February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 15दिसम्बर 25* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 15दिसम्बर 25* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 15दिसम्बर 25* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

 

[15/12, 7:01 pm] +91 96216 39625: *पूरामुफ़्ती थाना की सीसी टीम ने दिखाई सक्रियता*

*अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े वाहनों पर की कार्यवाही*

*प्रयागराज।**सड़क दुर्घटना में होने वाली जन क्षति को कम करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सेव लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से संचालित (जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट) कार्यक्रम के तहत पुलिस कमिश्नर प्रयागराज व यातायात नोडल अधिकारी के निर्देशानुसार पूरामुफ़्ती थाना की सीसी टीम ने सक्रियता दिखाई। इस अभियान के अंतर्गत गठित सीसी टीम (क्रिटिकल कारिडोर टीम) पूरामुफ़्ती मंदर मोड़, बेगम बाजार, भगवतपुर तिराहा सहित अन्य स्थानों पर सघन चेकिंग की गई।

इस अभियान के दौरान सड़क किनारे खड़े अवैध वाहनों को हटवाया गया, जिससे यातायात बाधित होने और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। इसके साथ ही चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई। सीसी टीम ने वाहन चालकों से वैध दस्तावेज, सीट बेल्ट और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया। कार्यवाही के साथ-साथ सीसी टीम द्वारा वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।

वाहन चालकों को तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाने, सड़क किनारे अनाधिकृत पार्किंग और सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी से होने वाले जोखिम के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की आशंका वाले चिन्हित स्थानों (ब्लैक स्पॉट्स) पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को लेकर व्यवहार परिवर्तन लाना और दुर्घटनाओं में शून्य मृत्यु के लक्ष्य को हासिल करना है। सीसी टीम अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। इस दौरान प्रभारी सीसी टीम बृजेश यादव, काँस्टेबल अब्दुल सलाम, राहुल सिंह, योगेश, अवध नारायण भगवतपुर तिराहा, बेगम बाजार, मंदर मोड़ सहित अन्य स्थानों पर सघन चेकिंग व कार्यवाही की गई।

[15/12, 7:44 pm] +91 98391 01290: *जनपद कौशाम्बी के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में दिनांक 13 दिसम्बर से 12 मार्च 2026 तक धारा-163 लागू*

