February 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

 

[25/02, 21:10] +91 96486 24949: *बोलोरो गाड़ी में लगाई आग जलकर खाक*

*महेवाघाट कौशाम्बी*। महेवाघाट थाना क्षेत्र में देर रात एक बोलेरो गाड़ी में आग लगा दी गई है इस अग्निकांड में बोलोरो गाड़ी जलकर खाक हो गई है पास में बने मकान का एक कमरा भी चपेट में आ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है,पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।महेवाघाट थाना क्षेत्र के गरौली गांव निवासी ग्राम प्रधान धीर सिंह यादव के भाई और बोलेरो चालक उमेश यादव रोज़ की तरह बुकिंग से लौटकर अपनी गाड़ी सड़क किनारे बने मकान के पास खड़ी कर उसी में सो गए देर रात बदमाशों ने बोलेरो के चारों ओर पुआल लगाकर आग लगा दी।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।आग की तेज लपटों से आसपास अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो के साथ ही सड़क किनारे बना मकान भी आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने शोर मचाया और आग बुझाने की कोशिश शुरू की इस घटना में बोलेरो जलकर खाक हो गई है आरोप है कि बोलोरो गाड़ी में सो रहे चालक को कथित रूप से जिंदा जलाने की कोशिश की गई है।

[25/02, 21:14] +91 99562 82731: *एएसपी ने किया विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा*

*कौशाम्बी* दुर्गा भाभी सभागार स्थित पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 107 के अंतर्गत गठित विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान जिले में बालकों से संबंधित प्रकरणों,लंबित मामलों,संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान,तथा उनके पुनर्वास से जुड़ी कार्यवाहियों की विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विशेष किशोर पुलिस इकाई का उद्देश्य कानून से संघर्षरत बालकों एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति संवेदनशील,मानवीय और सुधारात्मक दृष्टिकोण अपनाना है। बैठक में सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को समन्वय बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में बाल सुरक्षा एवं पुनर्वास से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई और नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया गया।

[25/02, 21:14] +91 99562 82731: *न्यायालय के आदेश के विपरीत खुलेआम दबंगई जमीन पर लगा दिया बोर्ड*

*प्रदेश में सरकार बदलने के बाद भी अराजकता में कमी नहीं दिखाई पड़ रही है*

*कौशाम्बी* प्रदेश में सरकारें बदली लोगों को उम्मीद जागी कि सरकार बदलने के बाद कानून व्यवस्था में सुधार होगा आम जनता को न्याय मिलेगा दबंगई करने वाले लोग परास्त होंगे लेकिन सरकार बदलने के बाद भी अराजकता में कमी नहीं दिखाई पड़ रही है अराजकता कम होने का दावा सरकारें और अधिकारी कर रहे हैं लेकिन सरकार बदलने के बाद भी अराजकता करने वाले के मंसूबे कम होते नहीं दिख रहे हैं जमीनी विवाद का हवाला देकर के आए दिन गुंडा टैक्स वसूली करने वाले लोग खुले आम सड़कों पर घूम रहे हैं उन पर कार्रवाई होती नहीं दिख रही है और जमीनी विवाद का हवाला देकर पुलिस भी अपना पल्ला झाड़ रही है जिन मामलों में अदालत के स्पष्ट निर्देश मिल चुके हैं उन मामलों में भी दबंग लोग हस्तक्षेप करने से बाज नहीं आ रहे हैं जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं ताजा मामला चरवा थाना क्षेत्र के सैय्यद सरावां के तनवीर अहमद का है तनवीर अहमद के पक्ष में हाई कोर्ट से स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद दबंगों के आतंक से तनवीर अहमद अपनी जमीन पर काबिज नहीं हो पा रहा है जिससे चौपट कानून व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है

