March 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली १६ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

कौशाम्बी 16 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 16 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

 

[16/03, 19:48] +91 98391 01290: *अंबेडकर मैदान में कब्जे की डीएम से शिकायत के बाद भी खाली नहीं हुई जमीन*

*कौशाम्बी।* चायल तहसील क्षेत्र के चौराडीह गांव में अंबेडकर मैदान की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है सरकार के अभिलेखों में दर्ज अंबेडकर मैदान की जमीन की बाजारू कीमत वर्तमान में करोड़ों में है जिससे भू माफियाओं की नजर सरकारी जमीन पर खराब हुई और राजस्व कर्मियों की साठगांठ से अंबेडकर मैदान की जमीन पर कब्जा हो गया अंबेडकर मैदान खाली कराए जाने की मांग को लेकर मामले की शिकायत 26 फरवरी को चौराडीह गांव के तमाम लोगों ने जिलाधिकारी से की थी ग्रामीणों को उम्मीद थी कि डीएम से शिकायत करने के बाद अंबेडकर मैदान की जमीन से दबंगों का कब्जा खाली होगा और अंबेडकर मैदान की जमीन कब्जा मुक्त होगी कब्जा करने वालों को कानूनी दंड मिलेगा लेकिन डीएम से शिकायत के बाद भी राजस्व कर्मी सुधार नहीं सके हैं और मनमानी पर उतारू है जिससे ग्रामीणों की सोच पर पानी फिर गया डीएम से शिकायत को धीरे-धीरे 18 दिन से अधिक बीत गए हैं अंबेडकर मैदान की जमीन में कब्जे की जांच पड़ताल के नाम पर राजस्व कर्मी केवल ड्रामेबाजी कर रहे हैं चर्चाओं पर जाए तो अंबेडकर मैदान की जमीन पर कब्जा करने वाले भू माफियाओं से राजस्व कर्मी धन वसूली तक सीमित रह गए हैं धन वसूली करने वाले राजस्व कर्मी स्वार्थ के चलते अधिकारियों को भी गुमराह करने से बाज नहीं आ रहे हैं जिससे अंबेडकर मैदान चौराडीह की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे खाली नहीं हो रहे हैं अंबेडकर मैदान की जमीन में कब्जा किए जाने के बाद एक बार पहले भी राजस्व कर्मियों पर बड़े सवाल खड़े हुए और जिला अधिकारी से शिकायत के 18 दिन बाद भी अंबेडकर मैदान की जमीन से अवैध कब्जा ना खाली किए जाने के बाद राजस्व कर्मियों पर दूसरा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले लोगों से राजस्व कर्मी के क्या रिश्ते है सरकारी जमीन कब्जा करने वाले भू माफिया पर आखिर कार्यवाही करने को राजस्व कर्मी तैयार क्यों नहीं है इन राजस्व कर्मियों की सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों से क्या रिश्ते हैं यह बड़ी जांच का विषय है और अधिकारियों ने राजस्व कर्मियों के भू माफियाओं से रिश्ते की जांच कराई तो राजस्व कर्मियों के भ्रष्ट चेहरे बेनकाब होंगे

*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार व ब्यूरो प्रमुख  मंझनपुर कौशाम्बी* *9838824938*
[16/03, 20:10] +91 99194 75893: *नगर पंचायत चायल में भ्रष्टाचार की जांच की मांग*

*कौशांबी* नगर पंचायत चायल में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के सभासद राजू के नेतृत्व में शिव दर्शन संदीप कुमार हरी प्रसाद आदि लोगों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर नगर पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की जाँच कराए जाने की मांग की है नगर पंचायत के सभासदों ने कहा कि विद्युत पोल के हाई मास्क मरकरी को हटाकर विद्युत बल्ब लगा दिया गया है प्रकरण की जांच कराई जाए पेयजल एवं समरसेबल पंप का शासन से निर्माण कराए जाने के लिए प्राप्त धन का दुरुपयोग किया गया है जांच कराई जाए नगर पंचायत में नाला निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है जांच कराई जाए नगर पंचायत के विभिन्न कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सभासदों ने जांच कर दोषियों को दंडित किए जाने की मांग की है

[16/03, 20:11] +91 99194 75893: *दो पहिया वाहन ने बच्चे को मारी टक्कर हालत गंभीर*