*कौशाम्बी।* शान्ति-व्यवस्था के दृष्टि से अत्यन्त संवेदनशील है। माघ मेला 2026 जो पौष पूर्णिमा से प्रारम्भ होकर महाशिवरात्रि तक चलेंगा एवं वर्ष 2026 की हाईस्कूल/इंटरमीडिएट संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की बोर्ड परीक्षाएं व आगामी महीनों में आने वाले त्योहारों यथा-क्रिसमश-डे, नववर्ष दिवस, हजरत अली का जन्म दिवस, मकर संक्रान्ति, बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि, होलिका दहन व होली आदि को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाना है। आसन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के चलते यह आशंका है कि ऐसे अवसरों पर कतिपय साम्प्रदायिक, असामाजिक, गिरोह-बन्द एवं शरारती तत्व किसी भी स्थान/परीक्षा स्थल पर किसी भी समय छोटी-छोटी घटनाओ को लेकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास कर सकतें हैं, जिसके चलते लोक परिशान्ति एवं लोक व्यवस्था सहित विधि व्यवस्था एवं जन सुरक्षा प्रभावित हो सकती हैं।जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमित पाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जन-जीवन एवं लोक सम्पत्ति की हानि, हिंसा व बल्बा आदि के नियंत्रण/निवारण एवं जनपद के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में विधि व्यवस्था व लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था व जनसुरक्षा कायम करने व प्रतियोगी परीक्षाओं के सुचारू रूप से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से निषेधाज्ञा जारी किया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि सामान्य परिस्थितियों को छोड़कर जनपद कौशाम्बी के सीमा क्षेत्र में किसी भी स्थल पर 05 या 05 से अधिक व्यक्ति/व्यक्तियों का समूह, जिनके क्रिया-कलापों से लोक/शान्ति व्यवस्था एवं जनसुरक्षा प्रभावित हो, एकत्रित नहीं होंगे, परन्तु यह प्रतिबन्ध शव-यात्रा, बारात या विवाह आदि समारोह पर लागू नहीं होगा। कोई भी व्यक्ति अपने पास लाठी, डण्डा, बॉस, बल्लम या किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र तथा आग्नेयास्त्र (फायर आर्म्स), धारदार हथियार या कुंद वस्तुएं, जिन्हें फेंककर प्रहार किया जा सकता है, लेकर न चलेगा और न ही एकत्रित करेगा, यह प्रतिबन्ध ड्यूटी पर तैनात पुलिस, पी0ए0सी0, पी0आर0डी0 एवं होमगार्डस तथा सरकारी कर्मचारियों, रोगियों, अपंग व्यक्तियों पर, जो सहारें के लिए लाठी, डण्डा का प्रयोग करते हैं लागू नहीं होगा। किसी भी व्यक्ति समुदाय या संगठन द्वारा जनसमुदाय को एकट्ठा करने का प्रयास नहीं किया जायेंगा। जनपद में किसी भी व्यक्ति/संस्था/संगठन द्वारा प्रेसवार्ता या अन्य किसी कार्यक्रम के माध्यम से साम्प्रदायिक सद्भाव व सामाजिक सामंजस्य को बिगाड़ने का प्रयास नहीं किया जायेगा। किसी सार्वजनिक स्थान पर कोई भी व्यक्ति ऐसे व्यक्तियों के समूह के साथ सम्मिलित नहीं होगा, जिसका उद्देश्य किसी विधि विरूद्ध गतिविधि में भाग लेना हो। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह किसी को न तो जबरिया दबाव डालकर दुकान, कार्यालय, व्यवसाय-स्थल, परिवहन, रेल यातायात बन्द कराने के लिए बाध्य करेगा और न स्वयं बन्द कराने का प्रयास करेगा। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह जिले में मौखिक अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से कोई अफवाह नहीं फैलायेगा और न ही कोई मिथ्या प्रचार करेगा और न किसी प्रकार की उत्तेजनात्मक पर्चें, हैण्डबिल, पम्पलेट मुद्रित करायेगा और न ही उसका वितरण करायेंगा या करेंगा। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह ऐसे नारे या अभद्र शब्दों का प्रयोग नहीं करेगा, जिससे जनसाधारण अथवा किसी वर्ग विशेष या समुदाय की भावना आहत होती है और उसमें उत्तेजना फैलती हो। कोई भी व्यक्ति परम्परागत त्योहारों, जलसों, जुलूसों, सामाजिक एवं धार्मिक उत्सवों का आयोजन भी इस प्रकार नहीं करेंगा, जिससे किसी प्रकार के उत्तेजनात्मक नारे लगाये जायेंगे या जिससे दूसरे धर्मावलम्बियों अथवा सम्प्रदायों की धार्मिक या सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुॅचें। कोई भी सभा/रैली, ऐसे स्थान पर आयोजित नहींं की जायेगी, जहां कोई निषेधाज्ञा या प्रतिबन्धात्मक आदेश शासन,स्थानीय प्रशासन अथवा न्यायालय आदि द्वारा लागू किये गये तथा प्रभावी हो। कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म/पंथ/सम्प्रदाय आदि के किसी भी महापुरूष, देवी-देवता आदि का प्रत्यक्ष या परोक्ष किसी भी रूप से अनादर करने का प्रयास नहीं करेगा और न ही जनसामान्य को भड़काने वाली अथवा दिग्भ्रमित करने वाली कोई अफवाह फैलायेगा, इसी प्रकार ऐसा कोई लेखन/वॉल पेन्टिंग न किया/कराया जायेगा और न ही सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त किये बिना देवी-देवाताओं अथवा किसी महापुरूष की मूर्ति ही स्थापित की जायेंगी। किसी भी चार पहिया वाहन या अन्य छत वाले वाहनों की छत पर कोई यात्री,यात्रा नहीं करेगा और दो पहिया वाहनों पर दो से अधिक व्यक्ति तथा अन्य वाहनों पर निर्धारित यात्रियों से अधिक यात्रा नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति/समूह किसी सार्वजनिक अथवा धार्मिक स्थलों के आस-पास मांस/गोश्त न ही बेचेगा और न ही फेंकेगा। कोई भी व्यक्ति/व्यक्तियों का समूह निर्धारित/अनुमन्य स्थल के अतिरिक्त सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों के आस-पास खुलेआम किसी प्रकार की मदिरा का न तो विक्रय करेगा और न ही मदिरा पान करेगा। किसी भी व्यक्ति/समूह/संगठन/राजनैतिक दल आदि द्वारा कोई ऐसा कार्यक्रम/समारोह/रैली/पद यात्रा/जनसभा आदि नहीं किया जायेगा तथा किसी भी प्रकार के पोस्टर/बैनर/वॉल पेन्टिंग/पम्पलेट/फेसबुक/व्हाट्सअप/ट्वीटर आदि अन्य किसी माध्यम से कोई संदेश प्रसारित नहीं किया जायेगा, जिससे किसी समुदाय की भावना को ठेस पहुंचे अथवा साम्प्रदायिक सौहार्द्र एवं सामाजिक सामंजस्य बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न हो। किसी भी व्यक्ति/समूह द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली भाषा का प्रयोग न ही स्वयं करेगा और न ही ऑडियां/वीडियो के माध्यम से प्रसारित करेगा, इसके साथ ही कोई आपत्तिजनक कथन, सामग्री, फेसबुक/व्हाटसअप पोस्ट नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति अपने भवन या छत पर अथवा अन्य किसी स्थान पर बिना किसी प्रयोजन के कंकड़, पत्थर, ईंट के टुकड़े, शीशे/कॉच की सामग्री, विस्फोटक सामग्री, अथवा ऐसी कोई भी वस्तु का संग्रह नहीं करेगा, जिसका कुत्सिंग प्रयोग लोक व्यवस्था/शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने के लिए हो सकता है। कोई भी व्यक्ति रेल या रेल सम्पत्ति, बस अड्डों, सरकारी भवनों/कार्यालयों अथवा अन्य किसी सार्वजनिक सम्पत्ति को न तो क्षति पहुंचायेगा और न ही रेल, बस अथवा यातायात एवं संचार के अन्य साधनों को प्रभावित करेगा। कोई भी लाइसेंस धारक व्यक्ति या कम्पनी निर्धारित अवधि के बाद अथवा प्रतिबन्धित दिवसों को मदिरा की दुकान न खोलेगा और न ही कोई बिक्रय या व्यवसाय करेंगा। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह जिला मजिस्ट्रेट/अपर जिला मजिस्ट्रेट/अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अथवा सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट के पूर्वानुमति के बिना जनपद में किसी स्थान पर आम सभा नहीं करेगा तथा अनुमति सहित होने वाली सभा में किसी का निरादर नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह जनसामान्य को भड़काने वाली कोई अफवाह नहीं फैलायेगा, किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार को उत्प्रेरित नहीं करेगा, सार्वजनिक भूमि पर स्वार्थवश अतिक्रमण करने का प्रयत्न नहीं करेगा तथा सार्वजनिक यातायात को अवरूद्ध करने के किसी भी प्रयास में लिप्त नहीं होगा। कोई भी व्यक्ति/समूह मजिस्ट्रेट से अनुमति प्राप्त किये बिना किसी भी स्थल पर ध्वनि विस्तार यंत्र या साउण्ड बाक्स का प्रयोग नहीं करेगा और न ही उसको पहले से ही धार्मिक अथवा अन्य स्थलों पर इस प्रकार असुरक्षित रखेगा, जिसका प्रयोग धार्मिक या सामाजिक विद्वेष, उन्माद एवं घृणा अथवा हिंसा फैलाने वाले असामाजिक तत्व अथवा उनका गिरोह कर सकें। कोई भी व्यक्ति/समूह ध्वनि विस्तारक यंत्र, लाउडस्पीकर, साउण्ड बॉक्स, डी0जे0 अथवा जनता को सम्बोधित करने वाली अन्य प्रणाली का प्रयोग सक्षम मजिस्ट्रेट की बिना पूर्वानुमति प्राप्त किये किसी भी सार्वजनिक स्थल या अन्य किसी स्थान पर नहीं करेगा और ऐसे यन्त्रों की आवाज का स्तर ध्वनि प्रदूषण (रेग्यूलेशन एण्ड कंट्रोल) रूल्स-2000 में उल्लिखित निर्धारित मानक से अधिक न होगा। किसी भी पूजा-पण्डाल अथवा धार्मिक स्थल पर भड़काऊ, अश्लील गाने व डी0जे0 का प्रयोग नहीं किया जायेगा तथा अश्लील, अभद्र नृत्य आदि का आयोजन प्रतिबन्धित होगा। जनपद कौशाम्बी की सीमा क्षेत्र में आयोजित किसी भी परीक्षा केन्द्र के 200 मी0 की परिधि में 05 या 05 से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे।जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि यह आदेश जनपद कौशाम्बी के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में 13.12.2025 से 12.03.2026 तक सम्पूर्ण जनपद में प्रभावी होगा। विशेष परिस्थितियों में इस अवधि में इन आदेशों को संशोधित, परिवर्तित अथवा समाप्त किया जा सकता है। इन आदेशों का अथवा इनके किसी भी अंश का उल्लंघन भारतीय दण्ड संहिता की धारा-223 के अन्तर्गत दण्डनीय होंगा।