चायल तहसील क्षेत्र के सैय्यद सरावां निवासी तनवीर अहमद पुत्र वजीरूला हसन वर्तमान में रहमत नगर जीटीवी नगर करेली प्रयागराज में रहते है उनकी आराजी संख्या 283 रकवा 1600 हेक्टेयर सैय्यद सरावां में हाईकोर्ट और चकबंदी न्यायालय ने तनवीर अहमद के पक्ष में स्पष्ट आदेश दिया है तनवीर अहमद की जमीन में हाई कोर्ट से निर्माण का भी आदेश हुआ है लेकिन दबंग इतने बलशाली है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी तनवीर अहमद अपनी जमीन पर निर्माण नहीं करने पा रहे हैं जमीनी मामले में हिस्सा वसूली के चलते माननीय कहे जाने वाले लोगों द्वारा दबंगों को संरक्षण दिया जा रहा है जिससे आम जनता पीड़ित परेशान दिखाई पड़ रही है जमीन पर कब्जे की नियत से तनवीर अहमद और उनके परिवार के लोगों के साथ गाली गलौज कर धमकी दी जा रही है और हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे तनवीर अहमद और उनके परिवार के लोग भयभीत है दबंगई करने वाले लोगों के प्रभाव के चलते चरवा थाना और सैय्यद सरावां चौकी पुलिस में तनवीर अहमद की सुनवाई नहीं हो रही है जिस पर तनवीर अहमद ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर 24 फरवरी को एसपी को मामले की जानकारी देकर दबंगई करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की है

शिकायती पत्र देते हुए पुलिस अधीक्षक को तनवीर अहमद ने बताया कि उनकी जमीन पर जबरिया कब्जा करने का प्रयास करने वाले ऐनुल इस्लाम फकरुल इस्लाम अफरीदी इस्लाम कादिर इस्लाम आदि बेवजह जमीन पर अपना कब्जा बता रहे हैं और उसके बदले में गुंडा टैक्स की डिमांड कर रहे हैं जब उन्हें गुंडा टैक्स नहीं दिया गया तो तनवीर अहमद की जमीन में जबरिया बोर्ड लगा दिया है दबंग दहशत और भय का माहौल कायम कर रहे हैं जबकि दबंग का इस जमीन के अभिलेखों में कही नाम नहीं दर्ज है लेकिन जमीन में मौके पर बोर्ड लगाकर वह आतंक कायम कर वास्तविक मालिक को परेशान करने पर उतारू है

[25/02, 21:14] +91 98391 01290: *पुलिस अधीक्षक ने की फरियादियों के शिकायतों की ऑनलाइन समीक्षा*

*कौशाम्बी।* पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जनपद के विभिन्न थानों पर उपस्थित फरियादियों की समस्याओं के संबंध में संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों से ऑनलाइन संवाद स्थापित किया गया।इस दौरान अलग-अलग थानों में आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं की जानकारी सीधे ली गई और प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।उन्होंने यह भी कहा कि थानों पर आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण एवं नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया गया।

[25/02, 21:14] +91 98391 01290: *छात्र शक्ति इन्फ्रा लिमिटेड के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी से कारोबारियों में हड़कंप*

*कौशाम्बी।* सड़क निर्माण में लगी कंपनियों के ठिकानों पर अचानक प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मार दिया है जिससे अन्य ठेकेदारों के कार्यालय में हड़कंप मच गया है प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छात्र शक्ति इन्फ्रा लिमिटेड के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की।सूत्रों के मुताबिक,टीम ने पहचान छिपाने के लिए शादी के पंपलेट लगी लग्जरी गाड़ियों से सराय अकिल थाना क्षेत्र के जयंतीपुर स्थित छात्र शक्ति इन्फ्रा लिमिटेड के ठिकानों ऑफिस और प्लांट पर पहुंची सुबह से आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में पहुंचे अधिकारियों ने परिसर को सुरक्षा बलों के साथ घेर लिया।कार्रवाई के दौरान ऑफिस के अंदर और बाहर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। कड़े पहरे के बीच दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपये के लेन-देन से जुड़े कागजातों की जांच की जा रही है।ईडी की इस कार्रवाई से इलाके के बड़े कारोबारियों में खलबली मच गई है। देर शाम तक छापेमारी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल अधिकारी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

[25/02, 21:24] +91 98391 01290: *मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर*

*भरवारी कौशाम्बी।* नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 11 स्थित प्राथमिक विद्यालय मारूफपुर अमहा में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में बीएलओ द्वारा नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने तथा त्रुटियों के सुधार के लिए जारी किए गए नोटिसों की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि पात्र व्यक्तियों का नाम समयबद्ध तरीके से जोड़ा जाए और किसी भी प्रकार की त्रुटि को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाए।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी भी मौजूद रहीं। उन्होंने अभियान को गंभीरता से संचालित करने और अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जागरूक कर सूची में शामिल करने पर जोर दिया।