*कौशाम्बी*। सराय अकिल थाना क्षेत्र के रकसराई गांव निवासी पारस नाथ अग्रहरी पुत्र हेमन्त कुमार ने सराय अकिल थाना पुलिस को बताया कि दिनांक 13.03.26 को समय लगभग 06 बजे शाम को मेरा पुत्र रुद्राक्ष आयु लगभग 7 वर्ष मेरे घर के बाहर था और प्रयागराज कौशाम्बी राज्य मार्ग पर घर आ रहा था कि पूरब से पश्चिम की ओर एक मोटर साईकिल बुलेट संख्या up73aj1380 का चालक तेज गति से लापरवाही से आया और मेरे पुत्र को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे मेरे पुत्र को काफी चोटे आयी और वह बेहोश हो गया नाक और कान से निरन्तर खून बहने लगा उक्त बुलेट वाला चालक भाग गया आनन फानन में जल्द ही पुत्र रुद्राक्ष को अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा मौके पर हल्का दरोगा भी आ गए थे बालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां संजीवनी अस्पताल द्वारा जवाब देने पर प्रयागराज के लाइफ लाइन अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। बालक की हालत ठीक नहीं है।

[16/03, 21:32] +91 98391 01290: *एसपी कार्यालय में ऑपरेशन दहन के संबंध में समीक्षा गोष्ठी आयोजित*

*कौशाम्बी।* पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह द्वारा ऑपरेशन दहन के संबंध में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर जनपद में एनडीपीएस से संबंधित माल के समयबद्ध निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु व अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने और निर्धारित कार्य योजना के अनुसार कार्यवाही करने पर बल दिया गया । समीक्षा गोष्ठी के दौरान जनपद के समस्त थानों के विभिन्न कर्मचारी एवं अधिकारी भी मौजूद रहें।

[16/03, 22:05] +91 94505 07116: खबर का असर: अधिक वसूली के मामले में डीएम ने अथर्व इंडेन गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण

कौशांबी। करारी थाना क्षेत्र के करारी बाग में गैस सिलेंडर वितरण के दौरान उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक धन वसूले जाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया। इस संबंध में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने करारी स्थित अथर्व इंडेन गैस सर्विस का औचक निरीक्षण कर गैस वितरण व्यवस्था की जांच की। देखने को मिला था कि 14 मार्च को करारी बाग में इंडियन गैस की गाड़ी से सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा था। मौके पर मौजूद उपभोक्ता अपने-अपने नंबर के अनुसार लाइन में खड़े होकर सिलेंडर ले रहे थे। उपभोक्ताओं के हाथ में सर्विस बुक और इनवॉइस रसीद मौजूद थी, जिसमें गैस सिलेंडर की निर्धारित कीमत 968 रुपये 50 पैसे अंकित थी। इसके बावजूद वितरण कर रहे कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं से 980 से 990 रुपये तक वसूले जाते हुए मौके पर स्पष्ट रूप से देखा गया, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी फैल गई। जब इस संबंध में कर्मचारियों से पूछा गया तो उन्होंने खुले पैसे की कमी का हवाला देते हुए अधिक राशि लेने की बात कही। तैयबपुर मुनगौरा निवासी शिवप्रसाद पाल सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उनसे भी निर्धारित मूल्य से अधिक धन लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम की खबर दैनिक राष्ट्रीय जजमेंट समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित की गई। समाचार प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए सोमवार को करारी स्थित अथर्व इंडेन गैस सर्विस का औचक निरीक्षण किया और गैस एजेंसी के अभिलेखों का अवलोकन करते हुए प्रबंधन से वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसी प्रबंधक ने बताया कि गैस सिलेंडरों का नया लोड सोमवार शाम तक आने की संभावना है। जिलाधिकारी ने गैस एजेंसी प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति बुकिंग के क्रम के अनुसार और निर्धारित मूल्य पर ही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गैस वितरण की पूरी प्रक्रिया डी.ए.सी. (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) प्रणाली के तहत कराई जाए, जिससे वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना समाप्त हो।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन उपभोक्ताओं का नंबर आ गया है उन्हें दूरभाष के माध्यम से सूचना देकर गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए, ताकि एजेंसी पर अनावश्यक भीड़ न लगे। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गैस वितरण में अधिक वसूली, कालाबाजारी या गैस आपूर्ति नियमावली का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित एजेंसी संचालक और जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की इस कार्रवाई से गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता आने की उम्मीद जगी है और उपभोक्ताओं को अब निर्धारित मूल्य पर गैस सिलेंडर उपलब्ध होने की उम्मीद है।

