कौशाम्बी 15दिसम्बर 25*24 घंटे में पुलिस ने पुलिस ने किया हत्या का खुलासा सालों ने किया था जीजा की हत्या*
*हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए नगद पुरस्कार से किया पुरस्कृत*
*कौशाम्बी।* सराय अकिल थाना क्षेत्र में सुरेंद्र कुमार की हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर हत्या में शामिल मृतक के 3 सालों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 25000 रुपए के पुरस्कार से पुरस्कृत किया है सराय अकिल थाना क्षेत्र में 14 दिसम्बर को कस्बा कनैली से होकर बारा ब्लॉक की ओर जाने वाली सूखी नहर में एक व्यक्ति का शव बोरे के अन्दर पड़ा हुआ है, सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर देखा गया तो पाया गया कि एक व्यक्ति का शव बोरे के अंदर पड़ा हुआ था तथा शव से करीब 200 मीटर आगे एक प्लैटिना मोटरसाइकिल भी नहर में खड़ी थी साक्ष्य संकलन के क्रम में फील्ड यूनिट फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरिक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की गयी तथा पुलिस द्वारा शव की तलाशी लेने पर जेब मे पड़े पर्स में उसकी आईडी प्राप्त हुयी, जिसमें आधार पर मृतक का नाम सुरेंद्र कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम ककरहाइ थाना सराय अकिल प्रकाश में आया तत्पश्चात शव के पंचायत नामा की कार्यवाही करते हुये पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया । घटना के सम्बन्ध में मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर थाना सराय अकिल पर मु0अ0सं0 345/25 धारा 103(1)/115(2)/351(2)/352 बीएनएस बनाम गुड्डू पुत्र मौला तथा उसके अज्ञात साथियो के विरुद्ध पंजीकृत हुआ घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थलीय निरीक्षण करते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थें।
घटना के अनावरण हेतु गठित टीमों द्वारा सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन तथा साक्ष्य संकलन के क्रम में सभी सम्बन्धित से की गयी पूछताछ से जानकारी प्राप्त हुई कि कुछ दिन पूर्व मृतक सुरेन्द्र व उसके साले गुड्डू के मध्य बहन के साथ प्रताडना को लेकर झगड़ा हुआ था । आरोपी गुड्डू की तलाश करने पर पता चला कि वो घर से भागा हुआ है । संकलित साक्ष्य से आरोपों की प्रथम दृष्या पुष्टि होने पर गुड्डू को पकड़ने के लिए टीमें लगायी गयी । पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.12.2025 को किलनहाई नदी पुल से अभियुक्तगण गुड्डू पुत्र मौला वा विजय उर्फ गोलू पुत्र मौला (गुड्डू का छोटा सगा भाई) वा महेश पुत्र सूरजदीन निवासीगण ग्राम बारा मढ़ी थाना व जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया सभी अभियुक्तो द्वारा हत्या का जुर्म स्वीकार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया हैं।
पुलिस की कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त गुड्डू ने बताया कि मेरा जीजा सुरेन्द्र मेरी बहन पर शक करता था, मारता पीटता था तथा बहन की अश्लील फोटो सबको भेज देता था कई बार समझाया पर वह नहीं माना । दिनांक 13.12.2025 को सुरेन्द्र मेरे गांव आया था जब मुझे पता चला तब मैने योजना बनाकर सुरेन्द्र को गांव के बाहर बगिया में मिलने के लिये बुलाया, वहा पर मेरा छोटा भाई गोलू और चचेरा भाई महेश भी मेरे बुलाने पर आ गये, और वही पर हम लोगों का पुरानी बात को लेकर सुरेन्द्र से झगड़ा हो गया तभी हम तीनों लोगों ने मिलकर सुरेन्द्र को डण्डो से उसके सर पर मारा जिससे सुरेन्द्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई । इसके बाद घर से दो बोरा लेकर गए, जिसमें शव को भरकर ग्राम मवई की नहर में फेंक दिये थे तथा सुरेन्द्र की मोटर साइकिल को भी थोड़ी दूरी पर नहर में ही फेंक दिये । सबूत छिपाने के लिये उसके फोन और डण्डो को वही केले के बाग के पास मे फेंक दिया । अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतक सुरेन्द्र का मोबाइल फोन तथा आला कत्ल 2 डण्डे बरामद किये गये घटना का सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा 25,000 /- रू0 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*