कौशाम्बी 11 मार्च 26*पूर्व विधायक का हुआ निधन उनके आवास पहुंचे पूर्व सांसद समेत तमाम लोग*
*रसूलाबाद गंगा घाट किनारे गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार*
*भरवारी कौशांबी* सिराथू विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में चुने गए विधायक राधेश्याम भारतीय का लंबी बीमारी के बाद इलाज के दौरान बुधवार को प्रयागराज जनपद के अस्पताल में निधन हो गया है पूर्व विधायक राधेश्याम भारतीय के निधन की जानकारी मिलते ही उनके आवास पर पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार सहित तमाम नेता और जनप्रतिनिधि पहुंचे हैं और पूर्व विधायक को श्रद्धा सुमन अर्पित किया है परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को रसूलाबाद गंगा नदी के घाट पर किया जाएगा प्रयागराज जनपद के तेलियरगंज स्थित मोहक हॉस्पिटल के सामने उनके निवास पर उनके शुभ चिंतकों का जमावड़ा लगा हुआ है
सिराथू विधानसभा के पूर्व विधायक और छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा के करीबी शिष्य रहे राधेश्याम भारतीय का लंबी बीमारी के बाद निधन से जनपद के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है वर्ष 1989 में जनता दल से वह विधायक रहे राधेश्याम भारतीय एक कट्टर समाजवादी और लोकतंत्र रक्षक सेनानी थे सादगी और संघर्ष के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय जी को क्षेत्रीय नेताओं ने एक सच्चा जननायक बताया है अंतिम संस्कार 12 मार्च सुबह 10:00 बजे रसूलाबाद घाट प्रयागराज में होगा

More Stories
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, बाल-बाल बचे- हमलावर गिरफ्तार*
बांदा11मार्च 26*गांव,गांव पांव,पांव यात्रा पहुंची ब्लॉक महुआ बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए मिल रहा जन समर्थन**
लखनऊ 11 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*