[16/03, 22:05] +91 94505 07116: मझियारी घाट खंड-6 का पट्टा, खनन नौढिया खंड-5 में और परिवहन कौशांबी से! बालू खनन को लेकर उठे गंभीर सवाल

कौशांबी/प्रयागराज। यमुना नदी के तट पर बालू खनन को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता शिव नरेश सिंह ने जिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि प्रयागराज जनपद के माझियारी घाट खंड संख्या-6 के नाम पर स्वीकृत खनन पट्टे का सहारा लेकर नौढिया खंड संख्या-5 के विस्तृत क्षेत्र में भारी मशीनों की सहायता से गहरी खुदाई करते हुए बड़े पैमाने पर बालू का खनन किया जा रहा है। शिकायत में खनन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि खनन पट्टा प्रयागराज जनपद के माझियारी घाट के नाम पर स्वीकृत है, जबकि वास्तविक खनन गतिविधियां नौढिया क्षेत्र में संचालित की जा रही हैं और निकाले गए बालू का परिवहन कौशांबी जनपद की सीमा से किया जा रहा है। इस स्थिति ने खनन व्यवस्था, राजस्व हितों और प्रशासनिक निगरानी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि नदी के भीतर भारी मशीनों से अत्यधिक गहराई तक खुदाई कर प्राकृतिक स्वरूप को प्रभावित किया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार नदी के तल में अत्यधिक गहराई तक खुदाई होने से जल प्रवाह का संतुलन बिगड़ सकता है, तटों पर कटान बढ़ने की संभावना रहती है और बरसात के समय बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है। खनन से जुड़े विधिक प्रावधान स्पष्ट करते हैं कि खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा उत्तर प्रदेश उपखनिज नियमावली-2021 के अंतर्गत खनन कार्य केवल स्वीकृत पट्टा क्षेत्र में और निर्धारित मानकों के भीतर ही किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त नदी क्षेत्र में निर्धारित गहराई से अधिक खुदाई करना, स्वीकृत क्षेत्र से बाहर खनन करना अथवा भारी मशीनों का अनियंत्रित उपयोग करना नियमों का उल्लंघन माना जाता है और यह दंडनीय श्रेणी में आता है।मामले का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि जब खनन पट्टा प्रयागराज के मझियारी घाट खंड संख्या-6 के नाम पर है और खनन गतिविधियां नौढिया खंड संख्या-5 में होने का आरोप लगाया जा रहा है, जबकि परिवहन कौशांबी की सीमा से हो रहा है, तो ऐसे में प्रशासनिक जिम्मेदारी और राजस्व व्यवस्था को लेकर कई प्रश्न खड़े हो रहे हैं। यदि खनिज का परिवहन कौशांबी से किया जा रहा है तो जनपद के राजस्व हितों की सुरक्षा किस प्रकार सुनिश्चित की जा रही है और संबंधित विभाग इस पूरे प्रकरण पर क्या निगरानी रख रहा है, यह भी चर्चा का विषय बन गया है।
शिकायतकर्ता शिव नरेश सिंह ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया है कि संबंधित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और यदि खनन नियमों के विपरीत गतिविधियां पाई जाती हैं तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।यमुना नदी से जुड़ा यह प्रकरण अब केवल खनन का मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, राजस्व हितों की सुरक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा एक गंभीर विषय बनकर सामने आया है। अब निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं कि शिकायत के बाद इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं और यमुना तट पर संचालित खनन गतिविधियों की वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है।

[16/03, 22:40] +91 99194 75893: *यूपी में वकील-डॉक्टर-शिक्षक और पत्रकार को भी आवास, सीएम योगी का बड़ा ऐलान*