[15/12, 7:50 pm] +91 81156 50600: *अझुवा हाइवे में खड़े होते हैं ट्रक और टेम्पो ई रिक्शा,दुर्घटना की आशंका*

*अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली के अझुवा कस्बे के हाइवे में ट्रक और टेम्पो,ई _रिक्शा खड़े होते हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है नगर पंचायत अझुवा की बड़ी आबादी हाइवे किनारे बसी हुई है ,हाइवे किनारे सैकड़ों दुकानों ,तमाम तरह के प्रतिष्ठान खुले हुए हैं ,सर्विस लाइन में भी अवैध रूप से तमाम दुकानदार अपने खाद्य सामग्री का कारोबार करते हैं,जिसकी खरीददारी करने के लिए बड़े वाहन चालक हाइवे में वाहन खड़ा कर परचून ,सब्जी आदि की खरीददारी करते हैं।अभी 2 दिन पहले झारखंड से सरिया लोडकर दिल्ली जा रहा ट्राला चालक अझुवा कस्बे में हाइवे पर ट्राला खड़ा कर दैनिक वस्तु खरीदने के लिए दूसरे लेन में जा रहा था जिसे अनियंत्रित अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया था जिससे ट्राला चालक के सिर में गंभीर चोट और पैर टूट गया था। अझुवा हाइवे में पुल या फ्लाई ओवर का कतिपय कारणों से निर्माण नहीं हो सका है जिससे अनगिनत मौतें और दुर्घटनाएं घट चुकी हैं।अधिकतर घटनाएं टेम्पो ई _रिक्शा चालकों की बेतरतीब चलाने के कारणों से हुई हैं अभी भी अझुवा हाइवे की सोसायटी से लेकर टांडा मार्ग के सामने तक ई रिक्शा,टेम्पो आदि खड़े कर सवारी भरते और उतारते देखे जाते हैं ।घनी आबादी होने के कारण दोनों पटरियों पर वाहन खड़े होते हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है नगर वासियों ने जिलाधिकारी से संज्ञान लेने की अपील की है।

[15/12, 8:10 pm] +91 99191 96696: *अनुशासनहीन पंचायत सचिव पर मेहरबान डीपीआरओ*

*डीपीआरओ के आदेश की अवहेलना करने वाले पंचायत सचिव पर अभी तक नहीं की गई निलंबन की कार्रवाई*