[25/02, 21:39] +91 98391 01290: *दुर्गा भाभी सभागार में जनपद स्तरीय नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर समिति की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न*

*कौशाम्बी।* जिले के पुलिस कार्यालय के दुर्गा भाभी सभागार में जनपद स्तरीय नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा की गई।इस दौरान जनपद में मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु बहु-विभागीय समन्वय को सुदृढ़ बनाने,अवैध मादक पदार्थों के संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अभियान संचालित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही विद्यालयों महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने पर बल दिया गया।अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध संयुक्त प्रवर्तन कार्यवाही, नियमित निरीक्षण, खुफिया तंत्र की सक्रियता एवं जनसहभागिता के माध्यम से प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए। नशा मुक्ति एवं पुनर्वास से जुड़े संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर जरूरतमंद व्यक्तियों को उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराने की कार्ययोजना भी तैयार की गई।
बैठक में जिला आबकारी अधिकारी,ड्रग विभाग के अधिकारी आबकारी निरीक्षक,एएचटीयू प्रभारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जनपद पुलिस का संकल्प: मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर कठोर कार्यवाही एवं समाज को नशा मुक्त बनाने हेतु सतत अभियान चलाया जाता रहेगा

[25/02, 21:40] +91 81156 50600: *हाइवे में भिड़े वाहन,बाल बाल बचे कार सवार*

*अझुवा कौशाम्बी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा हाइवे में ट्रक के ब्रेक मारने से पीछे जा रहे वाहन भिड़ गए इस हादसे में कार सवार बाल बाल बच गए।
घटनाक्रम के मुताबिक भूपेंद्र पुत्र नत्थू निवासी अलीगढ़ पिकअप वाहन में गुजरात से शराब लोडकर कौशाम्बी जा रहा था ज्योंहि अझुवा कस्बे हनुमान मंदिर के सामने पहुंचा आगे जा रहा अज्ञात ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिया जिससे पीछे लगे पिकप चालक ने भी ब्रेक लिया इसी दौरान पीछे आया कार चालक पिकप वाहन से भिड़ गया जिससे कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया हलांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकप वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई थी।

[25/02, 21:40] +91 81156 50600: *2 करोड़ 59 लाख में बना धोबी घाट तालाब का हाल बेहाल*

*अझुवा कौशांबी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा वार्ड नंबर 2 अंबेडकर नगर में सौंदर्यी कृत धोबी घाट तालाब में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है तालाब के पानी से भीषण बदबू आ रही है और गंदगी से वार्ड के वासी भी परेशान है वार्ड वासियों के अनुसार यह बदबू मुख्य रूप से तालाब में कचरा जमा होने, सड़ते हुए पौधों और पानी स्थिर होने के कारण उत्पन्न होती है जिससे मच्छरों का प्रकोप सहित संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है स्थानीय प्रशासन से शिकायत के बावजूद सफाई नहीं हो रहीं है लगभग 2 करोड़ 59 लाख की अधिक की लागत से धोबी घाट तालाब का सौंदर्यीकरण 2016-17 में योजना के तहत तालाब की घेराबंदी भव्य प्रवेश द्वार घाटों का सौंदर्यीकरण तालाब का गहरीकरण ,टहलने के लिए पाथवे,घास और पौधरोपण ,बैठने के लिए बेंच ,50 लाख की लागत से आधुनिक लाइटिंग शौचालय आदि की व्यवस्था करना था ।वार्ड वासी बीरू ने बताया तालाब के गंदे पानी से सभी दुकानदार,नागरिक परेशान हैं,सौंदर्यीकृत तालाब के लगभग 400 मीटर के एरिया में फूल पौधे लगाए गए थे जिनकी सिंचाई के लिए चारों तरफ पाइप डालकर लगभग 13 टोंटिया लगाई गईं लेकिन सच्चाई यह कि मात्र 2से 3 टोंटियों से 50 मीटर तक ही पानी निकलता है,जिससे पानी के अभाव में पुष्प पौधे सूखे जा रहे हैं। रात दिन रखवाली के लिए 3 केयर टेकर लगाए गए।जो नाकाफी साबित हो रहे हैं।
ननका ने बताया इस धोबीघाट तालाब की पाथवे में भ्रमण के लिए भोर से स्वास्थ्य को लेकर जागृत लोग टहलने आते हैं दर्जनों चक्कर लगाकर अपने सेहत सही रखने का प्रयास करते हैं धोबीघाट तालाब रूपी पार्क की घास,खर काटकर बाउंड्री की तरफ गंदगी का ढेर लगा दिया जाता है जिससे विषैले कीड़ों सांपों का खतरा बना रहता है।सेहत की फिक्रमंद और वार्ड वासियों ने जिम्मेदारों से सौंदर्य कृत धोबी घाट तालाब की व्यवस्था ठीक करने की मांग की है।जिम्मेदारों ने कहा शीघ्र ही धोबी घाट तालाब की व्यवस्था सुधार दी जाएगी।

