्याम निवासीगण काजीपुर पथरावां थाना सैनी वा परिवाद सं0 2397/16 से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्ता लक्ष्मी देवी पत्नी मिठाई लाल निवासी नगर पंचायत अझुआ थाना सैनी वा मु0अ0सं0 230/24 धारा 323/504/354/304/34 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी रितू केशरवानी पुत्री राम लाल निवासी भोला चौराहा अझुआ थाना सैनी वा मु0अ0सं0 660/08 से सम्बन्धित 02 वारण्टी अभियुक्त 1.बाबू लाल पुत्र स्व0 सुन्दर लाल 2.कुन्ना पत्नी बाबू लाल निवासीगण ग्राम निदुरा थाना सैनी वा मु0अ0सं0 412/23 धारा 457/380/411/328 भादवि थाना कोखराज से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त गोलू पुत्र घूरे लाल सरोज निवासी मौहारी बाग मजरा गोविन्दपुर गोरियो थाना सैनी वा केश नं0 3518/2013 से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त महेश पासी पुत्र स्व0 केदार नाथ पासी निवासी महुबारी थाना सैनी वा केश नं0 45/2009 से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त जय चन्द पुत्र भुल्ला पासी निवासी सिराथू थाना सैनी वा एनसीआर नं0 110/2005 से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त साजन पुत्र रामहित निवासी महेशपुर गनपा थाना सैनी वा मु0अ0सं0 827/2015 से सम्बन्धित 02 वारण्टी अभियुक्त 1.बछराज पासी पुत्र स्व0 गजोधर उर्फ राम सवारे निवासी वार्ड नं0 06 अझुआ थाना सैनी को थाना सैनी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है

Taza Khabar