*कौशांबी।* अनुशासनहीन पंचायत सचिव पर जिला पंचायत राज अधिकारी की लगातार मेहरबानी बनी हुई है जिससे ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार कम नहीं हो रहा है और विकास योजनाएं पूरी तरह से बाधित है दर्जनों ऐसे पंचायत सचिव है जो डीपीआरओ के आदेश का पालन नहीं करते हैं उसके बाद भी उन पर कठोर कार्रवाई नहीं होती बल्कि अनुशासनहीन पंचायत सचिव के दबाव के बाद अफसर झुकते दिखाई पड़ रहे हैं अब सवाल उठता है कि अफसर के सामने कौन सी मजबूरी है या फिर काली कमाई में अफसर भी हिस्सेदार है जो जांच का विषय है पंचायत सचिव और जिला पंचायत राज अधिकारी के इस कारनामे से जहां एक और अधिकारियों की मान मर्यादा खराब हो रही है वहीं पंचायत सचिव की तानाशाही कम नहीं हो रही है अनुशासनहीन तमाम पंचायत सचिव के कारनामों में मंझनपुर विकासखंड में पिछले 14 सालों से तैनाती पा कर नौकरी करने वाले पंचायत सचिव दिनेश पाल का उदाहरण पर्याप्त है।

मंझनपुर विकासखंड से दिनेश पाल का पूर्व में भी कई बार स्थानांतरण दूसरे विकासखंड क्षेत्र में हुआ लेकिन मंझनपुर विकासखंड क्षेत्र से दिनेश पाल का मोह भंग नहीं हो रहा है यहां इन्होंने करोड़ों की अकूत संपत्ति अर्जित की है उसके चलते मंझनपुर विकासखंड कार्यालय को यह छोड़ना नहीं चाहते 10 दिन पहले जिला पंचायत राज अधिकारी ने दिनेश पाल पंचायत सचिव का स्थानांतरण विकासखंड मंझनपुर से करते हुए दूसरे विकासखंड चायल में इनको तैनाती का आदेश दिया लेकिन डीपीआरओ का आदेश पंचायत सचिव के लिए कोई मायने नहीं रखता है यह तो अपने को खुद मुख्यमंत्री समझते हैं और डीपीआरओ इनके सामने बौना साबित होते हैं 10 दिन बीत जाने के बाद भी डीपीआरओ के आदेश का पालन करते हुए उन्होंने दूसरे विकासखंड में जॉइनिंग नहीं किया है डीपीआरओ के आदेश की अवहेलना करने वाले पंचायत सचिव पर अभी तक निलंबन की कार्रवाई नहीं की गई जिससे जिला पंचायत राज अधिकारी की लापरवाही और उनके कमजोर नेतृत्व क्षमता का अंदाजा लगाया जा सकता है सवाल उठता है कि किसी भी विकासखंड क्षेत्र में 14 वर्षों तक लगातार तैनाती किस नियम के अनुसार की गई है आखिर किन नेताओं के दबाव में दिनेश पाल को लगातार मंझनपुर विकासखंड क्षेत्र में तैनाती दी जा रही है और इनका स्थानांतरण किए जाने के बाद स्थानांतरण बार-बार रद्द किया जा रहा है जबकि उनके ऊपर कई बार सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगे लेकिन जांच के नाम पर सब लीपापोती हो चुकी है कुछ वर्षों के नौकरी में करोड़ों की अकूत संपत्ति अर्जित की है जो भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है भ्रष्टाचार निवारण संगठन से इनकी अकूत संपत्ति की जांच कराए जाने की मांग क्षेत्र की जनता कर रही है।

[15/12, 8:10 pm] +91 99191 96696: *आम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव इलाके में मचा हड़कंप*

*कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र के रतगहां गांव में सोमवार की सुबह गांव के बाहर ट्यूबवेल के पास आम के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटकता हुआ युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने पेड़ में शव देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना पुलिस पहुंची है और शव को पेड़ से नीचे उतार करके पहचान करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह लगभग 9:00 बजे जब गांव के लिए खेतों की ओर जा रहे तो देखा कि गांव के बाहर पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटक रहा है जानकारी मिलते ही मौके पर गांव के तमाम लोग पहुंच गए मृतक की पहचान तीरथ सिंह पुत्र रामजश निवासी रतगहां थाना चरवा के रूप में हुई है सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर परिवार के लोग भी रोते बिलखते पहुंच गए हैं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक ने आत्महत्या क्यों की है इस बारे में कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है।