सीएम ने कहा कि 2027 के पहले यूपी की सत्ता में जो लोग थे उन्होंने कुछ माफियाओं को पाला था। उन माफियाओं ने जमीनें कब्जा की थीं। उन जमीनों को कब्जे से मुक्त कराते हुए गरीबों के साथ-साथ वकीलों, डॉक्टरों, शिक्षकों और पत्रकारों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0’ के तहत कुल 92098 लाभार्थियों के खातों में आवास निर्माण की पहली किस्त के रूप में 900 करोड़ रुपए की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की। इस मौके पर उन्होंने गरीबों के साथ-साथ प्रदेश के वकीलों, डॉक्टरों, शिक्षकों और पत्रकारों के लिए भी आवास उपलब्ध करने की बात की। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में हर गरीब के पास अपना आवास होना चाहिए। सीएम ने कहा कि 2027 के पहले यूपी की सत्ता में जो लोग थे उन्होंने प्रदेश में कुछ माफियाओं को पाला था। उन माफियाओं ने सरकार की जमीनें कब्जा की थीं। उन जमीनों को कब्जे से मुक्त कराते हुए जिन गरीबों के पास अपनी जमीन नहीं है उनके लिए हाईराइज बिल्डिंग बनाई जाएंगी। वहां पर गरीबों के साथ-साथ वकीलों, डॉक्टरों, शिक्षकों और पत्रकारों के लिए भी आवास बनाए जाएंगे।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पत्रकारों का खास तौर पर उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि ये दिन भर भटकते हैं। इनके लिए यदि हर जिले में सस्ते में आवास उपलब्ध होंगे तो कम से कम उनके पास अपना एक ठौर-ठिकाना हो जाएगा। सीएम योगी ने सभी जिलों के अधिकारियों और नगर विकास विभाग से कहा कि ये सभी सुविधाएं हमें हर जिले में उपलब्ध करानी चाहिए। इसका संदेश अच्छा जाएगा। माफिया से मुक्त कराई भूमि पर गरीब, पत्रकार, वकील, शिक्षक और डॉक्टर का मकान बन रहा है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़े तो माफिया की अपनी जमीन को भी जब्त करके इस योजना को आगे बढ़ाना चाहिए। जिन्होंने शोषण किया है उसे ब्याज सहित वापस करने का समय आ गया है।

कार्यक्रम में सीएम योगी ने कई महिला लाभार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि आज यूपी देश के विकास का ग्रोथ इंजन बना है। प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं और समाज के प्रत्येक तबके लिए काम कर रही है। सीएम ने कहा कि जब वंचित, दलित और अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ मिलता है तो उनका जीवन स्तर ऊपर उठता है। व्यक्ति की आमदनी बढ़ती है। राज्य की आमदनी भी बढ़ती है। अर्थव्यवस्था में सुधार होता है। सीएम ने कहा कि यूपी में 2017 के पहले गरीबों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता था। उन्हें राशन भी नहीं मिल पाता था। उत्तर प्रदेश एक बीमारू राज्य था। सीएम ने कहा कि आज प्रदेश में महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। पहले गरीबों, ठेला, खोमचा, रेहड़ी लगाने वालों के बारे में कोई नहीं सोचता था। आज उनके लिए लोन की भी व्यवस्था है। गांव से लेकर शहर तक यदि कोई युवा अपना उद्यम शुरू करना चाहता है तो ब्याज रहित ऋण मिल रहा है।

[16/03, 22:40] +91 99194 75893: *पावर कट. मंगलवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे उपकेन्द्र चायल की विद्युत सप्लाई रहेगी बाधित*

*हरेंद्र राम अवर अभियंता 33 केवी उपकेंद्र मनौरी ने दी जानकारी*

*कौशांबी*.दिनांक 17-03-2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 4: बजे तक उपकेन्द्र चायल की विद्युत सप्लाई बन्द रहेगी।सभी विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया है किं 33/11 केवी उपकेन्द्र चायल तहसील की क्षमता वृद्धि हेतु एक नग 5 एमवीए पावर परिवर्तक स्थापित होना है। जिससे उपकेन्द्र से सम्बन्धित सभी विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत सुबह 10:00 बजे से सायं 4: बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी उपकेन्द्र के अवर अभियन्ता हरेन्द्र राम के द्वारा दी गयी। उन्होंने कहा कि असुविधा के लिए खेद है। उन्होंने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील किया कि पानी भरने जैसे आवश्यक कार्य कर लें।

[16/03, 23:06] +91 63921 77313: *संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत*

*पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा*

*महेवा घाट कौशांबी* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा कस्बे के वार्ड नंबर 13 स्थित संत गाडगे नगर में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

जानकारी के अनुसार संत गाडगे नगर निवासी वंदना देवी उम्र 25 वर्ष पत्नी जानकी सरोज की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका अपने पीछे एक साल की मासूम बच्ची छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतका का पति जानकी सरोज ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह की बात भी सामने आ रही है। बताया गया कि जानकी सरोज की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व कौशांबी थाना क्षेत्र के बकलियन का पूरा गांव में हुई थी। हालांकि अभी तक मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया थाना प्रभारी हरीश तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वंदना देवी की मौत के बाद उसकी एक साल की मासूम बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया। घटना के बाद परिवार के लोग बिलख रहे हैं और मोहल्ले में भी शोक का माहौल है।

 

Taza Khabar