[25/02, 21:40] +91 81156 50600: *ट्रक से भिड़ा डीसीएम चालक उपचार के दौरान मौत*

*अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहंदा मोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगे जा रहे ट्रक से अनियंत्रित होकर एक डीसीएम चालक भिड़ गया जिससे डीसीएम चालक केबिन में चिपक कर रह गया।दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद डी सी एम चालक को केबिन से बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया है गंभीर रूप से घायल डी सी एम चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई है।खबर लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो सकी है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

[25/02, 22:00] Anil: *कोचिंग जा रहे छात्र को तेज रफ्तार बस ने रौंदा छात्र की मौत*

*छात्र की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर किया आवागमन बाधित हंगामा*

*कौशांबी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र का एक छात्र साइकिल से कोचिंग जा रहा था लेकिन उसे तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया है जिससे छात्र की मौत हो गई है मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया है

जानकारी के अनुसार संदीपन घाट थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी पवन पटेल उम्र 18 वर्ष पुत्र गंगा प्रसाद बुधवार की सुबह साइकिल से कोचिंग में कंप्यूटर का कोर्स सीखने जा रहे थे जैसे ही पावन पूरामुफ्ती थाना के समीप जीटी रोड पर पहुंचे तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया,जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है

[25/02, 22:00] Anil: *04 वारण्टी अभियुक्तों को सैनी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कौशांबी* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना सैनी पुलिस टीम द्वारा केस नं0 6500/22 धारा 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त कमलेश कुमार पुत्र गंगा प्रसाद निवासी सिराथू थाना सैनी व एनसीआर नं0 197/13 धारा 323/504/506 भादवि से सम्बन्धित 02 वारण्टी अभियुक्त 1. दिनई पुत्र महादेव 2. बबलू पुत्र दिनई निवासीगण भड़ेहरी थाना सैनी तथा मु0अ0सं0 279/24 से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त हरिओंम पुत्र कुवांरे निवासी मोहरी बाग मजरा गोविन्दपुर गोरियों थाना सैनी को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।

[25/02, 22:06] +91 99191 96696: *क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल के साथ थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र में किया एरिया डोमिनेशन*

*कौशांबी।* आगामी पर्व होली व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस बल के साथ थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।आमजन से अनुरोध किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।जनपद पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर गश्त एवं एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही जारी रहेगी।

[25/02, 22:06] +91 99191 96696: *पिछली कार्यवाही का विवरण उपलब्ध ना करा पाने से दिशा की बैठक हुई स्थगित*

*सांसद ने कहा कि यह मेरा दुर्भाग्य है कि मैं इस जिले का सांसद हू जहा विकास के लिए भ्रष्टाचार की सीढ़ी से होकर गुजरना पड़ता है*