[15/12, 8:53 pm] +91 90050 12271: *भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, नन्हे कलाकारों की प्रतिभा से सजा मंच*

*भरवारी कौशांबी* भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में दिनांक 15 दिसम्बर 2025 को प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य अनुशासित एवं अत्यंत आकर्षक आयोजन किया गया। इस रंगारंग प्रतियोगिता में एलकेजी से कक्षा पाँचवीं तक के बच्चों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और रचनात्मकता के साथ भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य बलाय्या गंगाराबोयिना उप-प्रधानाचार्य सुधाकर सिंह एवं स्कूल कोऑर्डिनेटर मोहम्मद नसीम श्रीमती रश्मि पाठक,रजनी श्रीवास्तव द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात बच्चों की प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ, जिसने समस्त छात्रों तथा अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष एवं प्रभावी मूल्यांकन करने के लिए तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल का गठन किया गया। बच्चों ने डॉक्टर, क्रिकेटर, शिक्षक तथा महान स्वतंत्रता सेनानियों सहित विभिन्न प्रेरणादायक व्यक्तित्वों के गेटअप में मंच पर उतरकर न केवल अपनी वेशभूषा बल्कि संवाद अदायगी और आत्मविश्वास से भी सबको प्रभावित किया।

विद्यालय के निदेशक संदीप सक्सेना एवं कोषाध्यक्ष प्रोफेसर प्रशांत अग्रवाल ने अपने संदेश में इस सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्य एवं विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रधानाचार्य बलाय्या गंगाराबोयिना ने सभी कक्षाओं से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की और बच्चों को आगे भी इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।पूरा आयोजन अनुशासन, रचनात्मकता और उत्साह से परिपूर्ण रहा, जिसने विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को और भी जीवंत बना दिया।

[15/12, 8:53 pm] +91 63921 77313: *डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर बोला हमला*

*बोले 2027 में 325 से अधिक सीटें जीतकर सपा का सूपड़ा साफ करेंगे,*

*कौशाम्बी* यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है,डिप्टी सीएम ने प्रयागराज मे छात्रों से प्रशासन द्वारा मारपीट को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चिंता न करें, हमें छात्रों की भी चिंता हैं और युवको की भी और देशवासियो और प्रदेशवासियो की भी चिंता हैं,हमारी डबल इंजन की सरकार सबके उज्वल भविष्य की कामना करती है।

डिप्टी सीएम में कहा कि 2017 मे हमलोग 325 सीटें जीते थे उसका रिकॉर्ड 2027 मे तोड़ेगे,325 से अधिक सीट जीत कर समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ करेंगे। इनकी गुंडागर्दी सदा की लिए खतम करेंगे। इनके तुष्टिकरण परिवारवाद भ्रष्टाचार सबका अंत होगा।नए राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को डिप्टी सीएम नें बधाई भी दी।

[15/12, 8:54 pm] +91 63921 77313: *जेवरात नगदी लेकर युवक के साथ युवती गायब*

*कौशांबी* सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती को शुक्रवार को गाँव का अंकित पटेल अपने साथ भगा ले गया आरोपी के चक्कर में पड़ कर युवती सोने का हार लगभग 30 ग्राम सोने की चैन लगभग 10 ग्राम, कान की झुमकी लगभग 8 ग्राम व पैर का पायल एक जोड़ी लगभग 300 ग्राम तथा पेटी लगभग 500 ग्राम और एक लाख पचास हजार रुपये नगद साथ में लेकर चली गई सुबह जब युवती घर पर नही मिली तो परिजन काफी खोजबीन करने लगे लेकिन युवती का कोई पता नही चल सका पीड़ित ने सैनी थाने में आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी सैनी पुलिस आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर खोजबीन करने में जुट गई है।

