कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26*पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में छात्राओं का विदाई कार्यक्रम आयोजित*
*कक्षा 9वीं एवं 11वीं के छात्र छात्राओं ने कक्षा 12वीं के समस्त छात्र/छात्राओं को तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा कर दही और पेड़े को खिलाकर मुंह मीठा करके द्वार पर ही भव्य एवं दिव्य स्वागत किया*

*कौशांबी।**प्रयागराज एवं कौशाम्बी बॉर्डर पर स्थित पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज में शुक्रवार को कक्षा 12 वीं में पढ़ रहे विभिन्न विभागों जैसे विज्ञान, कॉमर्स आर्ट्स साइड एवं अन्य विषयों के समस्त छात्र/छात्राओं हेतु परम्परा युक्त एवं संस्कार युक्त दिव्य-भव्य आर्शीवचन एवं विदाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय में पढ़ रहे कक्षा 9 वीं एवं कक्षा 11वीं के छात्राओं एवं उनसे संबंधित शिक्षकों द्वारा आहूत किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के द्वार पर ही कक्षा 9 वीं एवं 11वीं के छात्र/ छात्राओं ने कक्षा 12 वीं के समस्त छात्र/छात्राओं को तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा कर दही और पेड़े को खिलाकर मुंह मीठा करके द्वार पर ही भव्य एवं दिव्य स्वागत किया।

तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. प्रभु शंकर शुक्ला भारत सरकार रेलवे बोर्ड के सलाहकार सदस्य को बुके देकर छात्र कृष्णा सेन के द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथि डॉ.शुक्ला जी द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती की मूर्ति पर तिलक रोली के साथ माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलन कर आरती उतारी गई तदोपारान्त विद्यालय के छात्राओं द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनमें विभिन्न प्रदेशों की झांकियां,शिक्षा की उपयोगिता देशभक्ति से ओतप्रोत एवं मनोरंजन के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विद्यालय के समस्त हाउस प्रभारी द्वारा क्रमशःसविता प्रजापति,पिंकी यादव,प्रिया शर्मा एवं शिवांगी राठौर द्वारा अपने-अपने हाउसो के बच्चों को आशीर्वाद एवं भविष्य हेतु उज्जवल कामना प्रदान की गई। तथा समस्त हाउस की प्रभारी माला पटेल मैडम द्वारा समस्त हाउस के बच्चों को एकाग्रता के साथ पठन-पाठन एवं भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गई कॉलेज के विशिष्ट शिक्षकों द्वारा भी जैसे जयंत पाण्डेय दिनेश कुमार यादव, अशफाक अहमद,गौरव सिंह,हेमंत मौर्य एवं अन्य शिक्षको के द्वारा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को पढ़ने के विशेष तौर तरीके एवं टिप्स सिखाए गए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए डॉ. प्रभु शंकर शुक्ला ने भी विद्यालय में पहले 25 वर्षों के बोर्ड का रिजल्ट बताया और यह कहा कि पुरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में लगातार 25 वर्षों से इस क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ बच्चे पठनपाठन कर बाहर निकल रहे हैं जो की आईआईटी एमबीबीएस एलएसबी.नीट एवं अन्य विभिन्न उत्कृष्ट क्षेत्र में अपना स्थान बनाकर परचम लहरा रहे हैं।
देश के बड़े-बड़े संस्थानों गूगल,इशरो,रक्षा विभाग लेखा विभाग आईएएस,आईईएस पीसीएस,सेना एवं कई बड़े संस्थानों में कार्यरत हैं। कॉलेज में निम्न छात्र छात्राओं जो आदित्य चौरसिया वैभव पटेल,जया केशरवानी,को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया एवं छात्र कृष्णा सेन एवं छात्रा कशब को पीपीएस.लाइफटाइम अचीवर से सम्मानित किया गया एवं विद्यालय के विशेष टॉप 20 स्टूडेंट कशब,कृष्णा सेन आदित्य चौरसिया,वैभव पटेल अनिकेत अंश केशरवानी,मुस्कान केशरवानी ललिता सोनी जया केशरवानी मानशी केशरवानी, मोहम्मद हिफजान मोहम्मद कैफ उज्जवल पाण्डेय मोहम्मद शहजेब नीलू कुमारी पायल कुमारी तनू शर्मा सेराज अहमद मोहम्मद अर्शिद सिद्दकी,वैभव केशरवानी आदि को स्टूडेंट ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आई.सी.आई टॉपर डिप्टी डायरेक्टर प्रहस्त शुक्ला द्वारा भी समस्त छात्र छात्राओं को भविष्य की नीति के बारे में बताया गया और शुभकामनाएं प्रदान की गई कॉलेज की वरिष्ठ शिक्षिका निर्मला पाण्डेय द्वारा सभी छात्र छात्राओ को आशीर्वाद दिया गया कॉलेज की एजुकेशन इंचार्ज अंजू दीक्षित ने भी समस्त छात्र छात्राओं के बीच अपने पुराने अनुभव साझा किए एवं भविष्य के दृष्टिकोण के बारे में भी विस्तार से बताया उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन गणित के शिक्षक जितेंद्र वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मध्य में कॉलेज के एन.सी.सी. विंग के बच्चों को भी रैंक एवं विशेष अलंकरण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के क्रीडा शिक्षक जगदीश कुमार मौर्य द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंजीत सर धर्मनारायण यादव अनुज सिंह,रिजवाना हसन जेहरा मैम मुस्कान संध्या मैम,अर्चना शर्मा चन्द्रकान्ता मैम,रुपल केशरवानी अर्पिता केशरवानी,नीता यादव अक्शा मैम रजिया मैम,रेखा मैम,आदि लोग शामिल रहे।

More Stories
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*माघ मेला–2026 : अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि (15.02.2026) के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग*
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*🌐उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये मिले तो नकल मानकर होगी सख्त कार्रवाई*
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें