कौशाम्बी 25दिसम्बर 25*कांग्रेस ने मनाई महामना पण्डित मदन मोहन मालवीय की जयंती सहित विभिन्न महापुरुषों की जयंती वा पुण्यतिथि*
*कौशाम्बी।* नगर पंचायत चरवा में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रणेता भारत रत्न महामना पण्डित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती व प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजगोपालाचारी जी की पुण्य तिथि एवं महाराजा बिजली पासी जी की जयंती और चरवा के बाबा बच्चा लाल जी की पुण्यतिथि मनाई गई इस दौरान सभी महापुरुषों को पुष्पांजलि एवं नमन करते हुए गौरव पाण्डेय ने कहा कि पण्डित मदन मोहन मालवीय जी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, ‘सत्यमेव जयते’ को लोकप्रिय बनाया और 2014 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित हुए। इसके बाद जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय बाबू जी ने बताया कि सी. राजगोपालाचारी एक राजनेता, वकील, स्वतंत्रता सेनानी और भारत में जन्मे एकमात्र गवर्नर-जनरल थे। वे 1959 में स्वतंत्र पार्टी के संस्थापक और नेता थे। तत्पश्चात जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला ने कहा कि महाराजा बिजली पासी जी पासी समुदाय के एक महान भारतीय राजा थे, वे उत्तरी भारत में एक राजा के रूप में लोकप्रिय थे। बिजली पासी ने वर्तमान उत्तर प्रदेश राज्य के एक हिस्से पर शासन किया। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष कैलाश केसरवानी ने कहा कि बाबा बच्चा लाल जी चरवा की वो धरोहर थे जिन्होंने चरवा के विकास के लिए हर वो कार्य जैसे शिक्षा,और रोजगार, सड़क,बिजली जैसे प्रमुख वो कार्य किया जिससे चरवा की जनता का भविष्य उज्ज्वल हो सके ! चरवा अपने राज नेता बाबा बच्चा लाल जी का आजीवन कर्जदार रहेगा.! इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय बाबू जी,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद पाण्डेय,व्यापार मंडल के अध्यक्ष कैलाश केसरवानी, ज्ञान प्रकाश,फतेहपुर अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष भुलई सरोज,शर्तेंदु सिंह,सचिन सिंह, हरिश्चंद्र सिंह,राम हर्ष ,राजेंद्र त्रिपाठी जी ,श्याम मूर्ति त्रिपाठी,जिला महासचिव सुरेंद्र शुक्ला राज बहादुर चौधरी,अशोक पाण्डेय,सुभाष सिंह,संतोष शुक्ला,आसिफ़ अल्वी ,जगदीश वैश्य,शशि मिश्रा, राम प्रकाश पंडा, विजय यादव, दुर्गेश प्रजापति सकील अब्बास ,बिलाल हसन डाक्टर साहब मीजान बैजनाथ गोस्वामी नौसे आलम, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे!

More Stories
उन्नाव 18 जनवरी 26**परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 26 विवादित जोड़ो की सकुशल की गयी विदाई*
कौशाम्बी 18 जनवरी 26**आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1253 मरीजों का चिकित्सको द्वारा किया गया उपचार*
कौशाम्बी 18जनवरी 26**युवा और किसान विरोधी है भाजपा सरकार ~ विजय प्रकाश*