[15/12, 8:54 pm] +91 63921 77313: *पेंशनर दिवस का 17 दिसम्बर को होगा आयोजन*

*कौशांबी* वरिष्ठ कोषाधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पेंशनर दिवस दिनांकः 17 दिसम्बर, 2025 को उदयन सभागार कलेक्ट्रेट में मध्यान्ह 12 बजे से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने पेंशनर दिवस के कार्यक्रम में कोषागार कौशाम्बी से पेंशन प्राप्त कर रहे सभी पेंशनर और जनपद के सभी विभागों के कार्यालयाध्यक्ष से प्रतिभाग करने का आग्रह किया है।

[15/12, 9:17 pm] +91 99562 82731: *पुलिस लाइन में तैनात दरोगा की बीमारी के चलते निधन*

*कौशाम्बी* बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जमुई गांव के रहने वाले निर्मल मिश्रा कौशाम्बी पुलिस लाइन में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे ओसा चौराहे के पास वह किराए के मकान में रहते थे रविवार की सुबह अचानक दरोगा निर्मल मिश्रा की तबीयत खराब हो गई लंबे समय से वह लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे उनके साथी दरोगा ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया लेकिन रविवार की शाम को इलाज के दौरान दरोगा निर्मल मिश्रा की मौत हो गई है मौत की जानकारी उनके परिवार को दे दी गई है परिवार के लोग कौशाम्बी पहुंच गए हैं दरोगा की मौत से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है मौत की जानकारी मिलने पर उनकी पत्नी वा बेटे आशुतोष मिश्रा और अंशुमान मिश्रा वा बेटी प्रज्ञा मिश्रा रोते बिलखते कौशाम्बी पहुंच गए हैं बताया जाता है कि 1991 में सिपाही के पद पर निर्मल मिश्रा पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे

[15/12, 9:17 pm] +91 99562 82731: *गांजा तस्करी में लिप्त अभियुक्त 05 वर्ष कठोर कारावास से दंडित*

*15,000 /- रू0 का लगा अर्थ दण्ड*

*कौशाम्बी* मंझनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा डिवहा जाने वाली रोड नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान 11 सितम्बर 2014 को अभियुक्त सत्यम केशरवानी को 11 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना पर मु0अ0सं0 545/14 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत हुआ जिसमें विवेचना के उपरान्त आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल हुआ जिससे सम्बन्धित अभियुक्त सत्यम केशरवानी पुत्र राज कुमार केशरवानी निवासी कटरा कस्बा व थाना मंझनपुर को दिनांक 15.12.2025 को न्यायालय एएसजे-3/विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट जनपद कौशाम्बी द्वारा अभियुक्त को 05 वर्ष कठोर कारावास तथा 15,000 /- रू0 के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया है

[15/12, 9:17 pm] +91 99562 82731: *थाना कौशाम्बी पुलिस टीम ने बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया*

*कौशाम्बी* महेवाघाट थाना क्षेत्र से 03 दिसम्बर को नाबालिग लड़की के साथ आरोपी द्वारा गलत काम किया गया तथा उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर कई बार गलत काम किया गया है थाना महेवाघाट पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक कौशाम्बी द्वारा की जा रही है, उपरोक्त क्रम मे थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात बाल अपचारी को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया ।

[15/12, 9:17 pm] +91 99562 82731: *मैजिक ने बच्ची को कुचला बच्ची की मौत परिजनों में मचा कोहराम*

*कौशाम्बी* थाना कौशाम्बी क्षेत्र के गोपसहसा गांव मे रविवार दोपहर एक मासूम बच्ची को मैजिक ने कुचल दिया जिससे मासूम बच्ची की मौके पर मौत हो गई। बच्ची की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के मुताबिक गोपसहसा गांव निवासी राम सिंह पाल की मासूम बच्ची साक्षी रविवार दोपहर घर के पास खेल रही थी तभी अचानक छोटा हाथी मैजिक नंबर UP73A7278 के चालक दिनेश कुमार पुत्र भैयालाल ने मासूम बच्ची को कुचल दिया मौके पर ही बच्ची की मृत्यु हो गई सूचना पुलिस को दी गई सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उपरोक्त वाहन चालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई है।

 

Taza Khabar