कौशाम्बी 24/11/25*नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच ने किया जोरदार स्वागत*
*कौशांबी* राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच कौशांबी के नए जिला अध्यक्ष के रूप में अवधेश कुमार सोनी को संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने नियुक्त किया है इस बात की जानकारी जैसे ही स्वर्णकार समाज के लोगों को लगी चायल तहसील क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ चौराहे पर सोमवार के दिन नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सोनी का मंच के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं व्यापारियों ने जोरदार तरीके से स्वागत अभिनंदन किया है विश्वकर्मा वंशी स्वर्णकार समाज के लोगों ने अवधेश सोनी को माला पहनकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है अंग वस्त्र देकर उपहार भेट कर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत हुआ है इस मौके पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सोनी ने कहा कि स्वर्णकार समाज के लोगों के हितों की रक्षा करना उनका पहला दायित्व होगा और स्वर्णकार समाज के ऊपर आने वाली हर समस्याओं के समाधान में वह बढ़-चढ़कर आगे खड़े दिखाई पड़ेंगे उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर भरोसा जताया है और वह संगठन के भरोसे पर हमेशा खरे उतरेंगे इस मौके पर अनुराग पांडे उमाशंकर सोनी शिव शंकर सोनी आशीष सोनी हरिश्चंद्र सोनी अर्जुन सोनी मोनू गुप्ता दिलीप प्रजापति सोनू विश्वकर्मा आकाश सोनी अजय विश्वकर्मा उमेश विश्वकर्मा सहित मंच के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता और तमाम व्यापारी उपस्थित रहें

More Stories
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया
नोएडा 5 मार्च 26* होली मिलन समारोह मे सम्मिलित हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी
हरदोई 5 मार्च 26*गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत होली की खुशियां मातम में बदली