*कौशाम्बी।* जिले में सांसद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में होने वाली दिशा की बैठक स्थगित हो गई है,सांसद ने आरोप लगाया कि गत कार्यवाही का विवरण मांगने पर अधिकारी उसका जवाब नहीं दे सके जिसके बाद बैठक को निरस्त कर दिया गया है,वही सांसद ने एक हफ्ते के अंदर विवरण कंप्लीट कर पुनः बैठक कराने के लिए निर्देशित किया है।जिले में विकास कार्यों के लिए आयोजित होने वाली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक,केंद्र प्रायोजित योजनाओं जैसे मनरेगा,पीएम आवास सड़क,बिजली,पानी के सुचारू कार्यान्वयन की समीक्षा करने के लिए हर तिमाही में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक आयोजित की जाती है। इसकी अध्यक्षता संबंधित जिले के लोकसभा सांसद करते हैं, जिसमें जिला प्रशासन और निर्वाचित प्रतिनिधि मिलकर विकास कार्यों को गति देते है।बुधवार को आयोजित होने वाली दिशा की यह बैठक सांसद पुष्पेंद्र सरोज की अध्यक्षता में आयोजित होनी थी,लेकिन सांसद के बैठक में पहुंचने के बाद जब उन्होंने गत कार्यवाही का विवरण मांगा तो संबंधित अधिकारी उसका सही जवाब नहीं दे सके,जिस पर बैठक को निरस्त कर दिया गया है और एक हफ्ते में विवरण कंप्लीट कर पुनः बैठक कराने के लिए निर्देशित किया है।इस दौरान सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विकास कार्यों पर सवाल उठाया है।सांसद ने कहा कि भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है,कोई भी कार्य बिना भ्रष्टाचार के संभव नहीं है, यहां 5 हजार से शुरू होकर लाखों में कमीशनबाजी चलती है,और बिना कमीशन के कोई काम नहीं होता है।इस सरकार में कोई भी गरीब अपना कोई भी काम बिना भ्रष्टाचार के नहीं करा पा रहा है,यह दुर्भाग्य है कि इस जिले के डिप्टी सीएम भी है लेकिन इस पर भी अधिकारी विकास कार्यों को लेकर गंभीर नहीं है।इस दौरान सांसद ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर भ्रष्टाचार का समर्थन करने के आरोप लगाए है,सांसद ने कहा कि डिप्टी सीएम का गृह जनपद होने के बावजूद भ्रष्टाचार पर कई शिकायतें है,लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम खुद ही कहते है कि मेरे विधायक नहीं होने और डिप्टी सीएम होने के बावजूद जिला सौ साल पीछे चला गया है,सांसद ने कहा कि यह मेरा दुर्भाग्य है कि मैं इस जिले का सांसद हू जहा विकास के लिए भ्रष्टाचार की सीढ़ी से होकर गुजरना पड़ता है।

[25/02, 22:06] +91 99191 96696: *प्रतियोगी परीक्षार्थी की आम के पेड़ पर मिली लाश*

*कौशांबी।* पिपरी थाना क्षेत्र के निजामपुर पुरैनी गांव के बाहर आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता हुआ प्रतियोगी छात्र का शव मिला है शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया,घटना की सूचना खेत की सिंचाई कर रहे लोगों ने परिजनों और पुलिस को दी।मौके पर पहुंचे परिजन युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के निजामपुर पुरैनी गांव निवासी शुभम यादव उम्र 18 वर्ष पुत्र बालचरन यादव बीए का छात्र था,वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था,सुबह खेत में पानी लगाए लोगों ने छात्र का शव पेड़ पर लटकता हुआ देखा तो सनसनी मच गई,लोगो ने इसकी जानकारी छात्र के परिजनों को दी,मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुटी हुई है। छात्र की मौत अचानक कैसे हुई इस पर सवाल खड़ा है।

[25/02, 22:06] +91 99191 96696: *संतो के सम्मान पर आंच बर्दाश्त नहीं ~ गौरव पाण्डेय*

