कौशाम्बी 17 मार्च 26*एसपी ने की जनसुनवाई फरियादियों की समस्याओं का किया निस्तारण*
*कौशाम्बी।* पुलिस कार्यालय में दिनांक 17.03.2026 को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु जनसुनवाई का आयोजन किया गया।जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों थाना प्रभारियों को निष्पक्ष समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।इसी क्रम में जनसुनवाई के दौरान फरियादीयों के साथ आए छोटे बच्चे को पुलिस अधीक्षक द्वारा चॉकलेट देकर कर मानवीय संवेदनशीलता एवं सहृदयता का परिचय दिया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर विधिक एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,जिससे पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके तथा पुलिस-जन संवाद और अधिक मजबूत हो उन्होंने कहा कि कौशाम्बी पुलिस आमजन की सेवा,सुरक्षा एवं सहयोग हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

More Stories
मथुरा 17 मार्च 26 *रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल वृंदावन मे ब्रीफिंग की गयी*
मथुरा 17 मार्च 26* राष्ट्रपति महोदिया के आगमन पर वरीय पदाधिकारीयों द्वारा मथुरा जनपद का भ्रमण कार्यक्रम*
मथुरा 17 मार्च 26 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*