कौशाम्बी 13दिसम्बर 25*न्यायमूर्ति शेखर बी सराफ ने किया लोक अदालत का उद्घाटन*
*40 हजार मामलों के निस्तारण का लक्ष्य कौशांबी में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन*
*मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने किया न्याय मूर्ति का स्वागत*
*कौशांबी।* जिला एवं सत्र न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रशासनिक न्याय मूर्ति उच्च न्यायालय लखनऊ बेंच माननीय न्यायमूर्ति बी .आर.सर्राफ को मॉडल डिस्ट्रिक बार एसोशिएशन कौशाम्बी के अध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय ने कौशाम्बी आगमन पर अंग वस्त्र,स्मृति चिन्ह एवं बुके देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।प्रशासनिक न्यायमूर्ति शेखर बी सराफ ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का उद्घाटन किया।यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर हुआ। अपर जनपद न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूर्णिमा प्रांजल ने बताया कि इस लोक अदालत में 40 हजार मुकदमों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है।लोक अदालत में बिजली के बकाया बिल, बैंक ऋण और यातायात पुलिस के चालान जैसे विभिन्न मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सराफ ने न्यायालय परिसर में पौधा रोपण भी किया। इस अवसर पर जिला जज जेपी यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की नोडल अधिकारी शीरीन जैदी, चीफ डिफेन्स कौंसिल अमित कुमार मिश्रा, डिप्टी डिफेन्स कौंसिल अख्तर अहमद, माडल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय और महामंत्री तुषार तिवारी सहित कई अन्य अधिकारी वा अधिवक्ता भी मौजूद रहे।

More Stories
वाराणसी30अप्रैल26*महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नव सृजन फाउंडेशन की पहल
नैनीताल30अप्रैल26*प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर चल रहा सदस्यता अभियान की प्रक्रिया अंतिम दौर
लखनऊ30अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*