कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*दबंगों के कब्जे से खाली करायी गयी जमीन निर्मित मकान में भी बंजर भूमि का कब्जा*
*कब्जा करने वाले दबंगों से लेखपाल ने कहा निर्मित मकान में बंजर भूमि को खाली करें*
*कोखराज कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के चायल तहसील क्षेत्र में ग्राम मकदूम पुर काजी में ग्राम सभा बंजर भूमि गाटा संख्या 387 में ग्राम सभा के दबंग भूमाफिया के द्वारा कब्जा करने के प्रयास किया जा रहा था जिस पर उपजिलाधिकारी चायल को शिकायत कर्ता शारदा प्रशाद गुप्ता ने अवगत कराया कि भूमाफियाओं के द्वारा जमीन पर कब्जा किया जा रहा है और जमीन पर दबंगो के द्वारा ईंट,बालू आदि सामग्री गिरायी जा चुकी हैं जिस पर उपजिलाधिकारी चायल ने मौके पर राजस्व टीम के साथ पहुँच कर नाप जोख कर जमीन पर रखे अवैध निर्माण सामग्री को जेसीबी मशीन से खाली कराया और कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि यदि तनिक भी निर्माण का प्रयास किया तो मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी मौके पर शिकायत कर्ता शारदा प्रशाद गुप्ता ने अधिकारियों से गुहार भी लगाई की भूमाफियाओं से जानमाल की रक्षा की जाय और दबंगों के खिलाफ कार्यवाही हो मौके पर राजस्व टीम तहसीलदार,व कानून गो,सरफराज आलम,लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष ज्ञान पाल,लेखपाल पवन राय, लेखपाल सतीश,व ग्रामीणों की मौजूदगी में खाली कराया गया जबकि निर्माणाधीन माकान में बंजर जमीन के कब्जे को खाली कराने के लिए कहा गया हैं।

More Stories
लखनऊ 26 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
रोहतास26 फ़रवरी 26*अपहृत इंटर की छात्रा एवं ब्यूटी पार्लर कर्मी शिवानी कुमारी का शव बुधवार को बांका से बरामद किया गया।
सहारनपुर 26 फ़रवरी 26*थाना नागल एवम कोतवाली नगर प्रभारियो की बडी कार्रवाई*