कौशाम्बी 25 मई * नव नियुक्त अधिशासी अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया
संवाददाता – कौशाम्बी से- व्यूरो चीफ यशवंत सिंह की रिपोर्ट न्यूज यूपी आजतक
कौशाम्बी 25 मई* अधिशासी अधिकारी निशांत भाष्कर ने नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा कार्यालय पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया।कार्यालय के कर्मचारियों व सम्मानित नागरिकों ने नव नियुक्त अधिशासी अधिकारी को फ़ूलों की माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया।उन्होंने कहा कि नगर का विकास और लोगों की समस्या का निदान करना मेरी प्राथमिकता होगी। आपको बता दें कि अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह के स्थानांतरण के बाद शैलेन्द्र कुमार मिश्र को अधिसूचना लगने से पूर्व नगर पंचायत का प्रभारी अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया था लेकिन जैसे ही अधिसूचना हटायी गयी शासन ने स्थाई रूप से निशांत भाष्कर की नियुक्ति नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा में अधिशासी अधिकारी के रूप मे कर दिया ।निशांत भाष्कर बुधवार को कार्यालय पहुंच कर विधिवत कार्य भार ग्रहण कर लिया। कार्यालय के सभी कर्मचारियों से परिचय करने के साथ ही उनके कार्य की भी जानकारी प्राप्त की। कार्यालय से निकल कर अधिशासी अधिकारी सीधे गौशाला पहुंचे जहाँ गायों को गुड़ और पूड़ी खिलाकर उनका आशीर्वाद लिए। इस अवसर पर चेयरमैन पति संजय सरोज, हिरेंद्र सिंह, अशोक सरोज राकेश कुमार अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ6अगस्त26*भारी बेइज्जती लानत-मलानत के बाद NHAI जागा
नई दिल्ली6अगस्त26*PM मोदी से जुड़ा फेसबुक का क्या है विवाद? जिसके लिए मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग को मांगनी पड़ी माफी*
नई दिल्ली6अगस्त26**FCRA Amendment Bill: केंद्र सरकार अब एफसीआरए संशोधन विधेयक पेश करने की तैयारी कर रही है.*