कौशाम्बी 20मार्च 26**जिलाधिकारी ने की संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार दिनांक 01 अप्रैल से दिनांक 30 अप्रैल, 2026 तक संचारी रोग नियन्त्रण अभियान एवं दिनांक 10 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान के अन्तर्गत वैक्टर जनित रोगों, संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियन्त्रण तथा इनका त्वरित एवं सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में से है।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि संचारी रोग नियन्त्रण अभियान को सफलातपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही समय पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि शासनादेशानुसार कार्ययोजना बनाकर अपने विभाग से सम्बन्धित सभी कार्यवाही गतिविधिया समयबद्ध कराया जाय।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ जनपद कौशांबी* 9838824938

More Stories
कौशाम्बी 20 मार्च 26*कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत पात्र निर्माण श्रमिक करें आवेदन*
कौशाम्बी 20 मार्च 26*रमजान के महीने के जुमे की अलविदा की नमाज को लेकर संदीपन घाट थाना पुलिस विभिन्न गांवों में रही मौजूद*
कौशाम्बी 20 मार्च 26*सड़क चौड़ीकरण में तोड़े जा रहे मकान के मलबे में दबा मजदूर मौत*