*कौशांबी।* मंझनपुर स्थित जिलाधिकारी मुख्यालय पर बुधवार को कांग्रेसियों ने शंख और मंत्रो के उदघोष के साथ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा इस दौरान जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से बौखलाई हुई है जिस प्रकार से हमारे संतों का अपमान किया जा रहा है वो बर्दाश्त के योग्य नहीं है शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के खिलाफ साजिश रच कर उनके खिलाफ पास्को जैसे घिनौने मुकदमे में फंसा कर उनकी छवि को धूमिल कर रही है ! भाजपा सरकार सनातनी होने का ढोंग करती है ये सनातन धर्म का अपमान करती है प्रयागराज में पास्को एक्ट की मुकदमे की जांच को लेकर अविमुक्तेश्वरानंद ने सवाल उठाए मंगलवार को उन्होंने एक तस्वीर जारी कर प्रयागराज के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा और वादी आशुतोष ब्रह्मचारी के बीच नजदीकियों के आरोप आरोप लगाएं हैं इसके बाद आर्चाय भूपेंद्र शुक्ला रोनू महाराज ने कहा कि भाजपा सरकार केवल धर्म का आड़ लेकर संतो के साथ दुर्व्यवहार करती है उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री स्वयं योगी है उसके बाद भी हमारे शंकराचार्यों के साथ इस तरीके का कृत्य करती है यह दुखद और निंदनीय है। इसके बाद रोहित पण्डित जी ने कहा कि इस भाजपा सरकार को सत्ता का अहंकार आ गया है और जब जब अहंकार आता है उस चीज का विनाश तय हो जाता है यही आज हो रहा है भाजपा सरकार हमारे पूज्य संतों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है जो कत्तई बर्दाश्त के योग्य नहीं है 2027 में जनता में इन्हें खुद जवाब देगी!कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आचार्य वेद प्रकाश मिश्रा,पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,आशीष मिश्रा पप्पू,दीपक पाण्डेय बाबू जी,मनोज सिंह पटेल,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,श्याम सिंह भदौरिया,संतोष शुक्ला,आसिफ अल्वी,शशि मिश्रा,कप्तान द्विवेदी,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव, ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल,नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी,नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय, सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,मनोज शुक्ला,कल्लू पाण्डेय, शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद पाण्डेय,विधि विभाग के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र द्विवेदी,शैलेन्द्र उपाध्याय,रंजीत वर्मा,कार्यालय प्रभारी हेमन्त रावत,जयप्रकाश जायसवाल, ब्लाक अध्यक्ष सिराथू रामप्रकाश पंडा,रमेश यादव,घनश्याम कुशवाहा,करन सिंह कुशवाहा,आयुष यादव,अनुज कुमार पासी,राजकुमार यादव,मल्हू यादव,रामाकृत पासी,कमल सिंह पटेल बलजीत कुमार सरोज,असरफी लाल शान्ति देवी,रूपा देवी,निराशा देवी हेमा देवी,रमेश चंद्र केशरवानी,सुरेंद्र सरोज रावेंद्र कुमार,बैजनाथ,नोखे लाल यादव सतनेश कुमारी,ओम प्रकाश पंडा बिफई लाल छोटेलाल रैदास,पवन कुमार नन्द लाल गौतम,रजनीश कुमार जाटव शुभम मिश्रा,शुभम तिवारी सहित सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही।

[25/02, 22:11] +91 63921 77313: *सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत जांच में जुटी पुलिस*

*कौशाम्बी* सराय अकील थाना क्षेत्र अंतर्गत तरना गांव के पास सड़क हादसे में एक साइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साइकिल सवार किसी काम से सड़क से गुजर रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर है।

[25/02, 22:11] +91 63921 77313: *रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी बाइक उठा ले गए चोर*

*कौशाम्बी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट के बाहर से 24 फरवरी की आधी रात को चोर ने बाइक पार कर दिया चोरी की घटना वहां लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि चोर ने घटना को अंजाम देने से पहले करीब एक घंटे तक पूरे इलाके की रेकी की। रात 1 बजे उसने अपने पैरों से बाइक का लॉक तोड़ा और कुछ ही देर में बाइक लेकर फरार हो गया।सुबह जब बाइक मालिक ने अपनी गाड़ी नहीं देखी तो काफी खोजबीन की। बाद में रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरी का खुलासा हुआ। पीड़ित ने इस संबंध में मंझनपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है पीड़ित की पहचान लखनऊ के मुफ्तीगंज निवासी असगर रिजवी के रूप में हुई है। असगर मंझनपुर में अपने दोस्त रमजान रजा पुत्र शमशाद अहमद के यहां आए हुए थे। उन्होंने अपनी बाइक महाराजा फैमिली रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी की थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोर की तलाश में जुटी हुई है।

 

Taza Khabar