March 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 23दिसम्बर 25*अनाथ बच्चों से मुलाकात कर डीएम ने सुनी उनकी समस्याएं*

कौशाम्बी 23दिसम्बर 25*अनाथ बच्चों से मुलाकात कर डीएम ने सुनी उनकी समस्याएं*

कौशाम्बी 23दिसम्बर 25*अनाथ बच्चों से मुलाकात कर डीएम ने सुनी उनकी समस्याएं*

*जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश*

*प्रशासन द्वारा हरसम्भव मदद् कराई जाएगी उपलब्ध*

*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में बमरौली निवासी अनाथ बच्चों-सूरज, शबनम व रिंकू से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गम्भीरता से सुना। उन्होंने बच्चों से कहा कि प्रशासन द्वारा हरसम्भव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर बेझिझक तत्काल उन्हें अवगत कराएं। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी भावेश शुक्ला को बडे़ बेटे सूरज का बैंक एकाउण्ट खुलवाने एवं अन्त्योदय कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को पारिवारिक लाभ योजना तथा जिला प्रोबेशन अधिकरी को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कराकर शीघ्र लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आकाश सिंह को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत आवेदन कराकर शीघ्र लाभान्वित करने के निर्देश दिए खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि बच्चों का पात्र गृहस्थी का कार्ड बना हुआ है, आवास का लाभ दिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि अन्य योजनाओं से भी शीघ्र आच्छादित किया जाय, ताकि बच्चां को जीवन यापन में किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।