कौशाम्बी 26 मार्च 26*दो लोग कर रहे थे झगड़ा बीच में बोल दी महिला दबंगों ने महिला के परिवार पर किया हमला*
*हर्रायपुर कौशांबी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पठन पुरवा में 25 मार्च की रात्रि 9:00 बजे प्रदीप कुमार वा श्यामू आपस में मारपीट कर रहे थे इसी बीच गांव की महिला सुमन देवी पत्नी धारा सिंह के घर के पास दोनों पहुंच गए जिस पर महिला ने बीच में बोल दिया इससे बौखलाए दबंगों ने महिला समेत उसके परिवार पर हमला कर दिया जिससे कई लोग घायल हो गए हैं झगड़ा कर रहे श्यामू का पुत्र शिवम व भतीजे गोविन्द तथा हिमाशू भी लाठी डण्डा व कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और सुमन वा उसके बेटे आशीष वा देवरानी सुनीता देवर संतलाल शैलेंद्र और मनोज को लाठी डंडे से मारा पीटा है जिससे सभी को चोट आई हैं आशीष की हालत गंभीर है उसके सर पर कुल्हाड़ी का वार कर दिया गया है घायलों के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया मामले की सूचना थाना पुलिस और डायल 112 पुलिस को दी गई है महिला का कहना है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं किया मूरतगंज चौकी की पुलिस मौके पर मारपीट में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर अपने साथ ले गई है मारपीट में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मूरतगंज पहुंचाया गया है जहां से उन्हें दूसरे अस्पताल भेज दिया गया है महिला का आरोप है कि चौकी पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है 26 मार्च को महिला ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत किया है

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 मार्च 26 *कल्याणी गैस एजेंसी की कालाबाजारी : कस्बा के लोगों का जीना मुश्किल*
सहारनपुर 26 मार्च 26*सरसावा टोल प्लाजा पर हफ्ता* *वसूली का हंगामा, 5* *फर्जी किसान नेता गिरफ्तार*
जम्मू 26 मार्च 26*कश्मीर में फिर मिले आस्तीन के सांप-घाटी में बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़*