कौशाम्बी 12दिसम्बर 25*सड़क दुर्घटनाओं के ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर दुर्घटनाएं रोकने का किया जाए प्रयास–डीएम*
*जिलाधिकारी ने की जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, लो.नि.वि. हरवंश सिंह से सड़क दुर्घटनाओं के ब्लैक स्पॉट की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि इसके साथ ही थानावार ऐसे स्थल को चिन्हित किया जाए, जहां पर एक से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, इन सड़क दुर्घटनाओं का क्या कारण रहा है, इसकी जांच कर आख्या उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने यातायात नियमों-शराब पीकर वाहन चलाने वालों व मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों आदि का अनुपालन न करने वालों के विरुद्ध एवं ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध अपेक्षित कार्यवाही न पाए जाने पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का अनुपालन न करने वालों के विरुद्ध नियमित रूप से कार्रवाई की जाए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
*सुबोध केशरवानी अखण्ड भारत सन्देश समाचार पत्र मंझनपुर कौशाम्बी*

More Stories
कानपुर नगर 12 मार्च 26*जनता की आवाज़: जब सफर हुआ दुश्वार, तो सड़क पर उतरी ‘समाजवादी’ ललकार! ॥
पीलीभीत 12 मार्च 26*पीलीभीत के गड्ढों ने बचाई ब्रेन डेड महिला की जान
जोधपुर 11 मार्च 26*शीतला माता के नाम भक्ति संध्या में झूमे भक्त